दफ्तर में रील बनाने को लेकर ADM लक्ष्मी गामड़ की हुई शिकायत

Siddhi Tamrakar | Jan 17, 2025, 13:42 IST
Share
ADM लक्ष्मी गामड़
ADM लक्ष्मी गामड़

नीमच की एडीएम लक्ष्मी गामड़ सोशल मीडिया पर रील बनाने को लेकर विवादों में हैं। नीमच के ही एक वकील ने राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री से शिकायत कर पद से हटाने की मांग की।

आमीन हुसैन @ रतलाम

नीमच। सोशल मीडिया पर रील पोस्ट करने और रील बनाने को लेकर नीमच की एडीएम लक्ष्मी गामड़ विवादों में आ चुकी हैं। वे अकसर फेसबुक, इंस्टाग्राम सहित अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर काफी सक्रिय रहती हैं। यहां के एक वकील दर्शन शर्मा ने एडीएम की राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री से इस मामले की शिकायत की है।

ADM की शिकायत राष्ट्रपति, PM और CM से की

दरसअल उन्होंने अपनी शिकायत में बताया कि एडीएम अपने दफ्तर में बैठकर भी रील बनाती हैं। जबकि, उनके दफ्तर के बाहर जनता और वकील सुनवाई के लिए परेशान होते रहते हैं। लेकिन, उनकी बात नहीं सुनी जाती। शिकायत करने वाले वकील ने एडीएम को पद से हटाने की मांग की है। उन्होंने बताया कि नीमच एडीएम लक्ष्मी गामड़ की शिकायत देश के राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री से की है।

ADM ने प्रतिक्रिया देने से किया इंकार

शिकायत में उन्होंने कहा कि एक तरफ एडीएम कार्यालय और न्यायालय में जनता और एडवोकेट परेशान होते हैं, दूसरी तरफ नीमच एडीएम लक्ष्मी गामड़ सरकारी कार्यालय में रील बनाती हैं। वह सरकारी काम करने से बचती हैं। ऐसे अधिकारी के खिलाफ तत्काल कार्रवाई होनी चाहिए। इस संबंध में एडीएम लक्ष्मी गामड़ ने किसी भी तरह की प्रतिक्रिया देने से इंकार कर दिया।

पहले भी रील के कारण विवादों में रहीं

नीमच एडीएम सोशल मीडिया फेसबुक, इंस्टाग्राम सहित अन्य माध्यमों पर काफी सक्रिय रहती हैं। वह पूर्व में भी सोशल मीडिया पर रील डालने और बनाने को लेकर विवादों में आ चुकी हैं। नीमच में पदस्थापना के दौरान ही एडीएम लक्ष्मी गामड़ ने अपने बंगले पर पुलिसकर्मी और होमगार्ड के जवानों से खटिया बुनवाई और इसकी रील बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड की थी। इसके कारण वह काफी ट्रोल हुई थीं और विवादों में आई थीं।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें! विशेष ऑफ़र और नवीनतम समाचार प्राप्त करने वाले पहले व्यक्ति बनें

Tags:
  • MP News
  • मध्य प्रदेश
  • नीमच न्यूज
  • latest news
  • मध्य प्रदेश समाचार
  • reels instagram
  • लक्ष्मी गामड़
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि