जैन संतों को बदमाशों ने किया लहू लुहान, आक्रोशित समाज ने किया नगर बंद
Rohit Sahu | Apr 14, 2025, 12:11 IST
MP NEWS jain sant attack neemach
नीमच जिले के सिंगोली थाना क्षेत्र में रविवार रात एक बड़ी घटना घटी, जहां तीन जैन मुनियों पर छह बदमाशों ने हमला कर दिया। ये मुनि सिंगोली मार्ग स्थित हनुमान मंदिर में विश्राम कर रहे थे।
सिराज खान@नीमच
नीमच में सिंगोली तहसील में रविवार को तीन जैन संतों के साथ मारपीट की गई। संत बालाजी मंदिर में विश्राम कर रहे थे, तभी शराब के नशे में धुत छह युवक वहां पहुंचे और संतों से पैसे मांगने लगे। जब संतों ने कहा कि उनके पास पैसे नहीं हैं, तो आरोपियों ने लाठियों से हमला कर संतों को गंभीर रूप से घायल कर दिया।
संत शैलेष मुनि जी, बलभद्र मुनि जी और मुनींद्र मुनि जी सिंगोली से नीमच की ओर विहार पर थे और मंदिर में ठहरे हुए थे।रविवार रात में तीन बाइक से आए छह बदमाशों ने पहले मंदिर के सामने शराब पी और फिर संतों से पैसे मांगे। पैसे नहीं देने पर बदमाशों ने हमला कर दिया। जान बचाने के लिए एक संत सड़क की ओर भागे और एक बाइक सवार से समाजजनों को फोन करने को कहा। समाज के लोगों के पहुंचते ही चार हमलावर भाग निकले।
कलेक्टर हिमांशु चंद्रा और एसपी अंकित जायसवाल सिंगोली पहुंचे और घायल जैन संतों का हालचाल जाना। उन्होंने जैन समुदाय को भरोसा दिलाया कि आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी और भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए कदम उठाए जाएंगे
दो लोगों को ग्रामीणों ने पकड़ लिया गया। पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और सभी छह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी राजस्थान के पास के गांव के रहने वाले हैं। एसपी अंकित जायसवाल ने कहा कि मामला गंभीर है, सभी आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है और आगे की कार्रवाई जारी है
घायल संतों को सिंगोली अस्पताल ले जाया गया, लेकिन जैन परंपरा के चलते रात में उन्होंने इलाज नहीं करवाया। सोमवार सुबह जैन स्थानक भवन में उपचार शुरू किया गया। एक संत को सिर में गंभीर चोट आई है। घटना की जानकारी पर एसपी अंकित जायसवाल, कलेक्टर हिमांशु चंद्र, एसडीओपी निकिता सिंह और विधायक ओमप्रकाश सखलेचा मौके पर पहुंचे।
जैन समाज ने हमले की कड़ी निंदा करते हुए आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है। समाज के प्रदीप जैन ने कहा कि संतों के साथ न केवल मारपीट की गई बल्कि उनके वस्त्र भी फाड़े गए। गांववालों ने भी थाने पहुंचकर नाराजगी जताई और कहा कि इससे गांव की छवि धूमिल हो रही है।
जावद विधायक ओमप्रकाश सखलेचा ने इसे अहिंसा और मानवीय मूल्यों के खिलाफ बताते हुए दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है। जैन धर्म हमें करुणा, सहिष्णुता और सम्मान सिखाता है, और इस तरह की हिंसक घटनाएं हमारे उन आदर्शों को ठेस पहुंचाती हैं।
यह भी पढ़ें: विधायक गोलू शुक्ला के बेटे रुद्राक्ष इस फॉर्च्यूनर कार से गए थे, विधायक लिखा, पुलिस को नहीं दिखी
यह भी पढ़ें: भाजपा विधायक गोलू शुक्ला के बेटे के काफिले में शामिल लाल बत्ती कार को पुलिस ने किया जप्त
thesootr links
नीमच में सिंगोली तहसील में रविवार को तीन जैन संतों के साथ मारपीट की गई। संत बालाजी मंदिर में विश्राम कर रहे थे, तभी शराब के नशे में धुत छह युवक वहां पहुंचे और संतों से पैसे मांगने लगे। जब संतों ने कहा कि उनके पास पैसे नहीं हैं, तो आरोपियों ने लाठियों से हमला कर संतों को गंभीर रूप से घायल कर दिया।
घटना से जैन समाज में आक्रोश
जैन समाज को जब घटना की जानकारी मिली, तो भारी आक्रोश फैल गया। विरोध में जैन समाज ने सिंगोली नगर को सोमवार को पूरी तरह बंद कर दिया। समाज के लोगों ने दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग करते हुए शांतिपूर्ण तरीके से विरोध जताया। नगर में आज यानी सोमवार को बाजार, प्रतिष्ठान और यातायात बंद है।
बाइक सवार से मांगी मदद
आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी-कलेक्टर
6 आरोपी पुलिस की गिरफ्त में
अस्पताल में इलाज से इनकार
जैन समाज ने जताया रोष
विधायक ने बताया अमानवीय कृत्य
यह भी पढ़ें: विधायक गोलू शुक्ला के बेटे रुद्राक्ष इस फॉर्च्यूनर कार से गए थे, विधायक लिखा, पुलिस को नहीं दिखी
यह भी पढ़ें: भाजपा विधायक गोलू शुक्ला के बेटे के काफिले में शामिल लाल बत्ती कार को पुलिस ने किया जप्त
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari