'द सूत्र' के खुलासे के बाद बंद हुई Mpvala.com, लेकिन क्या खत्म हुआ समग्र का खेल?
Neel Tiwari | Jul 08, 2026, 17:02 IST
समग्र में सेंधमारी करने वाली वेबसाइट बंद
'द सूत्र' की खबर के बाद समग्र पोर्टल में सेंधमारी करने वाली वेबसाइट Mpvala.com बंद हो गई है। MPSEDC ने अनधिकृत एक्सेस की पुष्टि की है और साइबर विभाग को सूचना देने की बात कही है।
समझें क्या है पूरा मामला
- 'द सूत्र' की खबर के बाद MPVala.com बंद हुई।
- MPSEDC ने अनऑथराइज्ड एक्सेस की पुष्टि की।
- मामले की सूचना साइबर विभाग को दी गई।
- आशु ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर भी सवाल उठे।
- पूरे नेटवर्क की जांच अभी बड़ा मुद्दा है।
'द सूत्र' के खुलासे के बाद बंद हुई वेबसाइट
जांच में सामने आया था कि वेबसाइट के जरिए बिना ओटीपी समग्र रिकॉर्ड में बदलाव, परिवार स्थानांतरण और सदस्य जोड़ने जैसी सेवाएं उपलब्ध कराई जा रही थीं।
खबर सामने आने और अधिकारियों को जानकारी मिलने के बाद मंगलवार शाम वेबसाइट बंद हो गई। हालांकि इसके साथ एक नया सवाल भी खड़ा हो गया है।
Mpvala
कार्रवाई हुई... या सबूत मिटाने की कोशिश?
MPSEDC ने माना एन ऑथराइज्ड एक्सेस
इसकी सूचना साइबर विभाग को भेज दी गई है। हालांकि बातचीत से यह स्पष्ट नहीं हो सका कि वेबसाइट बंद होना विभागीय कार्रवाई का परिणाम है या नहीं। विभाग की ओर से किसी ठोस कार्रवाई या वेबसाइट बंद कराने का स्पष्ट दावा भी नहीं किया गया।
फर्जीवाड़ा रुका या सिर्फ वेबसाइट बंद हुई?
सबसे बड़ी चिंता उन लाखों हितग्राहियों की है, जिनके रिकॉर्ड में यदि बिना जानकारी के बदलाव हुए हैं तो उन्हें इसकी जानकारी कैसे मिलेगी और उनके अधिकार कैसे बहाल होंगे।
Mpvala
समग्र 2.0 की तैयारी...
भविष्य की यह व्यवस्था स्वागत योग्य हो सकती है। लेकिन सबसे बड़ा सवाल वर्तमान और अतीत का है। जिन लोगों के रिकॉर्ड पहले ही बदल दिए गए, उनकी पहचान कैसे होगी?
जिनका परिवार दूसरी जगह ट्रांसफर कर दिया गया, जिनके सदस्य बदल दिए गए या जिनकी योजनाओं का लाभ प्रभावित हुआ, उन्हें न्याय कैसे मिलेगा?
Mpvala
निशा सोनी का मामला बना जांच की कसौटी
रिकॉर्ड में वास्तविक सदस्यों की जगह दूसरे लोगों के नाम दर्ज मिले थे। अब MPSEDC ने मामले की जानकारी 'द सूत्र' से मांगी है। विभाग इस बदलाव की प्रक्रिया की जांच करेगा।
'द सूत्र' जांच में सहयोग कर रहा है। सवाल यह भी है कि इतनी गंभीर अनियमितताओं की जानकारी विभाग को पहले क्यों नहीं मिली।
MPVala बंद... लेकिन खुल गया दूसरा रास्ता?
वेबसाइट का तरीका भी लगभग वही बताया जा रहा है। पहले अकाउंट बनाइए, फिर वॉलेट रिचार्ज कीजिए और उसके बाद चंद रुपयों में विभिन्न सेवाओं का इस्तेमाल कीजिए।
व्हाट्सएप चैनल पर खुलेआम प्रचार
सालों से चलता रहा खेल
अब अगला खुलासा और भी बड़ा
सबसे बड़ा सवाल अब यह है कि क्या केवल वेबसाइट बंद करना ही कार्रवाई मानी जाएगी। या फिर पूरे नेटवर्क की जांच की जाएगी। इसमें मास्टरमाइंड और अनधिकृत एक्सेस की पड़ताल जरूरी है।
वर्षों में हुए संदिग्ध बदलावों की साइबर फॉरेंसिक जांच भी होनी चाहिए। जब तक पूरे नेटवर्क का खुलासा नहीं होगा। तब तक नागरिकों की डिजिटल पहचान पर खतरा बना रहेगा।
ये भी पढ़ें...
समग्र पोर्टल में सबसे बड़ी सेंध? ₹199 में बदल रहा पूरा परिवार, बिक रहे आयुष्मान के हकदार
एमपी समग्र पोर्टल आज से 3 दिनों के लिए बंद, अब नहीं बनेंगे सरकारी दस्तावेज
दो साल में 3.5 लाख लाड़ली बहनें हुईं कम, समग्र पोर्टल से कट रहे नाम
MP में दवाओं पर रहेगी सरकार की नजर, खरीदी से मरीज तक हर गोली होगी ट्रैक
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
By Sanjay Dhiman