कौन होंगे MCU के नए कुलगुरु, ये 4 बड़े नाम चर्चा में... दवे सबसे आगे

Ravi Kant Dixit | Dec 06, 2024, 20:02 IST
Share
MCU 4 big names are discussi
MCU 4 big names are discussi

MCU के कुलपति बनने के लिए सरकार ने नाम मांगे थे, इसके लिए 86 शख्सियतों ने आवेदन किए हैं। अब तीन सदस्यीय चयन समिति ने अपनी ओर से चार नामों को फाइनल किया है। माना जा रहा है कि अंतिम मुहर मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव से चर्चा के बाद लगेगी।

BHOPAL.राजधानी भोपाल के माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्‍वविद्यालय यानी MCU के नए कुलपति (अब कुलगुरु) कौन होंगे...इसका ऐलान अगले हफ्ते होने की संभावना जताई जा रही है। फिलहाल दौड़ में वरिष्ठ पत्रकार आशीष जोशी, विकास दवे, प्रो.अनिल कुमार सौमित्र और विजय मनोहर तिवारी का नाम शामिल है।

MCU के कुलपति बनने के लिए सरकार ने नाम मांगे थे, इसके लिए 86 शख्सियतों ने आवेदन किए हैं। अब तीन सदस्यीय चयन समिति ने अपनी ओर से चार नामों को फाइनल किया है। माना जा रहा है कि अंतिम मुहर मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव से चर्चा के बाद लगेगी।

अगले हफ्ते लग सकती है मुहर

इससे पहले प्रो.केजी सुरेश MCU के कुलगुरु थे। 7 सितंबर 2020 को उनकी नियुक्ति की गई थी। उन्होंने अपना चार साल का कार्यकाल पूरा किया है। पिछले कुछ समय से MCU में कुलगुरु नहीं हैं। अब नए कुलगुरु की नियुक्ति के लिए सभी जरूरी प्रक्रियाएं पूरी कर ली गई हैं। माना जा रहा है कि अगले हफ्ते सरकार के स्तर पर मुहर लग जाएगी।

ये बड़े नाम दौड़ में...

1. आशीष जोशी: वरिष्ठ पत्रकार जोशी मूलत: भोपाल के हैं। वे देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया हाउस में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। अब MCU के कुलगुरु बनने की दौड़ में शामिल हैं।

2. विकास दवे: इंदौर के दवे वरिष्ठ पत्रकार हैं। वे मध्यप्रदेश साहित्य अकादमी में निदेशक हैं। उन्होंने कई पत्र—पत्रिकाओं का संपादन किया है। ​कुलगुरु की दौड़ में वे सबसे आगे बताए जा रहे हैं। उनका RSS से जुड़ाव है।

3. अनिल कुमार सौमित्र: राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की पृष्ठभूमि से आने वाले प्रोफेसर सौमित्र वरिष्ठ पत्रकार हैं। वे पठन-पाठन में लंबे समय से सक्रिय हैं। ​अभी वे आईआईएमसी, दिल्ली में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।

4. विजय मनोहर तिवारी: वरिष्ठ पत्रकार तिवारी मध्यप्रदेश के पूर्व सूचना आयुक्त हैं। उन्होंने प्रदेश के कई मीडिया हाउस में लंबे समय तक सेवाएं दी हैं। अपने आर्टिकल्स की वजह से वे चर्चा में रहते हैं।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • मध्य प्रदेश
  • माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता यूनिवर्सिटी
  • एमपी हिंदी न्यूज
  • माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता विश्वविद्यालय
  • विजय मनोहर तिवारी
  • कुलगुरु
  • कुलगुरु की नियुक्ति
  • अनिल कुमार सौमित्र
  • विकास दवे
  • आशीष जोशी
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि