नए साल में एमपी में ई-अटेंडेंस के लिए एंड्रॉयड 11 मोबाइल होगा जरूरी

Sanjay Sharma | Dec 19, 2025, 10:42 IST
Share
e-attendance-electricity-employees-bhopal
e-attendance-electricity-employees-bhopal

मध्य प्रदेश के बिजलीकर्मी कंपनी की नई शर्तों के कारण परेशान हैं। 1 जनवरी से कंपनी ने कर्मचारियों को ई-अटेंडेंस के लिए एंड्रॉयड 11 वर्जन का मोबाइल खरीदने के निर्देश दिए हैं।

BHOPAL. मध्य प्रदेश के बिजलीकर्मी मध्य क्षेत्र बिजली कंपनी की नई शर्त से मुश्किल में हैं। कंपनी से इन कर्मचारियों को 1 जनवरी से ई-अटेंडेंस (E-Attendance) के लिए नया मोबाइल फोन खरीदने के निर्देश दिए जा रहे हैं।

इसके लिए कंपनी की ओर से कर्मचारियों के मोबाइल फोन पर मैसेज भी भेजे जा रहे हैं। जिन कर्मचारियों के पास 11 वर्जन से नीचे के मोबाइल फोन होंगे वे अपनी हाजिरी दर्ज नहीं कर सकेंगे।

346b8e7d-4c6
346b8e7d-4c6

कंपनी की इस शर्त से वे कर्मचारी मुश्किल में हैं जो आउटसोर्स पर काम कर रहे हैं और सैलरी 10 से 15 हजार रुपए ही है। बिजली कंपनी की इस शर्त को लेकर हजारों कर्मचारी अपनी परेशानी लेकर अधिकारियों के पास पहुंच रहे हैं, लेकिन समाधान नहीं मिल रहा है।

5ab85841-077
5ab85841-077

ई-अटेंडेंस की नई शर्त

लाइनमैन, ऑपरेटर, एलडीसी, मीटर रीडर, हेल्पर जैसे कम वेतन वाले कर्मचारी ई-अटेंडेंस एप्लीकेशन 2.0 पर अपनी उपस्थिति दर्ज करते हैं। यह एप्लीकेशन अब तक सामान्य एंड्रॉयड यानी स्मार्ट फोन पर काम कर रही थी।

हाल ही में बिजली कंपनी ने एप्लीकेशन को अपडेट किया है। यह अपडेट ई-अटेंडेंस एप वर्जन 11 से नीचे के मोबाइल फोन में काम नहीं करेगा। इसके लिए कंपनी ने कर्मचारियों को नया मोबाइल खरीदने की हिदायत दे दी है।

1d29cc91-629
1d29cc91-629

अब दो बार दर्ज होगी हाजिरी

बिजली कंपनी के जूनियर इंजीनियर से नीचे के मैदानी और कार्यालयीन कर्मचारियों को 1 जनवरी से दिन में दो बार ई-अटेंडेंस एप्लीकेशन पर हाजिरी दर्ज करनी होगी।

ड्यूटी टाइम यानी सुबह 10 बजे जहां उन्हें काम सौंपा गया है वहां जाकर पंच-इन करना होगा। यही नहीं, आठ घंटे की ड्यूटी पूरी होने के बाद शाम 6 बजे उसी जगह पहुंचकर पंच-आउट करना भी जरूरी होगा।

ऐसा न करने पर कर्मचारी की उपस्थिति दर्ज नहीं होगी और वेतन में कटौती हो जाएगी।

ई-अटेंडेंस से जुड़ी ये खबर शॉर्ट में समझें

  1. नया मोबाइल जरूरी: मध्य प्रदेश बिजली कंपनी ने 1 जनवरी से कर्मचारियों को ई-अटेंडेंस के लिए एंड्रॉयड 11 वर्जन का मोबाइल (एंड्रॉयड फोन) खरीदने का आदेश दिया है।
  2. पुराने मोबाइल से परेशानी: जिन कर्मचारियों के पास 11 वर्जन से नीचे का मोबाइल होगा, वे अपनी उपस्थिति दर्ज नहीं कर पाएंगे।
  3. आउटसोर्स कर्मचारी प्रभावित: कम वेतन पाने वाले आउटसोर्स और संविदा कर्मचारियों को इस शर्त से बड़ी परेशानी हो रही है, क्योंकि उनका वेतन 10 से 15 हजार रुपए तक है।
  4. द्वि-दिनिक हाजिरी: कर्मचारियों को अब दिन में दो बार ई-अटेंडेंस एप पर हाजिरी दर्ज करनी होगी — एक बार सुबह 10 बजे और दूसरी बार शाम 6 बजे।
  5. नई व्यवस्था का उद्देश्य: बिजली कंपनी का कहना है कि यह नई व्यवस्था कर्मचारियों की उपस्थिति और बिजली आपूर्ति में देरी को नियंत्रित करने के लिए लागू की गई है।

जेई और सीनियर अफसरों को छूट

मध्य क्षेत्र बिजली कंपनी (मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी) द्वारा ई-अटेंडेंस () की नई व्यवस्था 1 जनवरी से लागू होगी। कंपनी ने कर्मचारियों के काम से गायब रहने, बिजली सप्लाई संबंधी शिकायतों के निपटारे में देरी की स्थिति को देखते हुए कसावट की है।

इसी वजह से मैदानी अमले को सुबह और शाम को ई-अटेंडेंस (e attendance news mp) एप्लीकेशन पर उपस्थिति दर्ज करने की पाबंदी रखी गई है। वहीं, मैदानी ड्यूटी के बावजूद जूनियर इंजीनियर और उससे ऊपर के अधिकारियों को इसमें रियायत दी गई है।

ई-अटेंडेंस से जुड़ी ये खबरें भी पढ़ें...

ई-अटेंडेंस: शिक्षकों ने हाईकोर्ट से याचिका वापस ली, नए तथ्यों के साथ दोबारा होगी सुनवाई

मोबाइल खरीदने की मुश्किल

बिजली कंपनी में सबसे ज्यादा संख्या आउटसोर्स, संविदा और अस्थायी कर्मचारियों की है। इनमें से अधिकतर कर्मचारियों (ई-अटेंडेंस व्यवस्था) को वेतन के रूप में 10 से 15 हजार रुपए और कुछ 20 हजार रुपए मिलते हैं।

E Attendance की शुरुआत के दौरान भी इन कर्मचारियों को मोबाइल फोन खरीदने पड़े थे। कंपनी द्वारा एप्लीकेशन अपडेट कराने के बाद इन्हें एंड्रॉयड मोबाइल फोन 11 वर्जन खरीदना होगा।

इसके बिना वे एप्लीकेशन पर हाजिरी ही दर्ज नहीं करा सकेंगे और वेतन अटक जाएगा। यही वजह हजारों बिजलीकर्मियों की परेशानी बनी हुई है।

Tags:
  • एंड्रॉयड फोन
  • मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी
  • E Attendance
  • ई-अटेंडेंस एप
  • ई-अटेंडेंस
  • ई-अटेंडेंस व्यवस्था
  • e attendance news mp
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि