NCTE ने रद्द की 380 कॉलेजों की मान्यता , मध्य प्रदेश ये बड़े कॉलेज भी लिस्ट में शामिल, देखें
Sourabh Bhatnagar | Jun 01, 2025, 07:56 IST
ncte-college-recognition-cancelled-madhya-pradesh-2025
राष्ट्रीय अध्यापक शिक्षा परिषद (NCTE) ने सत्र 2025-26 के लिए 380 बीएड कॉलेजों की मान्यता रद्द कर दी। मध्यप्रदेश के 11 कॉलेज शामिल। जानिए पूरी जानकारी।
राष्ट्रीय अध्यापक शिक्षा परिषद (National Council for Teacher Education - NCTE) की पश्चिमी क्षेत्रीय समिति ने एक सख्त कार्रवाई करते हुए मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) सहित चार राज्यों के कुल 380 बीएड कॉलेजों (B.Ed Colleges) की मान्यता सत्र 2025-26 के लिए रद्द कर दी है। यह कदम उन संस्थानों के खिलाफ उठाया गया है, जिन्होंने निर्धारित समय पर परफॉर्मेंस अप्रेजल रिपोर्ट (Performance Appraisal Report - PAR) दाखिल नहीं की थी।
खबर यह भी...MP के कॉलेजों में दो चरणों में प्रवेश : जानें UG-PG कोर्स की एडमिशन प्रोसेस
🏫 मध्यप्रदेश के किन कॉलेजों की मान्यता रद्द?
भोपाल स्थित मध्यप्रदेश भोज (ओपन) विश्वविद्यालय को हर साल डिस्टेंस लर्निंग के माध्यम से 1000 छात्रों को बीएड कोर्स में प्रवेश देने की अनुमति थी। अब एनसीटीई ने इस प्रोग्राम की मान्यता भी रद्द कर दी है, जिससे 2025-26 के बाद यह कोर्स मान्य नहीं रहेगा।
📢🔃 🤝💬👩👦👨👩👧👧
🏛️ किस राज्य से कितने कॉलेजों की मान्यता रद्द हुई?
सबसे अधिक कॉलेज महाराष्ट्र से
- महाराष्ट्र: 295 कॉलेज
- मध्यप्रदेश: 11 बीएड कॉलेज
- राजस्थान व छत्तीसगढ़: शेष कॉलेज
खबर यह भी...MP के कॉलेजों में दो चरणों में प्रवेश : जानें UG-PG कोर्स की एडमिशन प्रोसेस
🏫 मध्यप्रदेश के किन कॉलेजों की मान्यता रद्द?
ग्वालियर:
- ऋषिकुल ग्रुप ऑफ बीएड कॉलेज, गोविंदपुरी
- फरीदा एजुकेशन सोसाइटी, सत्यदेव नगर
भोपाल:
- श्री साईंनाथ महाविद्यालय
- भोज विश्वविद्यालय (Bhoj Open University)
रीवा:
- अवधेश प्रताप सिंह विश्वविद्यालय का संबद्ध कॉलेज
- नीरांचलम शिक्षा महाविद्यालय
सतना:
- स्वामी नारायण दास शिक्षा कॉलेज
सागर:
- पंडित बीडी मेमोरियल बीएड कॉलेज
- द्रोणाचार्य एकेडमी
- पंडित मेमोरियल बीएड कॉलेज
भोज विश्वविद्यालय का डिस्टेंस बीएड प्रोग्राम भी बंद
भोज विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार डॉ. सुशील मंडेरिया ने बताया कि बीएड कोर्स की मान्यता रद्द होने की जानकारी निदेशक से ली जाएगी। एनसीटीई से चर्चा कर समाधान किया जाएगा।
बीएड कॉलेज मान्यता रद्द होने के कारण
- PAR रिपोर्ट न देना: सालाना परफॉर्मेंस रिपोर्ट जमा नहीं करना
- शैक्षणिक ढांचे में कमी
- प्रशिक्षकों की अनुपलब्धता
- प्रशिक्षण मानकों का उल्लंघन
📢🔃 🤝💬👩👦👨👩👧👧
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
- द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari