MPPSC राज्य सेवा परीक्षा प्री 2026 में कितना जाएगा कटऑफ, क्या बोल रहे विशेषज्ञ

Sanjay Gupta | Apr 26, 2026, 19:44 IST
Share
mppsc
mppsc

Indore: मप्र लोक सेवा आयोग की राज्य सेवा परीक्षा प्री 2026 रविवार को हो गई। जल्द ही आयोग प्रोविजनल आंसर की जारी करेगा। पेपर का स्तर ठीक था लेकिन फैक्ट पर अधिक था। नेगेटिव मार्किंग के कारण कटऑफ काफी गिरने वाला है।

पीएससी राज्य सेवा परीक्षा 2026 प्री में 155 पद है। इस बार परीक्षा करे लिए 1.35 लाख ने आवेदन भरे थे लेकिन केवल 72 फीसदी (97 हजार) ने ही परीक्षा दी। इंदौर में तो मात्र 45 फीसदी ने परीक्षा दी। पेपर का स्तर ठीक था और यह फैक्ट पर आधारित था, वह भी पुराने डेटा पर अधिक आधारित था। ऐसे में सभी की नजरें इस बात पर कि कटऑफ क्या होगा।

कटऑफ 70 फीसदी संभावित

उम्मीदवारों ने जो पेपर को लेकर बताया है उससे सामने आया है कि नेगेटिव मार्किंग के कारण अब 100 फीसदी की जगह 80 से 90 फीसदी के बीच में ही उम्मीदवारों ने इसे हल किया है।

विशेषज्ञों ने पेपर का स्तर देखने और उम्मीदवारों से बात करने के बाद उम्मीद जतई है कि अनारक्षित कैटेगरी के लिए यह कटऑफ 70 फीसदी के नीचे जाना संभव है। कई जानकार तो यह 67-68 फीसदी के करीब बता रहे हैं। इसके पहले कटऑफ लगातार 80 फीसदी के करीब ही रहा है।

अन्य कैटेगरी के लिए भी काफी नीचे संभावित

वहीं विशेषज्ञों के अनुसार ओबीसी कैटेगरी के लिए कटऑफ दो-तीन फीसदी और नीचे गिरेगा। अनारक्षित में जहां 67-68 फीसदी कटऑफ बताया जा रहा हैं, वहीं ओबीसी के लिए यह 65 फीसदी के करीब हो सकता है।

ईडब्ल्यूएस कैटेगरी में इसी के करीब होगा। वहीं एससी कैटेगरी के लिए यह 60 फीसदी करीब और एसटी कैटेगरी के लिए यह 55 से 58 फीसदी तक होने की संभावना जताई गई है।

आयोग नहीं बताएगा कटऑफ

वैसे आयोग के नए नियम के अनुसार राज्य सेवा परीक्षा प्री 2025 से ही कटऑफ नहीं बताने का नियम आ गया है। अब इसकी जानकारी अंतिम रिजल्ट के बाद ही बताने का नियम है। हालांकि हाईकोर्ट में लगे केस के कारण आयोग को प्री 2025 का कटऑफ बताना पड़ा था।

तब सामने आया था कि इसमें भी 1.19 लाख उम्मीदवार में से करीब 95 हजार शामिल हुए थे और पद भी 158 थे, तब कटऑफ करीब 80 फीसदी था। लेकिन तब नेगेटिव मार्किंग नहीं थी। ऐसे में सभी विशेषज्ञ इस नेगेटिव मार्किंग का बड़ा असर मान रहे हैं औऱ मोटे तौर पर इसके हर कैटेगरी में दस फीसदी अंक गिरने की बात कही गई है।

MPPSC राज्य सेवा 2026 प्री में उपस्थिति केवल 72 फीसदी, इंदौर में केवल 45 फीसदी ने दी

MPPSC Prelims 2026: आज 1.35 लाख छात्र देंगे परीक्षा, पहली बार नेगेटिव मार्किंग का डर

MPPSC राज्य सेवा परीक्षा प्री 2026 से थ्री लेयर सुरक्षा सिस्टम लागू, हर परीक्षा में होगी जांच

MPPSC राज्य सेवा परीक्षा मेंस 2025 में हताशा, सुनवाई की तारीख 15 मई की

Tags:
  • पीएससी
  • इंदौर
  • MPPSC
  • राज्य सेवा परीक्षा
  • ओबीसी
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज