NEET-UG के रिजल्ट पर NTA ने कहा बिजली गुल से पेपर नहीं बिगड़ा, याचिकाकर्ता ने मौसम विभाग का अलर्ट बताया
Sanjay Gupta | May 20, 2025, 11:40 IST
nta neet ug
इंदौर हाईकोर्ट ने नीट-यूजी रिजल्ट पर लगी रोक में 16 मई को संशोधन करते हुए इंदौर के 11 केंद्रों को छोड़ बाकी स्थानों पर परिणाम जारी करने की अनुमति दी। एनटीए ने माना कि परीक्षा के दिन बारिश से बिजली गुल हुई थी लेकिन पेपर प्रभावित नहीं हुआ।
MP News: नीट-यूजी के रिजल्ट (Neet-UG) पर 15 मई को इंदौर हाईकोर्ट द्वारा लगाई गई रोक पर अगले दिन 16 मई को ही संशोधित आदेश जारी हो गया था। इसमें इंदौर के 11 परीक्षा केंद्र छोड़कर बाकी जगह के रिजल्ट जारी करने की मंजूरी दी गई थी। साथ ही इसमें एनटीए से जवाब मांगा गया था जो दे दिया गया है।
इस मामले में याचिकाकर्ता द्वारा अधिवक्ता मृदुल भटनागर की ओर से तथ्य रखे गए। उन्होंने बताया कि तीन मई को परीक्षा से एक दिन पहले ही मौसम विभाग की चेतावनी जारी हुई थी जिसमें इंदौर जिले में भी बारिश, बिजली क़ड़कने इन सभी की चेतावनी थी, लेकिन इसके बाद बी पक्षकार मप्र पश्चिम बिजली कंपनी के एमडी द्वारा बैकअप व्यवस्था नहीं की गई। इसके चलते इन केंद्रों पर अंधेरा हुआ और एक से दो घंटे तक अभ्यर्थी परेशान हुए, इसमें अंधेरे में, मोमबत्ती की रोशनी में पर्चा देना पड़ा। उनके साथ गलत हुआ और उनका पेपर अंधेरे के चलते सही से नहीं हो सका।
यह भी पढ़ें...शराब घोटाला मामले में बड़ी कार्रवाई...ACB-EOW की टीम ने 20 से ज्यादा जगहों पर मारा छापा
इंदौर हाईकोर्ट ने परीक्षा आय़ोजन दिन इंदौर में हुई तेज बारिश से बच्चों को हुई परेशानी और उनकी याचिका को देखते हुए रिजल्ट पर रोक लगा दी थी। इस पर एनटीए की ओर से सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने 16 मई को हाईकोर्ट इंदौर में जवाब दिया था कि इससे अन्य केंद्रों और बच्चे परेशान होंगे, यह समस्या केवल इंदौर के 11 परीक्षा केंद्रों पर थी। ऐसे में अन्य के रिजल्ट जारी करने दिए जाएं।
यह भी पढ़ें...इंदौर कैबिनेट बैठक से पहले जीतू पटवारी का हमला, सीएम मोहन यादव से पूछे 5 तीखे सवाल
हालांकि याचिकाकर्ता ने इस पर आपत्ति ली और कहा कि ऐसा होने पर इनका नुकसान होगा, क्योंकि यह फिर एनटीए की काउंसलिंग में शामिल नहीं हो सकेंगे और उनका हक मारा जाएगा। लेकिन सभी पक्षों को सुनने के बाद हाईकोर्ट ने कहा कि वह एजेंसी के तर्क से सहमत है और इसलिए प्रभावित परीक्षा केंद्र छोड़कर अन्य रिजल्ट जारी करने की मंजूरी दी जाती है।
thesootr links
एनटीए ने यह दिया जवाब
एनटीए की ओर से अधिवक्ता हिमांशु जोशी ने जवाब पेश किया। इसमें बताया गया कि चार मई को इंदौर में बारिश हुई थी और इसके चलते परीक्षा केंद्रों पर बिजली गुल हुई थी, यह सही है। थोड़ी अव्यवस्था हुई थी लेकिन इतना अंधेरा नहीं हुआ था कि किसी का पेपर बिगड़े। बिजली गुल होने से किसी का पेपर नहीं बिगड़ा और ना ही किसी भी केंद्र से सुपरवाइजर की ओर से इस तरह की रिपोर्ट दी गई। इसलिए सभी के रिजल्ट जारी करने की मंजूरी दी जाए। उधर पांच और याचिकाकर्ता इसमें इंटरविनर बन गए हैं। इसके चलते हाईकोर्ट ने सभी याचिकाओं पर अब 22 मई को एक साथ सुनवाई की बात कही है।
इधर याचिकाकर्ता ने लगाई मौसम विभाग की चेतावनी
यह भी पढ़ें...शराब घोटाला मामले में बड़ी कार्रवाई...ACB-EOW की टीम ने 20 से ज्यादा जगहों पर मारा छापा
इसके पहले 16 मई को एजेंसी ने यह रखी थी बात
यह भी पढ़ें...इंदौर कैबिनेट बैठक से पहले जीतू पटवारी का हमला, सीएम मोहन यादव से पूछे 5 तीखे सवाल
याचिकाकर्ता की यह है आपत्ति
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari