BJP प्रवक्ता सरदार नरेंद्र सिंह सलूजा पचंतत्व में विलीन, बेटे ने दी मुखाग्नि

Sanjay Gupta | May 02, 2025, 12:50 IST
Share
narendra saluja
narendra saluja

बीजेपी प्रवक्ता नरेंद्र सलूजा का निधन बुधवार दोपहर को हार्ट अटैक के कारण हुआ था। इसके बाद अंतिम संस्कार को उनकी बेटी आश्वी के अमेरिका से आने के इंतजार में रोका हुआ था।

बीजेपी के प्रदेश प्रवक्ता सरदार नरेंद्र सिंह सलूजा का अंतिम संस्कार शुक्रवार दोपहर में हो गया। बेटे मीत सलूजा ने मुखाग्नि दी। इसके पहले निज निवास रानी बाग से अंतिम यात्रा निकली। पार्थिव शरीर को पहले चोइथराम खालसा बाग लाया गया, जहां मत्था टिकाकर फिर रीजनल मुक्तिधाम ले गए। बीजेपी नगराध्यक्ष सुमित मिश्रा इस दौरान पूरे समय मौजूद रहे और कंधा भी दिया। अन्य करीबी, परिजन, मित्र सभी मौजूद थे। सभी ने आंसुओं के साथ उन्हें विदाई दी।

बुधवार को हार्ट अटैक से हुआ था निधन

56 वर्षीय सलूजा का निधन बुधवार दोपहर को हार्ट अटैक के कारण हुआ था। इसके बाद अंतिम संस्कार को उनकी बेटी आश्वी के अमेरिका से आने के इंतजार में रोका हुआ था, ताकि वह अंतिम दर्शन कर सकें। उनके आने के बाद शुक्रवार को वह पंचतत्व में विलीन हुए।
यह भी पढ़ें..BJP मप्र के प्रवक्ता नरेंद्र सलूजा के पहले मालू और शर्मा का भी हो चुका हार्ट अटैक से निधन

सीएम भी जाएंगे श्रृंद्दाजलि देने

मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव इंदौर एयरपोर्ट से सीधे रानी बाग स्थित स्वर्गीय नरेंद्र सलूजा के निवास पर पहुंचे। उन्होंने नरेंद्र सलूजा के परिजनों से भेंट की और शोक संतप्त परिवार को सांत्वना दी। सीएम ने सलूजा को श्रद्धासुमन अर्पित कर श्रद्धांजलि देते हुये दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

cm mohan yadav naredra saluja house
cm mohan yadav naredra saluja house

ये लोग अंतिम संस्कार में पहुंचे

अंतिम संस्कार के दौरान मंत्री तुलसी सिलावट, विधायक रमेश मेंदोला, मधु वर्मा, आशीष अग्रवाल, जीतू जिराती, सज्जन सिंह वर्मा, सुमित मिश्रा, निशांत खरे, सावन सोनकर, गौरव रणदिवे, गोपी नेमा, अश्विन जोशी सहित कई नेता रहे मौजूद रहे। गुरूसिंघ सभा के प्रधान मोनू भाटिया, सिख समाज के बड़े पदाधिकारी भी इस दौरान मौजूद थे। मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने भी सौम्य नेता और सजग, सक्रिय नेता बताया जो लगातार पार्टी की बातें मुखरता से सोशल मीडिया पर रखते थे, उनके निधन को उन्होंने बीजेपी के लिए क्षति बताया।

यह भी पढ़ें...BJP मप्र के प्रवक्ता नरेंद्र सलूजा के पहले मालू और शर्मा का भी हो चुका हार्ट अटैक से निधन

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

BJP spokesperson Narendra Saluja | Narendra Saluja | who is Narendra Saluja | कौन हैं नरेंद्र सलूजा | बीजेपी प्रवक्ता नरेंद्र सलूजा | MP News | Indore

Tags:
  • MP News
  • Indore
  • BJP spokesperson Narendra Saluja
  • बीजेपी प्रवक्ता नरेंद्र सलूजा
  • Narendra Saluja
  • नरेंद्र सलूजा
  • who is Narendra Saluja
  • कौन हैं नरेंद्र सलूजा
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा