NFAT परीक्षा स्थगित, फॉरेंसिक साइंस यूनिवर्सिटी लौटाएगी किराया
Sanjay Sharma | Jun 08, 2025, 21:12 IST
प्रवेश परीक्षा स्थगित Photograph: (THE SOOTR)
मध्य प्रदेश । नेशनल फॉरेंसिक साइंस यूनिवर्सिटी (एनएफएसयू) द्वारा आयोजित होने वाली एनएफएटी- 2025 प्रवेश परीक्षा को स्थगित कर दिया गया है। यह परीक्षा 7 और 8 जून 2025 को आयोजित की जानी थी।
BHOPAL. नेशनल फॉरेंसिक साइंसेज यूनिवर्सिटी (एनएफएसयू) द्वारा आयोजित होने वाली एनएफएटी- 2025 प्रवेश परीक्षा को स्थगित कर दिया गया है। यह परीक्षा 7 और 8 जून 2025 को देशभर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जानी थी, लेकिन कुछ राज्यों में आई प्राकृतिक आपदा और तकनीकी कारणों के चलते इसे आगे बढ़ा दिया गया है। भोपाल पहुंचे परीक्षार्थियों को परीक्षा स्थगित होने की जानकारी देरी से मिलने के कारण दिक्कतों का सामना करना पड़ा है।
गुजरात के गांधीनगर स्थिति एनएफएस यूनिवर्सिटी द्वारा प्रवेश परीक्षा एनएफएटी का आयोजन किया गया था। इसके लिए भोपाल के अलावा देश के चुनिंदा शहरों में परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। भोपाल के परीक्षा केंद्र पर 7 जून को 482 और 8 जून को 1373 परीक्षार्थियों को शामिल होना था। जिसके लिए मध्यप्रदेश सहित देश के विभिन्न राज्यों से परीक्षार्थी शुक्रवार को ही पहुंच गए थे। इस बीच गांधीनगर स्थित नेशनल फॉरेंसिक साइंस यूनिवर्सिटी द्वारा देश के कुछ भागों में प्राकृतिक आपदा और तकनीकी कारणों का हवाला देते हुए परीक्षा स्थगित कर दी।
ये खबरें भी पढ़िए :
जनसेवा मित्रों ने चलाया #जनसेवा_मित्रो_को_बहाल_ करो कैंपेन | मंच से क्या बोले थे CM Mohan Yadav
38 दिनों तक चलने वाली अमरनाथ यात्रा 2025 में होगी हाईटेक सुरक्षा, 58,000 जवानों की होगी तैनाती
गांधीनगर फॉरेंसिक साइंस यूनिवर्सिटी देश की प्रमुख और प्रतिष्ठित यूनवर्सिटी है। इसमें प्रवेश के लिए फॉरेंसिक साइंस कोर्स की पढ़ाई करने वाले छात्रों में तगड़ी प्रतिस्पर्धा रहती है। इसी वजह से परीक्षार्थी परीक्षा की तैयारी के बाद टिकट बुक कराते हुए देश के कोने- कोने से भोपाल पहुंचे थे। यह सूचना यूनिवर्सिटी की वेबसाइट और ई-मेल के जरिए परीक्षार्थियों को दी गई लेकिन तब तक ज्यादातर परीक्षार्थी भोपाल पहुंच चुके थे और अंतिम समय में संदेश नहीं देख पाए थे। इस वजह से सुबह 8 बजे उन्हें एनएफएसयू भोपाल के परीक्षा केंद्र से वापस लौटना पड़ा।
ये खबरें भी पढ़िए :
धान खरीदी में गड़बड़झाले के बाद अब परिवहन में घोटाला
CSIR Recruitment 2025 : सीएसआईआर ने निकाली कई पदों पर वैकेंसी, 10 जुलाई तक चलेंगे आवेदन
अचानक परीक्षा स्थगित किए जाने के कारण परीक्षार्थियों को हुई असुविधा पर फॉरेंसिक साइंस यूनिवर्सिटी ने खेद जताया है। इसके साथ ही ऐसे परीक्षार्थी जो परीक्षा के लिए ट्रेन का टिकट रिजर्व करा चुके थे और उसे कैंसिल नहीं करा सके उन्हें किराया वापस देने की घोषणा भी की है। यूनिवर्सिटी ने ऐसे परीक्षार्थियों से विधिवत जानकारी के साथ अपने ट्रेन टिकट गांधीनगर कार्यालय भेजकर किराया राशि हासिल करने की जानकारी दी है। वहीं परीक्षा की नई तिथि की सूचना वेबसाइट और ई-मेल पर भेजी जाएगी।
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃
🤝💬👩👦👨👩👧👧
तकनीकी कारण और आपदा बनी वजह
ये खबरें भी पढ़िए :
जनसेवा मित्रों ने चलाया #जनसेवा_मित्रो_को_बहाल_ करो कैंपेन | मंच से क्या बोले थे CM Mohan Yadav
38 दिनों तक चलने वाली अमरनाथ यात्रा 2025 में होगी हाईटेक सुरक्षा, 58,000 जवानों की होगी तैनाती
परीक्षा केंद्र से लौटे निराश
ये खबरें भी पढ़िए :
धान खरीदी में गड़बड़झाले के बाद अब परिवहन में घोटाला
CSIR Recruitment 2025 : सीएसआईआर ने निकाली कई पदों पर वैकेंसी, 10 जुलाई तक चलेंगे आवेदन
यूनिवर्सिटी लौटाएगी किराया
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃
🤝💬👩👦👨👩👧👧
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari