MPPSC राज्य सेवा प्री 2024 का लीक हुए पेपर की पूरी सच्चाई, 'द सूत्र' ने की पड़ताल
Sanjay Gupta | Jun 22, 2024, 16:30 IST
thesootr
इस पेपर की जानकारी और टेलीग्राम पर चल रहे संदेश की जानकारी 'द सूत्र' ने सभी जिम्मेदार अधिकारियों को दे दी। इसके बाद इस पेपर की खोज में 'द सूत्र' जुट गया कि आखिर यह कहां से आया और इसकी सच्चाई क्या है?...
लीक हुए पेपर की पूरी सच्चाई : मप्र की सबसे बड़ी परीक्षा राज्य सेवा परीक्षा जिससे डिप्टी कलेक्टर, डीएसपी जैसे पद पर भर्ती होती है, उसका पेपर क्या लीक हो चुका है? शुक्रवार रात 12 बजे से इस पेपर के टेलीग्राम पर 2500 रुपए में सौदे हो रहे हैं। इसके बाद शनिवार को दोपहर 1 बजे करीब 'द सूत्र' के पास सामान्य अध्ययन का पेपर भी आया। जो हूबहू प्री में आने वाले पेपर जैसा ही है। इस पेपर की जानकारी और टेलीग्राम पर चल रहे संदेश की जानकारी 'द सूत्र' ने सभी जिम्मेदार अधिकारियों को दे दी। इसके बाद इस पेपर की खोज में 'द सूत्र' जुट गया कि आखिर यह कहां से आया और इसकी सच्चाई क्या है?
यह पेपर की सच्चाई यह है कि यह पेपर एक लाइब्रेरी द्वारा सेट किया गया है, जो विजयनगर इंदौर में स्थित है। लाइब्रेरी संचालक सागर गुप्ता से द सूत्र ने बात भी की। उन्होंने इस पेपर को देखा और चेक करने के बाद द सूत्र को बताया कि यह उनकी ही लाइब्रेरी का पेपर है और ऐसे पांच पेपर सेट बच्चों की तैयारी के लिए बनाए थे। यह अपने कुछ अभ्यर्थियों को निशुल्क भेजे गए थे, इसमें से किसने इस तरह से उसे चला दिया इसकी जानकारी नहीं है। सागर गुप्ता ने द सूत्र को बाकी के बचे हुए पेपर सेट भी भेजे और कहा कि उन्हें इस पेपर लीक को लेकर खबरें मिली थी लेकिन यह नहीं पता था कि हमारी ही कोचिंग का पेपर वायरल हो रहा है।
ये खबर भी पढ़ें...
MPPSC PRE 2024 का पेपर द सूत्र के पास आया, टेलीग्राम पर लगातार चल रही ढाई हजार में सौदे की बात
शुक्रवार रात को एक टेलीग्राम ग्रुप पर इस पेपर का सौदा ढाई हजार रुपए में करने के मैसेज आए। mppsc paper leaked 2024 नाम से एक ग्रुप बना है। इसमें एक लिंक दी गई @Devsingh60 जो पेपर दे सकता है। द सूत्र ने इससे पूरी बात की। संबंधित व्यक्ति ने अपनी पहचान छिपाकर रखी थी, केवल टेलीग्राम की एक आईडी दी, साथ ही पेपर मांगने वालों के लिए क्यूआर कोड भेजा कि इस पर पहले राशि दे दो, फिर पेपर भेजता हूं। यह बात हुई ही थी कि शनिवार दोपहर में यह पर्चा बाजार में आ गया। यह पेपर उसी तरह से बना है जैसे की प्री में वास्तव में आता है। इसके चलते आशंकाएं तेज हो गई। इसके बाद पीएससी ने भी बैठक कर ली और सूचना जारी करते हुए कहा कि पेपर लीक नहीं हुआ है सोशल मीडिया के भ्रम में नहीं आए।
सतर्कता के लिए पीएससी चेयरमैन डॉ. राजेश लाल मेहरा और संभागायुक्त दीपक सिंह को भी द सूत्र ने यह पेपर उपलब्ध करा दिया, ताकि जांच हो सके और परीक्षा की शुद्धता बनी रहे। पीएससी रविवार को होने वाले पेपर पर नजर बनाए हुए हैं। वहीं पीएससी ओएसडी डॉ. रविंद्र पंचभाई ने बताया कि आयोग ने सार्वजनिक सूचना जारी कर दी है, चिंतित नहीं हो और अभ्यर्थी परीक्षा की तैयारी करें।
द सूत्र को रात करीब 12 बजे कुछ छात्रों ने टेलीग्राम पर चल रहे संदेश भेजे। साथ ही बताया कि...
वहीं कुछ अभ्यर्थियों को इसके द्वारा क्यूआर कोड स्केनर भी भेजा गया है, जिसमें राशि भेज दो तो वह पेपर देगा। हालांकि, द सूत्र के पास अभी संपर्क में ऐसे उम्मीदवार नहीं आए जिन्होंने राशि भेजी हो और उन्हें पेपर आए हो।
यह है इस पेपर की सच्चाई

इसलिए मामला गर्माया

संभागायुक्त, पीएससी चेयरमैन को जांच के लिए दिया पेपर
सतर्कता के लिए पीएससी चेयरमैन डॉ. राजेश लाल मेहरा और संभागायुक्त दीपक सिंह को भी द सूत्र ने यह पेपर उपलब्ध करा दिया, ताकि जांच हो सके और परीक्षा की शुद्धता बनी रहे। पीएससी रविवार को होने वाले पेपर पर नजर बनाए हुए हैं। वहीं पीएससी ओएसडी डॉ. रविंद्र पंचभाई ने बताया कि आयोग ने सार्वजनिक सूचना जारी कर दी है, चिंतित नहीं हो और अभ्यर्थी परीक्षा की तैयारी करें।
टेलीग्राम पर इस तरह हुई चर्चा
द सूत्र को रात करीब 12 बजे कुछ छात्रों ने टेलीग्राम पर चल रहे संदेश भेजे। साथ ही बताया कि...
- द सूत्र- भाई मेरा करा दो प्लीज
टेलीग्राम- हो जाएगा पेमेंट कर दो, पेपर सेंड करता हूं - द सूत्र- दोनो दोगे क्या प्री के और कितने रुपए लगेंगे
टेलीग्राम- ओके, 2k (यानी दो हजार) सिर्फ तुम्हारे लिए - द सूत्र- मात्र 2k, में दोनों
टेलीग्राम- हां ब्रो, अभी के लिए सिर्फ - द सूत्र- भाई इतने कम में डील, इतने में तो दसवीं के पेपर भी नहीं मिलते, क्यों गरीब से मजाक कर रहे हो, चार साल से तैयारी कर रहा हूं, सच बोलिए
टेलीग्राम- मजाक नहीं कर रहा, भाई कल एक पेपर 2.5 का मिलेगा - द सूत्र- कैश नहीं कर सकते हैं क्या, मिलकर पेपर दे दो राशि ले लो
(इसके बाद कोई जवाब नहीं आया)
क्यूआर कोड स्केनर भी भेजा
वहीं कुछ अभ्यर्थियों को इसके द्वारा क्यूआर कोड स्केनर भी भेजा गया है, जिसमें राशि भेज दो तो वह पेपर देगा। हालांकि, द सूत्र के पास अभी संपर्क में ऐसे उम्मीदवार नहीं आए जिन्होंने राशि भेजी हो और उन्हें पेपर आए हो।
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA