NEET UG 2025 के रिजल्ट पर हाईकोर्ट ने हटाई रोक, इन परीक्षा केंद्र के जारी नहीं होंगे
Sanjay Gupta | May 17, 2025, 10:38 IST
neet-ug-result-indore-highcourt-lifts-ban-results
इंदौर हाईकोर्ट ने NEET-UG के रिजल्ट पर लगी रोक को हटा लिया है। 15 मई को इंदौर में तेज बारिश के कारण 11 परीक्षा केंद्रों में हुई समस्याओं के चलते हाईकोर्ट ने रिजल्ट जारी करने पर रोक लगा दी थी।
NEET UG 2025 के रिजल्ट पर 15 मई को इंदौर हाईकोर्ट द्वारा लगाई गई रोक पर अगले दिन 16 मई को ही संशोधित आदेश जारी हो गया है। नए आदेश में एनटीए (नेशनल टेस्टिंग एजेंसी) को बड़ी राहत मिली है। सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता के बाद यह राहत जारी हुई है। अगली सुनवाई 19 मई को होगी जिसमें प्रभावित परीक्षा केंद्रों की जानकारी रखी जाएगी।
![c954825a-168]()
![a27dbf2b-5c1]()
हालांकि याचिकाकर्ता ने इस पर आपत्ति ली और कहा कि ऐसा होने पर इनका नुकसान होगा, क्योंकि यह फिर एनटीए की काउंसलिंग में शामिल नहीं हो सकेंगे और उनका हक मारा जाएगा। लेकिन सभी पक्षों को सुनने के बाद हाईकोर्ट ने कहा कि वह एजेंसी के तर्क से सहमत है और इसलिए प्रभावित परीक्षा केंद्र छोड़कर अन्य रिजल्ट जारी करने की मंजूरी दी जाती है। यह भी बताया गया है कि वह अगली सुनवाई में परीक्षा केंद्रों की जानकारी भी रखेंगे।
इंदौर हाईकोर्ट का आदेश | इंदौर हाईकोर्ट बेंच का आदेश | indore highcourt | Indore News |MP News
c954825a-168
एजेंसी की ओर से यह रखी गई बात
a27dbf2b-5c1
इंदौर हाईकोर्ट ने परीक्षा आयोजन के दिन इंदौर में हुई तेज बारिश से बच्चों को हुई परेशानी और उनकी याचिका को देखते हुए रिजल्ट पर रोक लगा दी थी। इस पर एनटीए की ओर से सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने 16 मई को हाईकोर्ट इंदौर में जवाब दिया और कहा कि इससे अन्य केंद्रों और बच्चे परेशान होंगे, यह समस्या केवल इंदौर के 11 परीक्षा केंद्रों पर थी। ऐसे में अन्य के रिजल्ट जारी करने दिए जाएं।
याचिकाकर्ता ने यह ली आपत्ति
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
इंदौर हाईकोर्ट का आदेश | इंदौर हाईकोर्ट बेंच का आदेश | indore highcourt | Indore News |MP News
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari