MP News: 6 साल की बच्ची के साथ दरिंदगी, फिर हत्या कर नहर में फेंका शव

Siddhi Tamrakar | Jan 04, 2025, 10:14 IST
Share
marmadapuram 6 year old girl rape case
marmadapuram 6 year old girl rape case

मध्य प्रदेश के नर्मदापुरम जिले से एक दिल देहला देने वाली खबर सामने आई है। यहां एक 6 साल की बच्ची का अपहरण कर उसके साथ कथित तौर पर रेप करने का मामला सामने आया है। जानें क्या है पूरा मामला इस लेख में...

मध्य प्रदेश के नर्मदापुरम जिले से एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है, जहां सिवनी मालवा क्षेत्र में एक 6 साल की बच्ची को किडनैप कर उसके साथ कथित तौर पर रेप करने का मामला सामने आया है। बच्ची के साथ ज्यादती करने के बाद आरोपियों ने उसकी हत्या कर दी। शुक्रवार को एक पुलिसकर्मी ने यह जानकारी दी है। पुलिस ने बताया कि घटना गुरुवार रात को हुई है और आरोपी अजय धुर्वे को गिरफ्तार कर लिया गया है। इस दौरान इंस्पेक्टर अनूप उइके ने कहा, धुर्वे बच्ची के परिवार का जानने वाला है। आरोपी उस समय घर में घुसा जब बच्ची और उसके परिवार वाले सो रहे थे। इसी मौके का फायदा उठाकर उसने बच्ची को किडनैप किया और फिर रेप करने के बाद उसकी हत्या कर दी।

बच्ची से पहले रेप, फिर हत्या

मासूम बच्ची की गला घोंटकर हत्या करने के बाद आरोपी ने शव को सुबह-सुबह नहर के पास एक सुनसान जगह पर फेंक दिया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया, जिसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। इस बीच बच्ची के परिवार वालें ने अपने घर के पास एक चौराहे पर विरोध-प्रदर्शन कर अजय धुर्वे को फांसी की सजा देने की मांग की है। मामले को लेकर जांच फिलहाल जारी है।

राजधानी में अपराधों में 3% की कमी

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में साल 2023 की तुलना में 2024 में अपराधों में 3% की कमी आई है। पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक, 2023 में 14 हजार 351 गंभीर अपराध दर्ज हुए थे, जबकि 2024 में यह आंकड़ा घटकर 13 हजार 988 हो गया है और 363 गंभीर अपराध कम हुए हैं।

महिलाओं की हत्या के मामलों में बढ़ोतरी

महिलाओं की हत्या के मामले 57% बढ़े हैं और दहेज हत्या के मामलों में भी रिकॉर्ड 86% का इजाफा हुआ है। हत्या के मामलों में 3% और अपहरण के मामलों में भी 16% की बढ़त दर्ज की गई है। यह आंकड़े काफी चिंताजनक हैं।

पुलिस कमिश्नर का बयान

पुलिस कमिश्नर हरिनारायणचारी मिश्र ने कहा कि कुल मिलाकर अपराधों में कमी आई है, लेकिन कुछ अपराध ऐसे हैं जो कम नहीं हुए हैं। इन पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है और इन्हें रोकने के लिए बेहतर प्रयास किए जाएंगे।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • MP News
  • मध्य प्रदेश
  • crime news
  • नर्मदापुरम
  • बच्ची से रेप
  • सिवनी न्यूज
  • मध्य प्रदेश समाचार
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा