500 रुपए में सरपंची ठेके पर देने वाली महिला सरपंच बर्खास्त, पंचायत CEO ने लिया एक्शन

Sourabh Bhatnagar | Feb 11, 2025, 11:07 IST
Share
thesootr
thesootr

नीमच जिले की दाता ग्राम पंचायत की महिला सरपंच कैलाशी बाई कछावा को सरपंची ठेके पर सौंपने के आरोप में पद से हटा दिया गया है। जिला पंचायत के सीईओ अमन वैष्णव ने मामले की जांच के बाद सोमवार को आदेश जारी किया।

नीमच जिले की दाता ग्राम पंचायत की महिला सरपंच कैलाशी बाई कछावा को 500 रुपए के स्टांप पेपर पर सरपंची ठेके पर सौंपने के मामले में बर्खास्त कर दिया गया है। सोमवार को जिला पंचायत के सीईओ अमन वैष्णव ने आदेश जारी कर उन्हें तत्काल प्रभाव से पद से हटा दिया। इस मामले का एग्रीमेंट और सबूत सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था, जिसके बाद अधिकारियों ने जांच शुरू की।

सरपंच कैलाशी बाई कछावा को पद से हटाने का आदेश।
सरपंच कैलाशी बाई कछावा को पद से हटाने का आदेश।

खबर यह भी...

सरपंची के अधिकार सौंप दिए गए

मामले की जांच में सामने आया कि 24 जनवरी को गांव के ही सुरेश गरासिया के साथ यह एग्रीमेंट किया गया था। एग्रीमेंट में उल्लेख है कि सरपंच अपने कार्य पूरे नहीं कर पा रही हैं, इसलिए उन्होंने अपने अधिकार सुरेश को सौंप दिए। एग्रीमेंट में गवाहों के तौर पर गांव के सदाराम और मन्नालाल के हस्ताक्षर थे। इसके साथ ही सुरेश और सरपंच का सील-साइन भी मौजूद था।

सरपंच ने एग्रीमेंट को बताया फर्जी

जांच के दौरान सरपंच कैलाशी बाई ने अनुबंध को फर्जी बताते हुए इससे किसी भी प्रकार का संबंध होने से इनकार कर दिया। वहीं, गवाहों ने भी एग्रीमेंट की जानकारी से अनभिज्ञता जताई। हालांकि, जांच में यह स्पष्ट हुआ कि स्टांप पेपर सरपंच के आधार कार्ड का उपयोग करके खरीदा गया था। इस तथ्य ने मामले को गंभीर बना दिया।

खबर यह भी...

एग्रीमेंट में क्या था ?

एग्रीमेंट में लिखा गया कि सरपंच कैलाशी बाई ने अपने अधिकार ठेकेदार सुरेश को सौंप दिए हैं। इसमें कहा गया कि अब सभी सरकारी योजनाओं और विकास कार्यों का प्रबंधन सुरेश करेंगे। किसी भी आपत्ति की स्थिति में इसकी पूरी जिम्मेदारी सरपंच की होगी। यहां तक कि अगर शर्तों का उल्लंघन होता है तो सरपंच को चार गुना हर्जाना भरने का भी प्रावधान रखा गया था।

पंचायत सीईओ ने किया बर्खास्त

सभी सबूतों और दस्तावेजों की गहन जांच के बाद जिला पंचायत सीईओ अमन वैष्णव ने कार्रवाई करते हुए सरपंच को धारा 40 के तहत बर्खास्त कर दिया। इस तरह का मामला देश में पहली बार सामने आया है, जहां सरपंची को संपत्ति की तरह ट्रांसफर करने के कागजात सामने आए हैं।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • MP News
  • Neemuch
  • मध्य प्रदेश
  • नीमच न्यूज
  • district panchayat
  • सरपंच
  • मध्य प्रदेश समाचार
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा