मुलताई में आरएसएस प्रचारक के साथ मारपीट, भारी तनाव के बीच पुलिस ने संभाला मोर्चा

Manish Kumar | Oct 09, 2025, 20:43 IST
Share
multai-rss-pracharak-assault
Photograph: (The Sootr)

मुलताई में आरएसएस प्रचारक शिशुपाल यादव के साथ हुई मारपीट के बाद स्थिति तनावपूर्ण हो गई। पुलिस ने तीन युवकों को हिरासत में लिया और संवेदनशील क्षेत्रों में सुरक्षा बढ़ा दी।

BETUL. बैतूल जिले के मुलताई में गुरुवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के जिला प्रचारक शिशुपाल यादव के साथ मारपीट की गई। यह विवाद उस समय हुआ जब शिशुपाल यादव बाइक से किसी काम से जा रहे थे। जब वह जैन कोल्ड ड्रिंक के पास बाइक मोड़ रहे थे, तभी कुछ मुस्लिम युवकों ने उनकी बाइक को कट मारा। इसका शिशुपाल यादव ने विरोध किया, जिससे विवाद बढ़ गया। इतना ही नहीं उनके साथ कुछ युवकों ने मारपीट कर दी।

आरएसएस प्रचारक से मारपीट

मारपीट के दौरान संघ के जिला प्रचारक शिशुपाल यादव को हल्की चोटें आईं। बताया जा रहा है कि विवाद बढ़ने के बाद कुछ लोगों ने दुकान से स्टील के पाइप बाहर निकाले और इसका इस्तेमाल मारपीट में किया। हालांकि, यह अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है कि पाइप मारपीट के लिए निकाले गए थे या फिर अन्य किसी कारण से। इसके बाद दोनों समुदायों के लोग सड़क पर आ गए, जिससे इलाके में तनाव की स्थिति पैदा हो गई।

ezgifcom-optimize-6_1760016284-330471
ezgifcom-optimize-6_1760016284-330471


ये भी पढ़ें... जहरीली कफ सिरप से बच्चों की मौत पर WHO ने जताई चिंता, भारत सरकार से मांगा जवाब

तीन आरोपियों को हिरासत में लिया गया

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। मुलताई के एसडीओपी और टीआई सहित पुलिस बल ने दोनों पक्षों को अलग किया और मामले को शांत करने का प्रयास किया। इस तनावपूर्ण स्थिति को देखते हुए पुलिस ने अतिरिक्त बल भी तैनात किया। साथ ही, पुलिस ने मुस्लिम पक्ष के तीन युवकों को हिरासत में लिया है, जिनके नाम फिलहाल सामने नहीं आए हैं। कलेक्टर नरेंद्र सूर्यवंशी और एएसपी कमला जोशी भी मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया।

3-797684
3-797684


मुलताई में तनाव, पुलिस बल तैनात

स्थिति को काबू में करने के लिए पुलिस ने मुलताई के विभिन्न थानों के बल को तैनात किया। संवेदनशील क्षेत्रों में पुलिस की निगरानी बढ़ा दी गई है और लोगों को समझाइश दी जा रही है। एसपी वीरेंद्र जैन ने बताया कि शहर में हालात सामान्य हैं और सभी को शांति बनाए रखने की अपील की गई है।

ये भी पढ़ें... हेडगेवार की नींव और 'गुरुजी' का संघर्ष: जानिए RSS Leaders की कहानी, जिन्होंने संगठन को 'अटूट शक्ति' बनाया

एसपी ने कहा- स्थिति सामान्य

बैतूल के एसपी वीरेंद्र जैन ने कहा कि मुलताई में स्थिति अब सामान्य हो गई है। बाइक से कट लगने को लेकर आरएसएस के जिला प्रचारक के साथ कुछ युवकों का झगड़ा हुआ था, लेकिन उन्हें कोई गंभीर चोट नहीं आई। पुलिस ने स्थानीय लोगों को शांति बनाए रखने की अपील की है और मुलताई में विभिन्न थानों का पुलिस बल तैनात किया गया है।

ezgifcom-optimize-8_1760016486-975976
ezgifcom-optimize-8_1760016486-975976


मुलताई के आसपास के इलाकों में भी तनाव

घटना के बाद मुलताई में कई जगहों पर तनाव की स्थिति बनी रही। जिन युवकों ने शिशुपाल यादव के साथ मारपीट की, उनके घरों के सामने भी बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए और उनकी गिरफ्तारी की मांग की। पुलिस ने उन इलाकों में सुरक्षा बढ़ा दी है और स्थिति पर लगातार निगरानी रखी जा रही है।

ये भी पढ़ें...

इंदौर में रात की चेकिंग में विवाद, पुलिस से भिड़े ABVP नेता, सड़क पर किया चक्काजाम

मध्यप्रदेश लोकायुक्त के पास नहीं इंजीनियर इसलिए अटकी शिकायतों की जांच



Tags:
  • मध्यप्रदेश
  • बैतूल
  • आरएसएस प्रचारक से मारपीट
  • मुलताई में तनाव
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा