राधा रानी पर कथावाचक प्रदीप मिश्रा और संत प्रेमानंद आमने-सामने, दोनों में बढ़ी तू-तू, मैं-मैं

Sandeep Kumar | Jun 13, 2024, 10:50 IST
Share
STYLESHEET THESOOTR - 2024-06-13T103819.260.jpg
STYLESHEET THESOOTR - 2024-06-13T103819.260.jpg

कथावाचक और संत के अनुयायियों के बीच सोशल मीडिया पर जंग छिड़ गई है। दोनों संतों के अनुयायी उनके बारे अनुचित नहीं सुन पा रहे हैं। जिसकी वजह से सोशल मीडिया पर इन दोनों संतों के बीच जंग छिड़ गई है।

खंडवा के ओंकारेश्वर में कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा ( Pradeep Mishra ) के राधा रानी को लेकर दिए गए बयान पर खड़ा हुआ विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है । राधा रानी पर उपजे विवाद पर पंडित प्रदीप मिश्रा और प्रेमानंद महाराज ( sant Premanand ) आमने-सामने हो गए हैं। प्रदीप मिश्रा की टिप्पणी के बाद प्रेमानंद महाराज ने जवाब दिया है। इसके बाद अब इन संतों के अनुयायियों के बीच जंग छिड़ गई है। इधर, पंडित प्रदीप मिश्रा ने कहा कि राधा रानी प्रसंग पर उन्होंने जो भी कहा वो शास्त्रों के अनुसार ही कहा। उन्होंने जवाब दिया कि जिस-जिस महाराज को प्रमाण चाहिए वो कुबरेश्वर धाम ( Kubreshwar Dham ) आ जाएं। राधा रानी की आड़ में उन्हें बदनाम करने की कोशिश हो रही है।

संत प्रेमानंद महाराज प्रदीप मिश्रा पर भड़के


प्रदीप मिश्रा के बयान पर भड़के प्रेमानंद महाराज इतना नाराज हो गए कि , उन्होने पंडित प्रदीप मिश्रा बुरा भला तक कह डाला। प्रेमानंद महाराज ने कहा तुझे नरक से कोई नहीं बचा सकता। हमें गाली दो तो चलेगा, लेकिन तुम हमारे इष्ट, हमारे गुरु, हमारे धर्म के खिलाफ बोलेगे, उनका अपमान करोगे, तो हम ये बर्दाश्त नहीं करेंगे।

ओंकारेश्वर में क्या बोले थे कथावाचक प्रदीप


ओंकारेश्वर में पंडित प्रदीप मिश्रा ने अपने एक प्रवचन में कहा था राधा के पति का नाम अनय घोष, उनकी सास का नाम जटिला और ननद का नाम कुटिला था। राधा जी का विवाह छाता में हुआ था। राधा जी बरसाना की नहीं, रावल की रहने वाली थीं। बरसाना में तो राधा जी के पिता की कचहरी थी, जहां वह साल भर में एक बार आती थीं।



राधा रानी मेरी मां उनसे कोई बैर नहीं: प्रदीप


प्रदीप मिश्रा ने कहा है कि कुछ लोग शिवपुराण का विरोध करना चाहते हैं। इस व्यास पीठ का विरोध करना चाहते हैं। प्रदीप मिश्रा का विरोध करना चाहते हैं। वो लोग राधा रानी की आड़ में बदनाम करना चाहते हैं। आप कहो जिस दिन राधा रानी के चरणों में आकर दंडवत कर लूं। आप बोलो जितने दिन तक राधा रानी के चरणों में पड़ा रहूं। मेरी मां हैं वो। उससे मेरा बैर नहीं है।

राधा जी भोली हैं, उनके सेवक काल:प्रेमानंद महाराज


पंडित प्रदीप मिश्रा के इस वक्तव्य पर प्रेमानंद महाराज नाराज हो गए, और उन्होंने वीडियो जारी कर पंडित प्रदीप मिश्रा को जवाब दिया। तुम किस राधा की बात करते हो। अभी राधा को तुम जानते कहां हो, अगर जान जाओगे तो आंसूओं से वार्ता होगी। प्रेमानंद महाराज ने कहा, वह प्रकट हुईं और सदा प्रकट हैं। उन्होंने पंडित प्रदीप मिश्रा के लिए कहा, कभी बरसाना गए हो, कभी देखें हो। वीडियो में प्रेमानंद महाराज तल्ख लहजे में पूछते हैं, तुम क्या जानते हो। तुम कितने ग्रंथ पढ़े हो, सिर्फ चापलूसी संसार वाले को रिझा सकते हो। राधा रानी जी के बारे में ऐसा मत बोलो उनकी शक्ति नहीं जानते हो। प्रेमानंद महाराज ने कहा, राधा जी भोली हैं, लेकिन उनके सेवक काल है।

बिना प्रमाण के कुछ नहीं बोलता: प्रदीप मिश्रा


कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा ने कहा जो कुछ बोलूंगा प्रमाण से बोलूंगा, बिना प्रमाण के मैं कुछ नहीं बोलता, और जिस-जिस महाराज को प्रमाण चाहिए कुबरेश्वर धाम खुला पड़ा है आ आजो, प्रमाण लेकर जाओ। मुझे वहां के विद्वानों ने कहा हम यहां सभा रखेंगे आप पधारे, उसमें अपनी बात रखना। हमारे यहां पत्र आया। हमने भी पत्र के माध्यम से उन्हें सूचना दी कि हम पहुंचेंगे। वहां पर बात करेंगे।



thesootr links



सबसे पहले और सबसे बेहतर खबरें पाने के लिए thesootr के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें। join करने के लिए इसी लाइन पर क्लिक करें

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें





Tags:
  • Pradeep Mishra
  • कुबरेश्वर धाम
  • कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा
  • Kubreshwar Dham
  • sant Premanand
  • प्रेमानंद महाराज
  • राधा रानी
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा