MPPSC राज्य सेवा परीक्षा 2026 प्री में होम टाउन देने का नियम नहीं बदलेगा आयोग, समय से भरें फार्म
Sanjay Gupta | Feb 05, 2026, 10:45 IST
mppsc state service exam 2026 hometown rule 1
मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (पीएससी) ने इस बार राज्य सेवा प्री परीक्षा 2026 में एक बड़ा बदलाव किया है। अब उम्मीदवारों को उनका होम टाउन ही परीक्षा केंद्र के रूप में मिलेगा। यानी अब आप अपना मनपसंद केंद्र नहीं चुन सकते हैं।
News In Short
- होमटाउन नियम: अब उम्मीदवार को उनका होमटाउन ही परीक्षा केंद्र मिलेगा।
- पुराना नियम: पहले वर्तमान पते पर केंद्र मिलता था, अब नहीं मिलेगा।
- केंद्र दबाव: बड़े शहरों में दबाव कम करने के लिए नया नियम लागू किया गया।
- सुरक्षा: तीन लेयर सुरक्षा व्यवस्था लागू होगी, जैसे फेस और आईरिस ऑथेंटिफिकेशन।
- परीक्षा विवरण: प्री 26 अप्रैल को होगी, आवेदन 9 फरवरी तक, और नेगेटिव मार्किंग भी लागू है।
News In Detail
होम टाउन नियम से परेशान हैं उम्मीदवार
आवेदन सिर्फ 9 फरवरी तक ही किए जा सकते हैं। तो अब इस नियम में बदलाव की उम्मीद न रखें और वक्त रहते अपना आवेदन भरें।
यह है होम टाउन नियम
आयोग द्वारा हर जिला मुख्यालय पर परीक्षा केंद्र बनाया गया है। कुल 55 शहरों में केंद्र होंगे। लेकिन उम्मीदवार अपना मनचाहा केंद्र नहीं चुन सकता है, उसे होम टाउन ही दिया जाएगा। इसके चलते इंदौर, भोपाल जैसे बड़े शहरों में रहकर तैयारी करने वाले उम्मीदवार निराश हैं। जैसे कोई रीवा का है और वह इंदौर में पढ़ाई कर रहा है तो उसे परीक्षा देने के लिए रीवा ही जाना होगा। यह नियम आयोग ने पहली बार लागू किया है।
इसके पहले यह नियम था
इसके आधार पर उन्हें परीक्षा केंद्र मिलता था। अगर जिला नहीं मिलता था, तो संभाग मुख्यालय पर परीक्षा केंद्र मिल जाता था। अगर वो भी नहीं होता, तो उम्मीदवार को उनके स्थाई पते वाले गृह जिले में भेजा जाता था।
अब ये तरीका बदल दिया गया है। अब उम्मीदवार को अपना परीक्षा केंद्र अपने घर के जिले यानी स्थाई पते वाले जिले में ही मिलेगा। वर्तमान पते की च्वाइस अब खत्म कर दी गई है।
इसलिए बदला नियम, 30 फीसदी इंदौर लेते थे
इसमें से करीब 26 हजार उम्मीदवार इंदौर में ही परीक्षा में शामिल हुए। वहीं भोपाल में करीब 17 हजार, जबलपुर-ग्वालियर शहरों में सात-आठ हजार उम्मीदवार शामिल हुए।
यानी इंदौर में ही करीब 30 फीसदी उम्मीदवार शामिल हुए। वहीं प्रदेश के चारों बड़े शहरों में 60 से 70 फीसदी उम्मीदवार शामिल होते हैं।
वहीं एक और बड़ी वजह
इसके तहत फेस ऑथेंटिफिकेशन, आईरिस ऑथेंटिफिकेशन, आधार पहचान और मेटल डिटेक्टर जैसी सुरक्षा व्यवस्थाएं होंगी, ताकि कोई भी फर्जीवाड़ा न हो सके।
ऐसे में कुछ शहरों और केंद्रों पर ज्यादा भीड़ को संभालना आने वाले समय में मुश्किल हो सकता है। इसलिए आयोग चाहता है कि केंद्रों पर दबाव कम हो, ताकि व्यवस्थाएं बेहतर हो सकें और सुरक्षा को भी सही से जांचा जा सके।
26 अप्रैल को प्रस्तावित है प्री
- इस तारीख के बाद 10 से 16 फरवरी तक देरी से फार्म भरने पर तीन हजार रुपए का अतिरिक्त विलंब शुल्क (late fee) लगेगा।
- इसके बाद और विलंब करते हैं तो 17 फरवरी से 1 अप्रैल तक फार्म भरने के लिए 25 हजार रुपए का विलंब शुल्क देना होगा।
इस बार प्री में कई अहम बदलाव हैं
- इस बार एमपीएससी राज्यसेवा परीक्षा 2026 प्रीमें पहली बार नेगेटिव मार्किंग होगी। इसमें गलत आंसर देने पर एक तिहाई अंक कटेंगे।
- नेगेटिव मार्किंग के कारण अब प्रश्नपत्र के अंक 200 से बढ़ाकर 300 कर दिए हैं। अब एक प्रश्न दो की जगह 3 अंक का होगा जिससे नेगेटिव मार्किंग की गिनती आसान होगी। अब गलत आंसर देने पर एक तिहाई यानी 1 अंक कट जाएगा।
- इसके साथ होम टाउन नियम भी लागू हुआ है, जिसमें प्री में होम टाउन ही सेंटर मिलेगा
- साथ ही यदि टेंडर में कंपनी तय हो गई तो फिर आयोग थ्री लेयर सुरक्षा चेकिंग भी लागू कर देगा।
पहली पोस्टिंग में ही 30 हजार की रिश्वत लेते धराई सीएमओ नेहा शर्मा, MPPSC के इंटरव्यू से मारी थी बाजी
MPPSC पर हाईकोर्ट सख्त, कहा- भर्ती प्रक्रिया के बीच नियम बदलना गलत, ये है पूरा मामला
पहली पोस्टिंग में ही 30 हजार की रिश्वत लेते धराई सीएमओ नेहा शर्मा, MPPSC के इंटरव्यू से मारी थी बाजी
MPPSC ने राज्य सेवा परीक्षा में परीक्षा सेंटर के लिए बदला नियम, अब सभी को इंदौर नहीं
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari