अस्पताल का अटेंडर बना मुन्ना भाई पैसे के चक्कर में कर दी महिला की ब्रेस्ट सर्जरी

Aman Vaishnav | Published:
Share
narmadapuram pipariya hospital attender surgery
narmadapuram pipariya hospital attender surgery

नर्मदापुरम के पिपरिया अस्पताल में एक अटेंडर ने खुद डॉक्टर बनकर महिला की सर्जरी कर दी। बिना किसी जांच और पर्ची के आरोपी ने महिला के ब्रेस्ट का ऑपरेशन कर दिया। अटेंडर पहले भी विवादों में रह चुका है।

मुन्नाभाई एमबीबीएस फिल्म में तो संजय दत्त ने बिना डिग्री के सिर्फ हंसी-मजाक में डॉक्टर की कुर्सी संभाली थी, लेकिन नर्मदापुरम के पिपरिया में जो हुआ वो रोंगटे खड़े कर देने वाला है।

यहां एक सरकारी अस्पताल का अटेंडर हकीकत में मुन्नाभाई बन बैठा। हैरानी की बात है कि उसने बिना किसी डॉक्टरी डिग्री या अनुभव के एक महिला की सर्जरी कर डाली।

रक्षक ही जब भक्षक बन जाए तो गरीब मरीज कहां जाए? इस आरोपी ने न केवल महिला की जान को खतरे में डाला, बल्कि उसकी मजबूरी का फायदा उठाकर हजारों रुपए भी लूट लिए।

ड्रेसिंग के नाम पर पैसे वसूले

इसके बाद भी खेल यहीं नहीं रुका। महिला को 7-8 बार अस्पताल बुलाया गया। हर बार ड्रेसिंग के नाम पर एक हजार से 1500 रुपए वसूले गए। जानकारी के अनुसार कुल मिलाकर लगभग 10 हजार रुपए ऐंठ लिए गए।

यह पूरा मामला तब सामने आया, जब एक आशा कार्यकर्ता महिला के घर पहुंची। महिला एक तरफ से ही अपने बच्चे को स्तनपान करवा रही थी। शक होने पर जब उसने महिला से पूछताछ की। इस दौरान जो कहानी सामने आई वह सबको हैरान कर देने वाली थी।

पहले भी कर चुका सर्जरी

ऑपरेशन के बाद भी महिला की छाती ठीक नहीं हो पाई। पीड़िता ने आरोपी के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज कराई है। सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि यह पहला मामला नहीं है।

इससे पहले भी आरोपी बिना डॉक्टर की जानकारी के सर्जरी कर चुका है। फिलहाल स्वास्थ्य विभाग ने शिकायत के बाद ओटी अटेंडर बरसाती लाल मांझी को निलंबित कर दिया है।

बार-बार चीरा लगाता रहा अटेंडर

जानकारी के अनुसार महिला को आशा कार्यकर्ता अस्पताल लेकर आई थी। महिला की छाती से पस निकल रहा था। इसके बाद अटेंडर ने ही सर्जरी कर दी। हालांकि फिर भी महिला की छाती ठीक नहीं हुई तो अटेंडर बार-बार उसे अस्पताल बुलाकर चीरा लगाता रहा।

इस मामले में बरसाती लाल को कारण बताओ नोटिस भी भेज दिया गया है। साथ ही CMHO को इसके बारे में जानकारी दी गई है। इसके अलावा थाने में भी शिकायत दर्ज कराई गई है। बरसाती लाल के खिलाफ पहले भी कई शिकायतें आ चुकी हैं।

बरसाती लाल की सैलरी भी रोकी गई

जानकारी के अनुसार बरसाती लाल पहले पचमढ़ी में था, लेकिन वहां से उसे हटा दिया गया था। फिर वह उमरधा में गया जहां भी वह विवादों में आया तो उसे वहां से भी भेज दिया गया था। उसकी गतिविधियां यहां भी संदिग्ध रही थीं। इसके चलते कई बार उसकी सैलरी भी रोकी गई।

एक और चौंकाने वाला खुलासा

पीड़िता के पति ने बताया कि उनकी पत्नी को छाती में पस की समस्या थी। इसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अस्पताल में भर्ती होने पर उन्हें बरसाती लाल से संपर्क हुआ था।

बरसाती लाल ने कहा कि अगर आप बाहर से इंजेक्शन वगैरह लाएंगे तो एक हजार रुपए रोज के लगेंगे। यह ट्रीटमेंट 15 दिन चलेगा।

पीड़िता ने बताया कि वह सिंगानामा की रहने वाली हैं। यह उनकी पहली डिलीवरी थी। उन्हें छाती में पस की समस्या थी। इसके बाद ऑपरेशन अस्पताल के अटेंडर बरसाती लाल ने किया, लेकिन अब तक वह ठीक नहीं हुई हैं।

ये खबरें भी पढ़िए...

झोलाछाप डॉक्टर के इलाज से युवक की मौत, इंजेक्शन लगाते ही युवक की गई जान

एमपी न्यूज: 32 पाकिस्तानी डॉक्टर कर रहे इलाज, कलेक्टर को नाम के साथ हुई शिकायत

बरसों से चल रहे थे ड्यूटी से गायब, अब सरकार लेगी 697 गायब डॉक्टरों के खिलाफ एक्शन

इलाज के नाम पर सेहत से खिलवाड़, खांसी और इंफेक्शन की 7 दवाएं फेल

Tags:
  • एमपी न्यूज
  • स्वास्थ्य विभाग
  • सरकारी अस्पताल
  • CMHO
  • कारण बताओ नोटिस
  • आशा कार्यकर्ता
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?

By Neel Tiwari

जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका

By Amresh Kushwaha

MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल

By Umeshwari Baghel

CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल

By Amresh Kushwaha

शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर

By Ramanand Tiwari

एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर