MPPSC राज्य सेवा परीक्षा प्री 2025 की फाइनल आंसर की जारी, सिर्फ एक में बदलाव
Sanjay Gupta | Mar 01, 2025, 12:34 IST
thesootr
राज्य सेवा परीक्षा 2025 प्री को लेकर लगातार रिकॉर्ड बना रहा है। परीक्षा का आयोजन 16 फरवरी को किया गया, इसके ठीक अगले दिन 17 फरवरी को प्रोविजनल आंसर की जारी कर दी गई।
राज्य सेवा परीक्षा 2025 प्री को लेकर मप्र लोक सेवा आयोग लगातार रिकॉर्ड बना रहा है। पहले 16 फरवरी को प्री हुई, फिर 17 फरवरी को प्रोवीजनल आंसर की आई। इसके बाद 20 से 25 फरवरी तक आपत्तियां ली और इसके बाद इसमें सुधार कर 28 फरवरी की रात को ही फाइनल आंसर की जारी कर दी।
इस प्रश्नपत्र को लेकर पहले से ही कहा जा रहा था कि यह बहुत अच्छे स्तर का बना है और एरर फ्री बना है। हालांकि कुछ सवालों को लेकर आपत्तियां लगाई थीं जिसमें खासकर एक से अधिक विकल्प की बात थी और साथ ही बघेलखंड के स्वतंत्रा सेनानी ठाकुर रणमत सिंह की फांसी वाले सवाल को लेकर आपत्ति उठी थी।
इन सभी का अध्ययन के बाद पीएससी की विशेषज्ञ कमेटी ने एक प्रश्न पर ही आपत्तियों को संज्ञान में लिया है और इसमें आंसर को बदलते हुए इसके दो विकल्प को सही माना है। वहीं प्रश्नपत्र टू में तो किसी तरह की आपत्ति ही नहीं लगी है। यह प्रश्नपत्र मात्र क्वालीफाइंग होता है और इसके अंक राज्य सेवा परीक्षा के रिजल्ट में नहीं जुड़ते हैं।
एडोब फोटोशॉप किस प्रकार से सामान्य प्रयोजन एप्लीकेशन सॉफ्टवेयर का एक उदाहरण है।
(इसमें पीएससी ने विकल्प ए ग्राफिक्स सॉफ्टवेयर और विकल्प बी मल्टीमीडिया सॉफ्टवेयर दोनों को सही माना है। यानी इसमें से कोई भी विकल्प चुना हो तो वह सही आंसर में आएगा)
![thesootr]()
हालांकि पेपर का स्तर बढ़िया होने के बाद भी अलग-अलग संदर्भ का आधार देते हुए कुछ उम्मीदवारों ने अलग-अलग सवाल पर आपत्तियां लगाई थीं। लेकिन विशेषज्ञ कमेटी के पास सही विकल्प के संबंध में भी कई दस्तावेज थे, जिसके चलते इसमें बदलाव नहीं किए गए।
वहीं अभी तक अनारक्षित के लिए कटऑफ 80 फीसदी पर ही रहा है। इस मामले में पेपर के स्तर के बाद इसके अब 75 से 78 के बीच रहने की उम्मीद की जा रही है। हालांकि इस बार नए नियम के चलते पीएससी कटऑफ जारी नहीं करेगा। यह अब फाइनल रिजल्ट के बाद ही जारी होगा।
यहां से डाउनलोड करें PDF
एरर फ्री प्रश्नपत्र के चलते एक ही सुधार
इन सभी का अध्ययन के बाद पीएससी की विशेषज्ञ कमेटी ने एक प्रश्न पर ही आपत्तियों को संज्ञान में लिया है और इसमें आंसर को बदलते हुए इसके दो विकल्प को सही माना है। वहीं प्रश्नपत्र टू में तो किसी तरह की आपत्ति ही नहीं लगी है। यह प्रश्नपत्र मात्र क्वालीफाइंग होता है और इसके अंक राज्य सेवा परीक्षा के रिजल्ट में नहीं जुड़ते हैं।
खबर यह भी...
यह वह प्रश्न जिसमें आंसर की बदली
(इसमें पीएससी ने विकल्प ए ग्राफिक्स सॉफ्टवेयर और विकल्प बी मल्टीमीडिया सॉफ्टवेयर दोनों को सही माना है। यानी इसमें से कोई भी विकल्प चुना हो तो वह सही आंसर में आएगा)
thesootr
खबर यह भी...
इन प्रश्नों को लेकर लगी थी आपत्तियां
अब बात पद और रिजल्ट की
राज्य सेवा परीक्षा 2025 की मेन्स 9 से 14 जून तक होना है। वहीं, इस परीक्षा में मात्र 158 पद हैं और करीब 98 हजार उम्मीदवारों ने यह परीक्षा दी है। रही बात पद की जिसे लेकर सबसे ज्यादा सवाल आ रहे हैं, तो इसमें अभी तक यही स्थिति है कि आयोग ने पत्राचार किया है। अभी शनिवार की स्थिति तक किसी भी विभाग से पद को लेकर कोई जानकारी नहीं आई है। यानी अभी पद 158 के 158 ही बने हुए हैं। सूत्रों के अनुसार, पीएससी करीब एक सप्ताह और पदों को लेकर इंतजार करेगा यानी 3 से 7-8 मार्च तक। इस दौरान अगले सप्ताह फिर से शासन स्तर पर फॉलो किया जाएगा कि वह कोई पद भेजने की स्थिति में है या नहीं। यदि पॉजिटिव जवाब आता है तो कुछ इंतजार किया जाएगा नहीं तो फिर इसका रिजल्ट जारी कर दिया जाएगा। रिजल्ट दो-तीन दिन में ही बनकर तैयार हो जाएगा। यानी इसका रिजल्ट अगले सप्ताह आने की पूरी संभावना है। इंतजार केवल पद का ही रहेगा। उम्मीदवारों के हित में आयोग भी कुछ दिन इंतजार कर रहा है और विभाग स्तर पर चर्चा भी कर रहा है।
कटऑफ नीचे जाने की बात
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava