नीमच में फूटा बीजेपी नेताओं-कार्यकर्ताओं का गुस्सा, बोले- विधायक-सीएम हमने बनाया

Sandeep Kumar | Apr 17, 2025, 16:32 IST
Share
neemch-airport-cm-arrival
neemch-airport-cm-arrival

नीमच हवाई अड्डे पर मुख्यमंत्री मोहन यादव के स्वागत के लिए बीजेपी नेताओं को प्रवेश न मिलने पर आक्रोशित हो गए। सीएम का स्वागत करने की जिद पर अड़ गए। इस दौरान बीजेपी विधायक ने नेताओं को समझाने की कोशिश की...

MP NEWS. मध्य प्रदेश के सीएम मोहन यादव नीमच हवाई अड्डे पर पहुंचे। वह सीआरपीएफ द्वारा आयोजित एक समारोह में भाग लेने के लिए यहां आए थे। मुख्यमंत्री का स्वागत करने के लिए बड़ी संख्या में बीजेपी नेता हवाई अड्डे पर मौजूद थे। इनमें प्रमुख बीजेपी नेता जैसे नगर पालिका प्रतिनिधि संतोष चोपड़ा और महेंद्र भटनागर शामिल थे।

सुरक्षा कारणों से प्रवेश पर रोक

मुख्यमंत्री के स्वागत के दौरान, हवाई पट्टी पर सुरक्षा में लगे पुलिस अधिकारियों ने बीजेपी नेताओं को प्रवेश करने से मना कर दिया। यह देख बीजेपी नेता संतोष चोपड़ा नाराज हो गए और उन्होंने असंतोष व्यक्त किया। उन्होंने विधायक दिलीप परिहार और एएसपी नवल सिंह सिसोदिया से कहा, "विधायक और मुख्यमंत्री को बनाने वाले भी हम ही लोग हैं। यह क्या तरीका है? हमें यहां बुलाकर अपमानित किया जा रहा है।" इसक एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

ये खबर भी पढ़िए... कांग्रेस ने राजधानी में साहू को हटाकर तिवारी को बनाया नेता प्रतिपक्ष

विधायक दिलीप परिहार का हस्तक्षेप

संतोष चोपड़ा के गुस्से को देखते हुए विधायक दिलीप परिहार ने हस्तक्षेप किया और कहा, "ठीक है, मैं भी बाहर आ जाता हूं।" इसके बाद एएसपी नवल सिंह सिसोदिया ने सिक्योरिटी में तैनात जवानों से गेट पर खड़े लोगों को अंदर आने देने को कहा।

ये खबर भी पढ़िए... मेरठ से एक और केस: प्रेमी के साथ मिलकर पत्नी ने रची साजिश ऐसी साजिश पुलिस भी रह गई हैरान

बीजेपी जिला अध्यक्ष ने की पहल

जैसे ही यह जानकारी बीजेपी जिला अध्यक्ष वंदना खंडेलवाल को मिली, वह भी मौके पर पहुंच गईं। उन्होंने विधायक और अन्य नेताओं से आग्रह किया कि मुख्यमंत्री के स्वागत के लिए कोई भी धक्का-मुक्की नहीं करेगा। सभी को लाइन में खड़े होकर स्वागत करना चाहिए। इसके बाद माहौल शांत हुआ और स्थिति नियंत्रित की गई।

ये खबर भी पढ़िए... एमपी के किसानों के लिए सरकार का बड़ा फैसला, इस दिन भी होगी गेहूं की खरीदी

बीजेपी नेताओं की नाराजगी

बीजेपी नेता संतोष चोपड़ा का कहना था कि "हम सब बीजेपी के कार्यकर्ता हैं। हमें और हमारे कार्यकर्ताओं को मुख्यमंत्री का स्वागत करने के लिए नहीं जाने दिया जा रहा है। हमारा इतना सा कहना था कि जो बैरिकेड्स लगाए गए हैं, उन्हें हटाकर हमें अंदर जाने दिया जाए और मुख्यमंत्री का स्वागत करने दिया जाए।"

ये खबर भी पढ़िए... एमपी में ई ऑफिस सिस्टम रोकने वाला है आपकी सैलरी, जल्द करें ये तैयारी

Tags:
  • MP News
  • सीएम मोहन यादव
  • बीजेपी
  • नीमच
  • मध्य प्रदेश
  • बीजेपी जिला अध्यक्ष
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
अस्पताल का लैब बोतलों में भ्रूण : कोरबा के लाइफ केयर हॉस्पिटल में कौन सा खेल? कोर्ट को भी नहीं मिला जवाब

By VINAY VERMA

अस्पताल का लैब बोतलों में भ्रूण : कोरबा के लाइफ केयर हॉस्पिटल में कौन सा खेल? कोर्ट को भी नहीं मिला जवाब
RCA चुनाव में बड़ा उलटफेर, राजेंद्र राठौड़ के बेटे पराक्रम सिंह ने छोड़ा मैदान

By Ashish Bhardwaj

RCA चुनाव में बड़ा उलटफेर, राजेंद्र राठौड़ के बेटे पराक्रम सिंह ने छोड़ा मैदान