मुरैना में शख्स ने पत्नी और 2 बच्चों को कुल्हाड़ी से काटा, फिर ट्रेन के सामने कूदकर दी जान
Ratan Kumar Mishra | Jun 27, 2026, 09:52 IST
मुरैना में खूनी खेल
मुरैना के किशनपुर गांव में बलराम सिंह ने रात को सोती पत्नी रविता और दोनों बेटों आरव व देबू को कुल्हाड़ी से मार डाला। फिर खुद ट्रेन के सामने कूद गया।
मध्य प्रदेश के मुरैना जिले के किशनपुर गांव में शुक्रवार, 26 जून की देर रात एक ऐसी घटना हुई जिसने पूरे इलाके को हिलाकर रख दिया। 35 साल के बलराम सिंह कुशवाहा ने रात को सो रही अपनी 32 वर्षीय पत्नी रविता कुशवाहा पर कुल्हाड़ी से हमला किया। रविता की मौके पर ही मौत हो गई।
इसके बाद बलराम ने अपने दो मासूम बेटों पर भी कुल्हाड़ी चला दी। आठ साल के आरव और पांच साल के देबू भी इस हमले में मारे गए। दोनों बच्चे उस वक्त गहरी नींद में थे।
पूरे परिवार को मारने के बाद बलराम गांव से कुछ दूर स्थित शिकारपुर रेलवे फाटक पर पहुंचा। वहां उसने ट्रेन के सामने कूदकर अपनी जान दे दी।
शनिवार, 27 जून की सुबह जब ग्रामीणों को घर में खून की जानकारी मिली तो देखते ही देखते पूरा गांव उमड़ पड़ा। माहौल में सन्नाटा और सदमे की लहर फैल गई। किसी को यकीन नहीं हो रहा था कि एक बाप अपने ही बच्चों के साथ यह कर सकता है।
![bdc332c0-b27]()
सूचना मिलते ही माता बसैया थाना पुलिस मौके पर पहुंची। वरिष्ठ अधिकारी और FSL (Forensic Science Laboratory) यानी फोरेंसिक विज्ञान प्रयोगशाला की टीम ने भी घटनास्थल का मुआयना किया। सबूत इकट्ठा किए गए और जांच शुरू की गई।
परिजनों ने बताया कि बलराम की मारपीट से परेशान होकर रबीता के पिता 17 जून को उसे अपने गांव कुतवार ले गए थे। बाद में बलराम ने दोबारा मारपीट नहीं करने का भरोसा दिया, जिसके बाद 24 जून को रबीता को उसके साथ भेज दिया गया था। इसी बीच गांव में चल रही भागवत कथा में महिलाओं के साथ रबीता के भक्ति गीतों पर नृत्य करने की बात को लेकर भी बलराम ने उससे विवाद और मारपीट की थी।
पुलिस अधीक्षक धर्मराज मीणा ने बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि बलराम अपनी पत्नी के चरित्र पर संदेह करता था। इसी शक के चलते उसने पत्नी और दोनों बच्चों की हत्या करने के बाद आत्महत्या कर ली। पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है।
![c204b121-0b4]()
पत्नी रविता, बेटे आरव, बेटे देबू और बलराम सिंह, चारों के शव पोस्टमॉर्टम के लिए मुरैना भेज दिए गए हैं। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद घटना की और जानकारी सामने आ सकती है। पुलिस का कहना है कि जांच जारी है और जल्द ही हत्या के पीछे की असली वजह सामने लाई जाएगी।
ये खबरें भी पढ़िए...
MP News: मुरैना में अवैध रेत खनन पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, 19 आरोपी जिलाबदर
मुरैना अस्पताल में नर्स की बदसलूकी, मरीज के परिजन पर फेंकी बॉटल वीडियो हुआ वायरल
मुरैना रेल हादसा: प्रत्यक्षदर्शी महिला बोलीं- मोबाइल के चार्जर में लगी आग, जिससे मची भगदड़
रावण ने माता सीता चुराई, इन्होंने करोड़ों की श्रद्धा : राम मंदिर दान चोरी पर भड़के धीरेंद्र शास्त्री
इसके बाद बलराम ने अपने दो मासूम बेटों पर भी कुल्हाड़ी चला दी। आठ साल के आरव और पांच साल के देबू भी इस हमले में मारे गए। दोनों बच्चे उस वक्त गहरी नींद में थे।
हत्या के बाद ट्रेन से कट गया बलराम
शनिवार, 27 जून की सुबह जब ग्रामीणों को घर में खून की जानकारी मिली तो देखते ही देखते पूरा गांव उमड़ पड़ा। माहौल में सन्नाटा और सदमे की लहर फैल गई। किसी को यकीन नहीं हो रहा था कि एक बाप अपने ही बच्चों के साथ यह कर सकता है।
bdc332c0-b27
पुलिस और FSL टीम पहुंची मौके पर
मारपीट के डर से मायके गई थी रबीता…
पुलिस अधीक्षक धर्मराज मीणा ने बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि बलराम अपनी पत्नी के चरित्र पर संदेह करता था। इसी शक के चलते उसने पत्नी और दोनों बच्चों की हत्या करने के बाद आत्महत्या कर ली। पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है।
c204b121-0b4
चारों शव भेजे पोस्टमॉर्टम के लिए
ये खबरें भी पढ़िए...
MP News: मुरैना में अवैध रेत खनन पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, 19 आरोपी जिलाबदर
मुरैना अस्पताल में नर्स की बदसलूकी, मरीज के परिजन पर फेंकी बॉटल वीडियो हुआ वायरल
मुरैना रेल हादसा: प्रत्यक्षदर्शी महिला बोलीं- मोबाइल के चार्जर में लगी आग, जिससे मची भगदड़
रावण ने माता सीता चुराई, इन्होंने करोड़ों की श्रद्धा : राम मंदिर दान चोरी पर भड़के धीरेंद्र शास्त्री
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari