हवाला करोबारी के ठिकाने पर दबिश, 30 लाख से ज्यादा नकद जब्त

CHAKRESH | May 10, 2024, 06:23 IST
Share
भोपाल का हवाला कारोबारी
भोपाल का हवाला कारोबारी

भोपाल के अशोका गार्डन स्थित पंथ नगर में गुरुवार देर रात व्यापारी कैलाश खत्री के ठिकाने पर पुलिस ने दबिश दी गई। कार्रवाई के दौरान करीब 30 लाख रुपए से ज्यादा कैश मिला है।

भोपाल के अशोका गार्डन स्थित पंथ नगर में गुरुवार देर रात व्यापारी कैलाश खत्री के ठिकाने पर पुलिस ने दबिश दी गई। कार्रवाई के दौरान करीब 30 लाख रुपए से ज्यादा कैश मिला है। पुलिस के मुताबिक, कैलाश हवाला कारोबारी है। उसकी निशानदेही पर तीन अन्य लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है।

मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई

डीसीपी प्रियंका शुक्ला ने बताया कि कैलाश खत्री पंथ नगर अशोका गार्डन में स्वयं के मकान में पत्नी और बच्चों के साथ रहते हैं। मुखबिर से सूचना मिली थी की कारोबारी के घर में बड़ी संख्या में कैश रखा है। आचार संहिता के चलते पुलिस ने उनके घर दबिश दी। जहां से पुलिस को बड़ी संख्या में पुराने फटे और कटे नोटों के साथ नए नोट भी मिले हैं। इन नोटों में पांच रुपए के नोटों से लेकर पांच सौ रुपए तक के नोट की गडि्डयां शामिल हैं। इधर कैलाश ने पुलिस को बताया कि वह पुराने कटे फटे नोट एक्सचेंज करने का काम करता है। इ सके एवज में वह कमिशन लिया करता था। फटे नोट एक्सचेंज कराने पर एक लाख रुपए के बदले 75 हजार रुपए लौटाया करता था।

दस्तावेज पेश नहीं कर सका

डीसीपी ने बताया कि आरोपी इतनी बड़ी संख्या में घर में कैश क्यों रखा था, इसका जवाब नहीं दे सका है। इसी के साथ उसके पास नोट एक्सचेंज कारोबार से जुड़े होने का कोई लीगल दस्तावेज भी नहीं मिला है। कुल रकम कितनी है, यह गिनती पूरी होने के बाद भी बताया जा सकेगा। प्रारंभिक तौर पर करीब 5 लाख रुपए की रकम की गिनती की जा चुकी है। छोटो नोट बड़ी तादाद में होने के कारण गिनती में समय लग रहा है।

यह खबर भी पढ़ें

केजरीवाल की जमानत पर फैसला आज

सुप्रीम कोर्ट दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की अंतरिम जमानत पर आज फैसला सुनाएगा। 9 मई को ED ने हलफनामा दाखिल कर जमानत का विरोध किया। जांच एजेंसी ने कहा, 'केजरीवाल चुनाव नहीं लड़ रहे हैं और इससे पहले किसी नेता को प्रचार के लिए न्यायिक हिरासत से जमानत नहीं मिली है। प्रचार करना मौलिक अधिकार नहीं है।' 7 मई की सुनवाई में सुप्रीम कोर्ट ने कहा था कि चुनाव 5 साल में होते हैं, ये असाधारण परिस्थिति है।

Tags:
  • हवाला कारोबारी
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच