मध्यप्रदेश में कोरोना के नए वेरिएंट की एंट्री, प्रदेश में हुई पांचवी मौत

Sanjay Dhiman | Jun 24, 2025, 17:45 IST
Share
new-variant-corona-mp
Photograph: (The Sootr)

मध्यप्रदेश में कोरोना वायरस से एक और महिला की मौत हो गई। प्रदेश में यह 5 वीं मौत है, सभी मृतक महिलाएं है। नया वेरिएंट अब राज्य में तेजी से पैर पसार रहा है। यह वायरस वैक्सीनेटेड लोगों को भी संक्रमित कर रहा है। जो चिंता का विषय है।

MP News : कोरोना वायरस की महामारी ने दुनिया भर में लाखों लोगों की जान ली है। इस संक्रमण ने मध्यप्रदेश को भी अपनी चपेट में ले लिया है। हाल ही में, मध्यप्रदेश में कोरोना के चलते पांचवीं मौत का मामला सामने आया है। इसके साथ ही यह भी सामने आया है कि XFG वेरिएंट अब राज्य में सक्रिय हो गया है। इसके साथ ही, महिलाओं पर इस वायरस का प्रभाव ज्यादा देखा गया है। इस साल अब तक हुईं पांच मौतों में सभी मृतक महिलाएं ही थीं।

राज्य में कोरोना का XFG वेरिएंट सक्रिय

कोरोना के नए वेरिएंट्स के आने का सिलसिला अब थमने का नाम नहीं ले रहा। हाल ही में कोरोना के एक्सएफजी वेरिएंट के मामले सामने आए हैं। यह वेरिएंट पहले से मौजूद एलएफ-7 वेरिएंट से पैदा हुआ है और इसकी फैलने की गति काफी तेज है। हाल ही में लिए गए 44 नमूनों में से 28 नमूनों में एक्सएफजी वेरिएंट पाया गया, जो 63.6% है।

एम्स भोपाल की जीनोमिक रिपोर्ट के मुताबिक, प्रदेश में वर्तमान में XFG वेरिएंट सक्रिय है। यह XFG वेरिएंट मई में सामने आया था, अब इसके पीडित मरीज प्रदेशभर में सामने आ रहे है। इस नए XFG वेरिएंट पर वैक्सीन का असर भी नहीं हो रहा है। कई वैक्सीनेटेड लोग भी इसकी चपेट में आए है।

भिंड में हुई कोरोना से पांचवीं मौत

मध्यप्रदेश के भिंड में 52 वर्षीय महिला की कोरोना से मौत हो गई। प्रदेश में यह कोरोना से पांचवीं मौत का मामला है। उसे फेफड़ों में गंभीर सूजन (हाइपरसेंसिटिविटी न्यूमोनाइटिस) और सांस लेने में कठिनाई हो रही थी। महिला को ग्वालियर के एक अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती किया गया था, जहां सोमवार रात उसकी मौत हो गई। डॉक्टरों के अनुसार, वह कोविड-19 से संक्रमित थी और उसका इलाज चल रहा था।

भारत में वेरिएंट्स की स्थिति

भारत में कोरोना के वेरिएंट्स की स्थिति में बदलाव आया है। एक्सपर्ट्स का कहना है कि अब तक कोरोना वायरस के एक्सएफजी वेरिएंट से जुड़ी कोई गंभीर बीमारी या अस्पताल में भर्ती होने की स्थिति सामने नहीं आई है। हालांकि, यदि यह वेरिएंट अपनी फैलने की क्षमता को और बढ़ाता है तो यह चिंता का विषय हो सकता है।

इस नए वेरिएंट की सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि यह सबसे तेजी से फैलने वाला कोरोना वेरिएंट बन गया है। हालांकि, विशेषज्ञों का कहना है कि यह वेरिएंट अभी तक ज्यादा गंभीर बीमारियों का कारण नहीं बना है।

इम्युनिटी और कोरोना के वेरिएंट्स

एक्सएफजी वेरिएंट में इम्युनिटी को चकमा देने की क्षमता है, जिससे यह वायरस चुपचाप फैल सकता है। इसके बावजूद, वर्तमान में इसके कारण किसी भी गंभीर स्वास्थ्य समस्या का संकेत नहीं मिला है। यदि इस वेरिएंट पर बारीकी से निगरानी नहीं रखी गई, तो भविष्य में यह जोखिम पैदा कर सकता है।

मध्यप्रदेश में कोरोना की स्थिति

मध्यप्रदेश में अब तक कोरोना वायरस के कुल 277 मामले दर्ज किए गए हैं, जिनमें से 82 एक्टिव केस हैं। वर्तमान में 190 लोग ठीक हो चुके हैं और राज्य में कोरोना से कुल 5 मौतें हो चुकी हैं। प्रदेश में अब तक कुल केस 277 दर्ज किए गए। इनमें एक्टिव केस 82, ठीक हुए 190 व मौतें 5 दर्ज की गई है।

यह खबरें भी पढ़ें...

शिक्षा विभाग के बाबू कमल राठौर के यहां छापा, 20 करोड़ का घोटाला के आरोप में जांच जारी

कटघोरा की जामा मस्जिद में जमकर हुई मारपीट, नमाज के बाद भड़का विवाद

वैक्सीनेटेड लोग भी हो रहे संक्रमित

एम्स की रिपोर्ट के अनुसार नए XFG और LF.7 वेरिएंट में ऐसे म्यूटेशन है जो वैक्सीनेटड लोगों को भी अपना शिकार बना सकते है। नए वेरिएंट को पकडना मुश्किल है। इसके लक्षण काफी कम दिखाई देते है। डब्ल्यूएचओ ने भी XFG और LF.7 वेरिएंट को लेकर अपनी चिंता व्यक्त की है। इसे फिलहाल वेरिएंट अंडर माॅनिटरिंग सूची में रखा गया है।

राज्य में अब तक हुई मौतें

राज्य में अब तक कोरोना से हुई मौतों में सभी मृतक महिलाएं हैं। इससे पहले रतलाम, खरगोन, इंदौर और मंडला में भी महिलाओं की ही कोरोना से मौत हुई थी। रतलाम में 52 वर्षीय महिला, जिन्हें टीबी, और उच्च रक्तचाप जैसी बीमारियां थीं। इनकी मौत 11 जून को इंदौर में इलाज के दौरान हुई थी।

खरगोन में 44 वर्षीय महिला, जिन्होंने हाल ही में बच्चे को जन्म दिया था। महिला की 6 जून को एमआरटीबी अस्पताल में मृत्यु हुई। इंदौर में 74 वर्षीय महिला, जिन्हें किडनी की बीमारी थी। उनकी मौत 27 अप्रैल को अरबिंदो अस्पताल में इलाज के दौरान हुई थी। मंडला में नारायणगंज की एक गर्भवती महिला की जबलपुर मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान कोरोना से मौत हो गई थी।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉दूसरेग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧

Tags:
  • MP News
  • मध्यप्रदेश
  • भारत
  • भोपाल
  • कोरोना
  • कोरोना वायरस
  • मध्य प्रदेश
  • कोरोना से मौत
  • एक्सपर्ट्स
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई