पीएम मोदी की अपील फेल? नरेंद्र सिंह तोमर का 36 गाड़ियों का काफिला देख जनता ने पूछा सवाल
Sanjay Dhiman | May 16, 2026, 19:51 IST
Photograph: (the sootr)
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पेट्रोल और डीजल की बचत के लिए आम जनता और नेताओं से कम से कम वाहनों के उपयोग की अपील की। लेकिन विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर ने उनकी अपील को दरकिनार किया। वे क्षेत्र में कारों के काफिले से निकले।
रतन मिश्रा@ग्वालियर. देश में पेट्रोल-डीजल की भारी कमी देखने को मिल रही है। इसको लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गाड़ियों का इस्तेमाल कम से कम करने की अपील की थी, लेकिन लगता है बड़े नेताओं पर इसका कोई असर नहीं हो रहा। कल मुरैना के दिमनी से विधायक और विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर का काफिला देखने में आया।
तोमर पोरसा में बने नए सिविल अस्पताल का उद्घाटन करने पहुंचे थे। उनके साथ क्षेत्रीय सांसद शिवमंगल सिंह तोमर भी मौजूद थे। लेकिन वहां हैरानी उनके साथ कारों का बड़ा काफिला देखकर हुई। उनके काफिले में तीन दर्जन से भी ज्यादा गाड़ियां शामिल थीं।
पहुंचा वीआईपी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पेट्रोल और डीजल की बचत के लिए आम जनता और नेताओं से कम से कम वाहनों के उपयोग की अपील की, लेकिन मुरैना के दिमनी से विधायक व विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर ने उनकी अपील को दरकिनार किया। तोमर और सांसद शिवमंगल सिंह तोमर ने पोरसा के नए सिविल अस्पताल का उद्घाटन किया। इस दौरान उनके काफिले में प्रशासनिक अधिकारियों समेत तीन दर्जन से अधिक वाहन शामिल थे। यह पूरी घटना अब क्षेत्र में चर्चा का विषय बन गई है।
इस कार्यक्रम में मुरैना कलेक्टर लोकेश कुमार जांगिड़ और एसपी धर्मराज मीणा वहां पहुंचे। संभाग आयुक्त सुरेश कुमार और सिविल सर्जन पद्मेश उपाध्याय भी मौजूद थे। इन सभी अफसरों की गाड़ियों को मिलाकर लंबी लाइन लग गई थी।
![449ae44a-dae]()
जिस अस्पताल का उद्घाटन हुआ वह काफी बड़ा और आधुनिक है। यह लगभग 50 बेड का सिविल अस्पताल बनाया गया है। इस पूरे अस्पताल को बनाने में 17 करोड़ 32 लाख रुपए खर्च हुए हैं। अस्पताल बनना जनता के लिए बहुत ही खुशी की बात है, लेकिन उद्घाटन के वक्त के काफिले ने इस खुशी को फीका कर दिया। बीजेपी के जिला अध्यक्ष कमलेश कुशवाहा भी वहां गाड़ियों के साथ थे।
स्थानीय लोग इस लंबे काफिले को देखकर काफी नाराज नजर आए। उनका कहना है कि जब देश में दिक्कत है तो नेता क्यों नहीं समझते। पीएम मोदी लगातार सभी से गाड़ियों का कम उपयोग करने को कह रहे हैं, लेकिन उन्हीं की पार्टी के नेता उनकी बात को अनसुना कर रहे हैं। इस दौरे की तस्वीरें अब इंटरनेट पर वायरल हो रही हैं।
ऐसा नहीं है कि पीएम की अपील को लेकर भाजपा संगठन निष्क्रिय है। मध्य प्रदेश बीजेपी ने कई नेताओं पर सख्त कार्रवाई भी की है। इन नेताओं में...
सज्जन सिंह यादव: भिंड के किसान मोर्चा अध्यक्ष की कुर्सी चली गई। उन्होंने 100 गाड़ियों के साथ बड़ा शक्ति प्रदर्शन किया था।
सौभाग्य सिंह ठाकुर: एमपी पाठ्यपुस्तक निगम के अध्यक्ष को नोटिस मिला है। यह 700 गाड़ियों का काफिला लेकर भोपाल पहुंचे थे। उनके कई अधिकार भी अब छीन लिए गए हैं।
तिकेंद्र प्रताप सिंह: देवास के इस नेता को भी भोपाल तलब किया गया है।
पवन पाटीदार: ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष से भी जवाब मांगा गया है।
इनके अलावा रेखा यादव, सत्येंद्र भूषण सिंह और राकेश सिंह जादौन पर भी जल्द ही कोई बड़ा फैसला आ सकता है।
जब यह विवाद बहुत ज्यादा बढ़ गया तो सफाई सामने आई। मुरैना बीजेपी जिला अध्यक्ष कमलेश कुशवाहा ने इस पर अपना बयान दिया। उन्होंने कहा कि काफिले की बातें पूरी तरह गलत हैं। कारखेड़ में हमारे पास सिर्फ दो ही गाड़ियां मौजूद थीं। एक गाड़ी में विधानसभा अध्यक्ष, सांसद और योगेश पाल गुप्ता थे। दूसरी गाड़ी पूरे स्टाफ की थी जो कि पूरी तरह इलेक्ट्रिक थी। उन्होंने कहा कि नियम का पूरा पालन किया गया है।
यह खबरें भी पढ़ें...
पीएम की अपील के बावजूद काफिला: MP BJP के नेताओं को पार्टी ने किया तलब
राज्यपाल और लोकसभा अध्यक्ष ने घटाया अपना काफिला, केवल 2 गाड़ियों के साथ होगा सफर
सीएम मोहन यादव ने घटाया VIP काफिला, सरकार बोली- PM मोदी की अपील का असर
भोपाल के पश्चिमी बायपास का ले आउट बदलने तैयार नहीं अफसर, निर्माण से होगा हजारों पेड़ों का सफाया
तोमर पोरसा में बने नए सिविल अस्पताल का उद्घाटन करने पहुंचे थे। उनके साथ क्षेत्रीय सांसद शिवमंगल सिंह तोमर भी मौजूद थे। लेकिन वहां हैरानी उनके साथ कारों का बड़ा काफिला देखकर हुई। उनके काफिले में तीन दर्जन से भी ज्यादा गाड़ियां शामिल थीं।
पहुंचा वीआईपी गाड़ियों का काफिला
इस कार्यक्रम में मुरैना कलेक्टर लोकेश कुमार जांगिड़ और एसपी धर्मराज मीणा वहां पहुंचे। संभाग आयुक्त सुरेश कुमार और सिविल सर्जन पद्मेश उपाध्याय भी मौजूद थे। इन सभी अफसरों की गाड़ियों को मिलाकर लंबी लाइन लग गई थी।
449ae44a-dae
17 करोड़ के अस्पताल का किया शुभारंभ
जनता ने पूछा- नेता जी को छूट क्यों?
पूर्व में इन नेताओं पर गिर चुकी है गाज
सज्जन सिंह यादव: भिंड के किसान मोर्चा अध्यक्ष की कुर्सी चली गई। उन्होंने 100 गाड़ियों के साथ बड़ा शक्ति प्रदर्शन किया था।
सौभाग्य सिंह ठाकुर: एमपी पाठ्यपुस्तक निगम के अध्यक्ष को नोटिस मिला है। यह 700 गाड़ियों का काफिला लेकर भोपाल पहुंचे थे। उनके कई अधिकार भी अब छीन लिए गए हैं।
तिकेंद्र प्रताप सिंह: देवास के इस नेता को भी भोपाल तलब किया गया है।
पवन पाटीदार: ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष से भी जवाब मांगा गया है।
इनके अलावा रेखा यादव, सत्येंद्र भूषण सिंह और राकेश सिंह जादौन पर भी जल्द ही कोई बड़ा फैसला आ सकता है।
जिला अध्यक्ष ने दी सफाई- कहा सब अफवाह है
यह खबरें भी पढ़ें...
पीएम की अपील के बावजूद काफिला: MP BJP के नेताओं को पार्टी ने किया तलब
राज्यपाल और लोकसभा अध्यक्ष ने घटाया अपना काफिला, केवल 2 गाड़ियों के साथ होगा सफर
सीएम मोहन यादव ने घटाया VIP काफिला, सरकार बोली- PM मोदी की अपील का असर
भोपाल के पश्चिमी बायपास का ले आउट बदलने तैयार नहीं अफसर, निर्माण से होगा हजारों पेड़ों का सफाया
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari