नामीबिया से लाए चीतों को मिलेगा नया घर...सीएम और केंद्रीय मंत्री की बैठक में लेंगे निर्णय

Reena Sharma Vijayvargiya | Updated:
Share
The sootr
The sootr

30 महीने पहले नामीबिया से लाए गए चीतों को मध्य प्रदेश के कूनो नेशनल पार्क में बसाया गया था। अब उन्हें नया घर मिलने जा रहा है। 20 अप्रैल को दो चीतों को गांधी सागर वन्यजीव अभयारण्य में स्थानांतरित किया जा सकता है।

MP News : अब गांधी सागर अभयारण्य में चीतों के लिए एक नया घर बसाने की कोशिश की जा रही है। लेकिन इस नई शुरुआत की राह आसान नहीं है। इस अभयारण्य में पहले से बसे 25 तेंदुए जो बरसों से यहां की वादियों में स्वच्छंद घूमते रहे, ये चीतों के लिए खतरा समझे जा रहे हैं। चीता स्टेयरिंग कमेटी और दक्षिण अफ्रीका व नामीबिया के विशेषज्ञों ने जब इस जगह का निरीक्षण किया, तो उनकी चिंता गहरी थी, चीतों की सुरक्षा को लेकर। उनकी सिफारिशों के बाद, उन तेंदुओं को वहां से हटाने का फैसला लिया गया।

आज, उन 25 में से 18 तेंदुए अपने पुराने घर से दूर कर दिए गए हैं। एक ऐसा निर्णय, जो संरक्षण की जरूरत और प्रकृति के संतुलन के बीच की नाज़ुक डोर को महसूस करता है। ये सिर्फ एक योजना नहीं, बल्कि वन्यजीवों की दुनिया में एक बदलाव की दास्तान है, जहां हर क़दम एक जीव की ज़िंदगी को छूता है।

ये खबर भी पढ़ें : 🔴News Strike : Scindia और Mohan में कैसा तालमेल ? माधव National Park से जुड़े फैसले से होगा खुलासा ?

मिलने जा रहा है नया घर

करीब 30 महीने पहले नामीबिया से लाए गए चीतों को मध्य प्रदेश के कूनो नेशनल पार्क में बसाया गया था। अब उन्हें नया घर मिलने जा रहा है। यदि सब कुछ योजना के अनुसार चलता है, तो 20 अप्रैल को दो चीतों को गांधी सागर वन्यजीव अभयारण्य में स्थानांतरित किया जा सकता है।
ये खबर भी पढ़ें : Kanha National Park में Judge को तीन घंटे पर्यटकों ने रोका | बुलानी पड़ी पुलिस

पहली बार होगा ये...

यह भारत में पहली बार होगा जब चीतों को एक नेशनल पार्क से दूसरे अभयारण्य में शिफ्ट किया जाएगा। इस प्रस्ताव को हाल ही में चीता स्टेयरिंग कमेटी ने हरी झंडी दी है। पहले चरण में दो चीतों को स्थानांतरित किया जाएगा, और बाद में उनकी संख्या बढ़ाई जाएगी।

इस शिफ्टिंग को लेकर आज राजधानी भोपाल में cm डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव की मौजूदगी में एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक होगी।

ये खबर भी पढ़ें : 🔴News Strike : Scindia और Mohan में कैसा तालमेल ? माधव National Park से जुड़े फैसले से होगा खुलासा ?

कूनो में कुल 26 चीते, जिनमें 14 शावक शामिल

मध्यप्रदेश के कूनो में इस समय कुल 26 चीते हैं। इनमें 12 वयस्क और 14 शावक शामिल हैं। इनमें से 6 वयस्क और 11 शावक, यानी कुल 17 चीते, कूनो नेशनल पार्क के खुले जंगल में स्वतंत्र रूप से विचरण कर रहे हैं।

नामीबिया से 2022 में लाए गए थे चीते

17 सितंबर 2022 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नामीबिया से लाए गए चीतों को कूनो नेशनल पार्क में छोड़ा था। हालांकि, तमाम सावधानियों के बावजूद अब तक प्रोजेक्ट के तहत लाए गए और यहां जन्मे कुल 8 वयस्क और 5 शावकों की मृत्यु हो चुकी है।

ये खबर भी पढ़ें : Kuno National Park | ज्वाला फैमिली का वीडियो वायरल | शिकार के बाद फरमा रहें थे आराम

मौतों के बाद अध्ययन और सुधार की कोशिशें

हर एक मौत की जांच कर उसके कारणों का अध्ययन किया गया और उनसे सीख लेकर सुधार के प्रयास किए जा रहे हैं।

गांधी सागर को वैकल्पिक रहवास बनाने की योजना

अब गांधी सागर अभयारण्य को चीतों का दूसरा ठिकाना बनाने की तैयारी चल रही है। लेकिन यहां मौजूद 25 तेंदुओं को चीतों के लिए खतरा माना गया। इस पर चीता स्टेयरिंग कमेटी और दक्षिण अफ्रीका व नामीबिया के विशेषज्ञों ने अभयारण्य का निरीक्षण किया और तेंदुओं से संभावित खतरे की आशंका जताई। इसके चलते अब तक 18 तेंदुओं को वहां से हटाया जा चुका है।

Tags:
  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
  • Kuno National Park
  • कूनो
  • चीते
  • नामीबिया
  • CM डॉ. मोहन यादव
स्मार्ट सिटी की 352 करोड़ की जमीन के टेंडर में बिल्डर मालपानी को झटका, हाईकोर्ट से याचिका खारिज

By Sanjay Gupta

स्मार्ट सिटी की 352 करोड़ की जमीन के टेंडर में बिल्डर मालपानी को झटका, हाईकोर्ट से याचिका खारिज
CG Top News : संविधान विशेषज्ञ कनक तिवारी का निधन, NHM कर्मचारियों को राहत, बिजली कंपनियों में 1501 पदों पर भर्ती

By Umeshwari Baghel

CG Top News : संविधान विशेषज्ञ कनक तिवारी का निधन, NHM कर्मचारियों को राहत, बिजली कंपनियों में 1501 पदों पर भर्ती
अस्पतालों में गंभीर मरीजों के लिए डॉक्टर नहीं, सागर में शराबियों के हेल्थ चेकअप की चिंता !

By Atul Dwivedi

अस्पतालों में गंभीर मरीजों के लिए डॉक्टर नहीं, सागर में शराबियों के हेल्थ चेकअप की चिंता !
Rajasthan Top News: राजस्थान में 37 उप जिला प्रमुख पद पर चुनाव संपन्न, कांग्रेस का शानदार प्रदर्शन, 25 पदों पर मारी बाजी

By

Rajasthan Top News: राजस्थान में 37 उप जिला प्रमुख पद पर चुनाव संपन्न, कांग्रेस का शानदार प्रदर्शन, 25 पदों पर मारी बाजी
अजमेर में दरगाहके बाद अब ढाई दिन के झोपड़े पर याचिका, शिव पूजा और संस्कृत पाठशाला शुरू करने की मांग

By Jageshwar Prasad

अजमेर में दरगाहके बाद अब ढाई दिन के झोपड़े पर याचिका, शिव पूजा और संस्कृत पाठशाला शुरू करने की मांग
भाजपा कार्यालय में हंगामा करने वाली सोनम दांगी की उम्मीदवारी अमान्य, आवेदन के वक्त अधूरी थी योग्यता

By Sumit Kumar

भाजपा कार्यालय में हंगामा करने वाली सोनम दांगी की उम्मीदवारी अमान्य, आवेदन के वक्त अधूरी थी योग्यता
MP में एक ही ID-पासवर्ड से मिलेंगी 500 सरकारी सेवाएं, गैस बुकिंग से लेकर नौकरी के फॉर्म और पासपोर्ट तक के लिए होगी सुविधा

By Sandeep Kumar

MP में एक ही ID-पासवर्ड से मिलेंगी 500 सरकारी सेवाएं, गैस बुकिंग से लेकर नौकरी के फॉर्म और पासपोर्ट तक के लिए होगी सुविधा