MPPSC के दो बड़े फैसले- 2025 की राज्य सेवा 16 फरवरी को, इंटरव्यू के दावेदारों को भी मौका

Sanjay Gupta | Oct 28, 2024, 17:54 IST
Share
 STYLESHEET THESOOTR - 2024-10-28T173959.288
STYLESHEET THESOOTR - 2024-10-28T173959.288

आयोग ने सूचना जारी की है कि राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2025 का आयोजन 16 फरवरी को किया जाएगा। परीक्षा पैटर्न, सिलेबस सभी राज्य सेवा परीक्षा 2024 की तरह ही होगा और इसकी सूचना जल्द ही वेबसाइट पर अपलोड की जाएगी।

INDORE. मप्र लोक सेवा आयोग (पीएससी) ने सोमवार (28 अक्टूबर) को दिवाली से पहले दो बड़े फैसले लिए हैं। एक फैसला राज्य सेवा परीक्षा 2025 की प्री 16 फरवरी को कराने का लिया है और दूसरा फैसला राज्य सेवा परीक्षा 2022 के इंटरव्यू दावेदारी खत्म मामले में फिर से मौका देने का लिया गया।

MPPSC
MPPSC

MPPSC राज्य सेवा 2023 पर हाईकोर्ट में फिर हुई सुनवाई, पीएससी ने सिंगल बैंच के आर्डर पर लिया है स्टे

पहला फैसला और इसके मायने

आयोग ने सूचना जारी की है कि राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2025 का आयोजन 16 फरवरी को किया जाएगा। परीक्षा पैटर्न, सिलेबस सभी राज्य सेवा परीक्षा 2024 की तरह ही होगा और इसकी सूचना जल्द ही वेबसाइट पर अपलोड की जाएगी। पीएससी चेयरमैन डॉ. राजेश लाल मेहरा ने यह पहल इसलिए की ताकि उम्मीदवारों को, तैयारी के लिए पहले से ही समय मिले और कोई असमंजस नहीं रहे। पदों की जानकारी विभागों से आने तक के लिए आयोग अभी विज्ञप्ति जारी करने के लिए रूका हुआ है।

MPPSC 1
MPPSC 1

MPPSC मामले पर सरकार को सुप्रीम कोर्ट की फटकार, कहा- बिना कारण चयन प्रक्रिया खत्म नहीं की जा सकती

सबसे ज्यादा नजरें पदों पर

इसमें सबसे ज्यादा नजरें पदों पर है कि यह कितने पदों के लिए आएगी। क्योंकि राज्य सेवा परीक्षा 2024 केवल 110 पदों के लिए थी, साल 2023 की परीक्षा भी मात्र 229 पदों के लिए आयोजित हुई थी। केवल 2022 में ही 457 पद है। काफी कम पदों के लिए हो रही परीक्षा से उम्मीदवारों में निराशा है। हालांकि आयोग ने यह पहले से ही सूचना जारी करते हुए उम्मीदवारों को पहले ही तैयारी के लिए समय दे दिया है।

MPPSC ने जारी किया राज्य सेवा 2024 का रिजल्ट, कटऑफ 80 फीसदी, 3328 हुए सफल

2022 की इंटरव्यू उम्मीदवारी बनी रहेगी

उधर राज्य सेवा परीक्षा 2022 के इंटरव्यू 11 नवंबर से शुरू हो रहे हैं। लेकिन इसके पहले समय पर दस्तावेज जमा नहीं करने के चलते 27 उम्मीदवारों की दावेदारी निरस्त कर दी गई थी ओर नोटिस जारी हुए थे। इसमें अब सभी के जवाब आने के बाद पीएससी चेयरमैन डॉ. राजेश लाल मेहरा ने सकारात्मक कदम उठाते हुए सभी को दस्तावेज लेट फीस के साथ जमा कराने का अंतिम अवसर दिया है। इस संबंध में द सूत्र के पास कई उम्मीदवारों के फोन आए थे, उनकी बात आयोग तक द सूत्र ने पहुंचाई थी। इसके बाद आयोग ने इसमें तय किया है कि यह सभी उम्मीदवार 3000 रुपए की लेट फीस के साथ 4 से 8 नवंबर तक दस्तावेज जमा कर सकते हैं, वहीं 25 हजार लेट फीस के साथ 11 से 18 नवंबर तक दस्तावेज जमा कर सकते हैं।

OBC के हित में 13% पद अनहोल्ड करने की फिर उठी मांग, सुप्रीम कोर्ट में गई है ट्रांसफर याचिकाएं

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • इंदौर न्यूज
  • मप्र राज्य सेवा परीक्षा 2024
  • मध्य प्रदेश
  • पीएससी चेयरमैन डॉ. राजेश लाल मेहरा
  • indore mppsc
  • एमपी हिंदी न्यूज
  • mppsc
  • डॉ. राजेश लाल मेहरा
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई