नीमच में जीतू पटवारी के काफिले पर फेंकी गई स्याही और काले कपड़े, बीजेपी ने फूंका पुतला
Dablu Kumar | Sept 01, 2025, 15:06 IST
nemach jitu patwari
नीमच में भी मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी सुरक्षा में चूक का मामला सामने आया है। इधर, कांग्रेस नेता पीसी शर्मा ने पटवारी के सुरक्षा की मांग की है।
मध्य प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष जीतू पटवारी की सुरक्षा में एक बार फिर चूक हुई है। सोमवार को वह नीमच पहुंचे थे। यहां बीजेपी के कार्यकर्ताओं ने जीतू पटवारी के काफिले पर स्याही और काले कपड़े फेंके। यह घटना तब हुई जब पटवारी 'वोट चोर, गद्दी छोड़' रैली में शामिल होने के लिए नीमच पहुंचे थे। इससे पहले रतलाम में भी पटवारी की सुरक्षा में चूक हुई थी। इधर, कांग्रेस नेता पीसी शर्मा ने पटवारी के सुरक्षा की मांग की है।
नीमच के फोर जीरो चौराहे पर बीजेपी की महिला कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार विरोध किया। इस दौरान जीतू पटवारी का पुतला भी फूंका गया। यह विरोध प्रदर्शन पटवारी के हालिया बयान को लेकर था। जिसमें उन्होंने मध्य प्रदेश की महिलाओं को लेकर एक विवादास्पद टिप्पणी की थी। इस बयान से नाराज बीजेपी की महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने पटवारी के खिलाफ नारेबाजी की। उन्हें काले झंडे दिखाए और उनके वाहन पर स्याही फेंकी।
![825a66dc-e2f]()
![70d85953-6fb]()
![0a61fab6-12f]()
इधर, कांग्रेस की ओर से जीतू पटवारी की सुरक्षा को लेकर मांग उठाई गई है। पूर्व कानून मंत्री और कांग्रेस नेता पीसी शर्मा ने कहा कि जीतू पटवारी कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष हैं, उनकी सुरक्षा में कोई चूक नहीं होनी चाहिए। पीसी शर्मा ने कहा कि पार्टी के नेताओं की सुरक्षा को गंभीरता से लिया जाना चाहिए और हर नागरिक को सुरक्षा मिलनी चाहिए।
दरअसल, रविवार को जीतू पटवारी रतलाम जिले के दौरे पर थे, जहां उन्होंने एक रैली को संबोधित किया। रैली के बाद जब वह रतलाम से लौट रहे थे, तो मांगरोल फाटे के पास उनकी कार पर हमलावरों ने हमला कर दिया। अज्ञात हमलावरों ने उनकी गाड़ी के कांच तोड़ दिए। हालांकि, इस हमले में पटवारी को कोई चोट नहीं आई, लेकिन घटना के बाद उनकी सुरक्षा को लेकर सवाल उठने लगे हैं।
ये भी पढ़िए...रतलाम में इस मामले पर पीसीसी चीफ जीतू पटवारी का विरोध, दिखाए गए काले झंडे, तोड़े गए कार के कांच
जीतू पटवारी ने हमले के पीछे बीजेपी के मंडल अध्यक्ष का हाथ होने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि मंडल अध्यक्ष ने करीब 40 लोगों को लेकर उनकी गाड़ी पर हमला करवाया और कांच तोड़ दिए। घटना के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने स्टेशन रोड थाना में शिकायत दर्ज कराई। इस हमले के बाद से पटवारी और उनकी सुरक्षा को लेकर चर्चा तेज हो गई है।
कुछ समय पहले जीतू पटवारी ने एक विवादित बयान दिया था, जिसमें उन्होंने कहा था कि मध्य प्रदेश में देशभर की महिलाओं द्वारा सबसे ज्यादा शराब पी जाती है। पटवारी का यह बयान विवादों में घिर गया था और बीजेपी ने इसे लाडली बहनों का अपमान बताया। इसके अलावा राज्य के कई जिलों में प्रदर्शन भी हुए थे। इस बयान ने प्रदेश में एक सियासी घमासान मचा दिया था।
ये भी पढ़िए... मध्य प्रदेश में सबसे ज्यादा बिक रही है शराब, बीजेपी सरकार जिम्मेदार: जीतू पटवारी
मध्य प्रदेश के राजनीतिक माहौल में सुरक्षा एक बड़ा मुद्दा बनता जा रहा है। कांग्रेस नेता पीसी शर्मा ने कहा कि जब तक किसी पार्टी के नेता की सुरक्षा सुनिश्चित नहीं होती, तब तक यह सवाल उठते रहेंगे। उनका मानना है कि पार्टी के प्रमुख नेताओं की सुरक्षा बढ़ाने और उनके साथ होने वाली घटनाओं पर नजर रखना सरकार की जिम्मेदारी बनती है।
इस पूरे घटनाक्रम पर प्रदेश सरकार की ओर से कोई स्पष्ट बयान नहीं आया है, लेकिन कांग्रेस पार्टी ने लगातार यह मांग उठाई है कि जीतू पटवारी और अन्य पार्टी नेताओं की सुरक्षा को और अधिक मजबूत किया जाए।
ये भी पढ़िए... एमपी सरकार कर रही लाड़ली बहना योजना के 1800 रुपए चोरी: जीतू पटवारी
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃🤝💬👩👦👨👩👧👧
नीमच के फोर जीरो चौराहे पर बीजेपी की महिला कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार विरोध किया। इस दौरान जीतू पटवारी का पुतला भी फूंका गया। यह विरोध प्रदर्शन पटवारी के हालिया बयान को लेकर था। जिसमें उन्होंने मध्य प्रदेश की महिलाओं को लेकर एक विवादास्पद टिप्पणी की थी। इस बयान से नाराज बीजेपी की महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने पटवारी के खिलाफ नारेबाजी की। उन्हें काले झंडे दिखाए और उनके वाहन पर स्याही फेंकी।
825a66dc-e2f
जनता में भारी गुस्सा- नीमच विधायक
70d85953-6fb
नीमच विधायक दिलीप सिंह परिहार ने इस विरोध प्रदर्शन को जन आक्रोश का नतीजा बताया है। पटवारी ने महिलाओं का अपमान किया है, जिसके कारण जनता में भारी गुस्सा है और यह विरोध उसी गुस्से की अभिव्यक्ति है। उन्होंने कहा कि पटवारी को अपने बयान के लिए माफी मांगनी चाहिए।
0a61fab6-12f
कांग्रेस कर रही सुरक्षा की मांग
रतलाम में हुआ था हमला
ये भी पढ़िए...रतलाम में इस मामले पर पीसीसी चीफ जीतू पटवारी का विरोध, दिखाए गए काले झंडे, तोड़े गए कार के कांच
बीजेपी मंडल अध्यक्ष पर हमला करवाने का आरोप
पटवारी के शराब वाले बयान पर सियासी विवाद
ये भी पढ़िए... मध्य प्रदेश में सबसे ज्यादा बिक रही है शराब, बीजेपी सरकार जिम्मेदार: जीतू पटवारी
कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष की सुरक्षा पर सवाल
सरकार ने पूरे मामले पर रखा अपना पक्ष
ये भी पढ़िए... एमपी सरकार कर रही लाड़ली बहना योजना के 1800 रुपए चोरी: जीतू पटवारी
FAQ
- क्या जीतू पटवारी को कोई चोट आई थी?
नहीं, हमला होने के बावजूद जीतू पटवारी को कोई चोट नहीं आई थी। केवल उनकी गाड़ी के कांच तोड़े गए थे। - जीतू पटवारी ने शराब को लेकर क्या कहा था?
जीतू पटवारी के बयान पर सियासी घमासान मच गया था। उन्होंने कहा था कि मध्य प्रदेश में महिलाओं द्वारा सबसे ज्यादा शराब पी जाती है, जिसे बीजेपी ने लाडली बहनों का अपमान बताया। इस बयान के बाद राज्य में कई प्रदर्शन भी हुए थे।
thesootr links
- मध्यप्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- राजस्थान की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
- जॉब्स और एजुकेशन की खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें
- निशुल्क वैवाहिक विज्ञापन और क्लासिफाइड देखने के लिए क्लिक करें
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃🤝💬👩👦👨👩👧👧
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari