नीमच भ्रष्टाचार मामला : सरपंच सहित 7 आरोपियों पर EOW ने दर्ज किया केस

Manish Kumar | May 03, 2025, 10:27 IST
Share
Eow files fir Neemuch
Photograph: (The Sootr )

नीमच के अल्हेड ग्राम पंचायत में श्मशान भूमि पर अवैध पट्टा व निर्माण मामले में EOW ने सरपंच सहित 7 लोगों के खिलाफ धारा 420, 120B व भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज किया। 1.68 लाख रुपये के घोटाले व पद के दुरुपयोग के आरोप।

नीमच. मध्य प्रदेश के नीमच जिले में ग्राम पंचायत अल्हेड का भ्रष्टाचार मामला गंभीर आर्थिक धोखाधड़ी व पद के दुरुपयोग की ओर इशारा करता है। आर्थिक अपराध शाखा (EOW) ने पूर्व व वर्तमान सरपंच, सचिव और निजी कंस्ट्रक्शन कंपनियों के मालिकों के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल किया है।

पंचायत भवन मरम्मत राशि का दुरुपयोग

2015 में तत्कालीन सरपंच अंगुरबाला माली व सचिव सुगना साल्वी ने पंचायत पोर्टल पर 1.68 लाख रुपये की धनराशि "ब्राउंड्रीवाल निर्माण" के नाम पर अपलोड की, जबकि वास्तव में यह राशि पंचायत भवन की मरम्मत के लिए स्वीकृत थी। जांच में पाया गया कि छलपूर्वक दस्तावेजों में हेराफेरी की गई।

श्मशान भूमि पर अवैध पट्टा व निर्माण

पूर्व सरपंच सम्पतबाई ने 14 अप्रैल को शासकीय श्मशान भूमि पर ज्ञानचंद्र माली व मथूरालाल माली को आवासीय पट्टा दिया। 2017 में तत्कालीन सरपंच अंगुरबाला माली ने अवैध पट्टाधारियों को भवन निर्माण की अनुमति प्रदान की, जबकि नियमानुसार एक वर्ष के भीतर निर्माण न होने पर पट्टा स्वतः निरस्त हो जाता है।

पारिवारिक कंपनियों को अवैध लाभ

सचिव सुगना साल्वी ने अपने पति चम्पालाल साल्वी की कंपनी दिशा कंस्ट्रक्शन को भुगतान करवाया। पूर्व सरपंच अंगुरबाला माली ने अपने पुत्र अर्जुन माली की कंपनी याशिका कंस्ट्रक्शन को लाभ पहुंचाया।

कानूनी धाराएं व आगामी कार्रवाई

धारा 420 (छल), 120B (षड्यंत्र), भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 13(1)(ए) व 13(2) के तहत मामला दर्ज। EOW द्वारा गहन जांच जारी, आरोपियों के बैंक खातों व संपत्तियों की जांच की जा रही है।

3 बिंदुओं में समझें पूरा मामला

मुख्य आरोपः आरोपियों पर पंचायत कोष की 1.68 लाख रुपये की राशि का दुरुपयोग, श्मशान भूमि पर अवैध पट्टा व निर्माण, तथा पारिवारिक कंपनियों को अनुचित लाभ पहुंचाने के आरोप हैं।

किन धाराओं में केस दर्जः धारा 420 (छल), 120B (षड्यंत्र) और भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 13(1)(ए) व 13(2) के तहत मामला दर्ज हुआ है।

कितने आरोपीः सरपंच, पूर्व सचिव, दो कंस्ट्रक्शन कंपनी मालिकों और दो अवैध पट्टाधारियों सहित कुल 7 आरोपी शामिल हैं।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

action EOW | Action of EOW team | MP News | नीमच न्यूज

Tags:
  • MP News
  • मध्य प्रदेश
  • नीमच न्यूज
  • action EOW
  • Action of EOW team
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा