कांग्रेस पार्षद आपस में भिड़े, मारपीट तक आई नौबत, पार्टी ने दोनों को निकाला

Raj Singh | Mar 25, 2025, 11:58 IST
Share
swagat
swagat

मध्य प्रदेश के नीमच जिले में नगर पालिका की बजट बैठक के दौरान कांग्रेस पार्षदों के बीच विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों के बीच हाथापाई की नौबत आ गई।

मध्य प्रदेश के नीमच जिले में सोमवार, 24 मार्च को नगरपालिका की बजट बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में एक विवाद हो गया। यह विवाद कांग्रेस पार्षदों के बीच नपाध्यक्ष का स्वागत करने को लेकर हुई। यह विवाद इतना बढ़ गया कि कांग्रेस पार्षद हरगोविंद दीवान और पार्षद पति ओम दीवान के बीच हाथापाई तक की नौबत आ गई। हालांकि, अन्य पार्षदों और प्रतिनिधियों ने समय रहते दोनों को अलग किया और स्थिति को नियंत्रित किया।

क्या है मामला ?

दरअसल, सोमवार को हुई परिषद की बैठक में पहली बार कांग्रेस पार्षदों और पार्षद प्रतिनिधियों के बीच विवाद की स्थिति बनी। बैठक की शुरुआत शांति से हुई थी। हालांकि, जब राजस्व सभापति वंदना खंडेलवाल ने बजट को पढ़कर आय-व्यय की जानकारी दी। इसके बाद, नपाध्यक्ष स्वाति चौपड़ा ने बजट 2025-26 को पारित कर दिया। इस घोषणा के बाद कांग्रेस पार्षद सुमित्रा पोरवाल ने नपाध्यक्ष का स्वागत किया, लेकिन अन्य कांग्रेस पार्षद इससे नाराज हो गए। इसके बाद, कांग्रेस पार्षदों के बीच तीखी नोकझोंक और धक्का-मुक्की शुरू हो गई। सुमित्रा पोरवाल और हरगोविंद दीवान ने नपाध्यक्ष का स्वागत करना चाहा, लेकिन अन्य कांग्रेस पार्षदों ने इसके खिलाफ विरोध किया। जब स्थिति नियंत्रण से बाहर हो गई, तो नपाध्यक्ष ने बैठक को समाप्त करने का फैसला लिया। इसके साथ ही, सीएमओ महेंद्र वशिष्ठ ने पुष्टि की कि बजट प्रस्ताव पारित हो गया है।
ये भी खबर पढ़ें... 7 घंटे ग्रामीणों ने नीमच पुलिस को बनाए रखा बंधक, फोर्स ने पहुंचकर छुड़ाया

हाथापाई की स्थिति बनी

इसी मुद्दे को लेकर नेता प्रतिपक्ष योगेश प्रजापति ने सुमित्रा पोरवाल से कहा कि हम यहां कांग्रेस पार्षदों के वार्ड में होनेवाले विकास कार्यों और शहर के अन्य मुद्दों पर चर्चा कर रहे हैं, और आप नपाध्यक्ष का स्वागत कर रही हैं। इस पर अन्य कांग्रेस पार्षद भी सुमित्रा के खिलाफ विरोध में खड़े हो गए और उन्हें घेर लिया। यह देखकर कांग्रेस पार्षद हरगोविंद दीवान ने आपत्ति जताते हुए कहा कि महिला पार्षद के साथ इस तरीके से बात करना ठीक नहीं है। इसके बाद विवाद और बढ़ गया। वार्ड-10 की कांग्रेस पार्षद मनीषा दीवान के पति, कांग्रेस नेता ओम दीवान भी बीच में आकर स्थिति को शांत करने का प्रयास करने लगे, लेकिन हरगोविंद और ओम के बीच नोकझोंक बढ़ते-बढ़ते धक्का-मुक्की में बदल गई, जिससे हाथापाई की स्थिति बन गई।

कांग्रेस पार्षदों का निष्कासन

नीमच नगरपालिका की बजट बैठक में उत्पन्न विवाद के बाद, कांग्रेस ने पार्षदों हरगोविंद दीवान और सुमित्रा पोरवाल को 6-6 साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया है। कांग्रेस जिलाध्यक्ष अनिल चौरसिया ने कहा कि दोनों पार्षदों ने पार्टी की गाइडलाइन का उल्लंघन किया, जिसके कारण यह फैसला लिया गया। वहीं, दूसरी ओर, निर्दलीय पार्षद दुर्गाशंकर भील और अन्य कांग्रेसी पार्षद भी नपाध्यक्ष का स्वागत करना चाहते थे, लेकिन सुमित्रा पोरवाल और हरगोविंद दीवान का स्वागत करने की स्थिति ने विवाद को जन्म दिया। विवाद बढ़ते-बढ़ते धक्का-मुक्की और हाथापाई में बदल गया, जिसके बाद पार्टी ने दोनों को निष्कासित कर दिया।

ये भी खबर पढ़ें... नीमच नगर पालिका ऑफिस में बवाल, सीएमओ और निजी सहायक के बीच गाली-गलौज

स्मार्ट-पीडीएस योजना

इस बैठक में एक और अहम विषय पर चर्चा की गई, वह थी स्मार्ट-पीडीएस योजना। यह योजना राशन वितरण में पारदर्शिता लाने के उद्देश्य से शुरू की गई है। इसके तहत, नागरिकों को स्मार्ट राशन कार्ड जारी किए जाएंगे, जिनसे राशन उठाव और वितरण की प्रक्रिया में पूरी पारदर्शिता सुनिश्चित की जाएगी। इस योजना में राशन प्राप्तकर्ता का फिंगरप्रिंट स्कैनर से सत्यापन होगा, जिससे किसी भी प्रकार की धांधली को रोका जा सकेगा।

thesootr links

हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें! विशेष ऑफ़र और नवीनतम समाचार प्राप्त करने वाले पहले व्यक्ति बनें

Tags:
  • MP News
  • एमपी न्यूज
  • कांग्रेस
  • नीमच
  • नीमच न्यूज
  • नीमच नगरपालिका में हंगामा
  • कांग्रेस पार्षद
  • मध्य प्रदेश समाचार
  • हाथापाई
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा