नौकरी छोड़ने कोर्ट केस लड़ने वाली निशा बांगरे, अब सीएम मोहन यादव से लगा रही नौकरी वापस दिलाने की गुहार

Shreya Nakade | Jun 22, 2024, 13:13 IST
Share
निशा बांगरे की नौकरी में वापसी
निशा बांगरे

मध्य प्रदेश की चर्चित डिप्टी कलेक्टर निशा बांगरे फिर से नौकरी में वापस आना चाहती हैं। इस संबंध ने उन्होंने सीएम मोहन यादव से भी मुलाकात की। विधानसभा चुनाव लड़ने नौकरी छोड़ी थी ।

मध्य प्रदेश की पूर्व डिप्टी कलेक्टर निशा बांगरे की नौकरी में वापसी की चर्चाएं चल रही हैं ( nisha bangre back to job )। हाल ही में उन्होंने मध्य प्रदेश के सीएम डॉ. मोहन यादव से मुलाकात की। खबर है कि निशा बांगरे ने सीएम से नौकरी वापस दिलाने की गुहार लगाई है।

इस्तीफा स्वीकार कराने लड़ी थी कोर्ट की लड़ाई

निशा बांगरे ने 23 जून, 2023 को नौकरी से इस्तीफा दिया था। इस दौरान वे छतरपुर जिले के लवकुश नगर की एसडीएम थीं। इस समय उनके खिलाफ विभागीय जांच चल रही थी, जिसकी चलते इस्तीफा स्वीकार नहीं किया जा रहा था।

अपना इस्तीफा स्वीकार कराने निशा ने आमला से भोपाल तक 300 किलोमीटर पैदल यात्रा की। सीएम हाउस की तरफ बढ़ते समय उन्हें पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद निशा बांगरे ने कोर्ट में इस्तीफा मंजूर करने की गुहार लगाई थी ( nisha bangre resignation ) जिसे मान्य कर लिया गया।

ये खबर भी पढ़िए...

मुझे घर बैठाने वालों को जनता ने घर बैठा दिया, निशा बांगरे ने कमलनाथ पर साधा निशाना

विधानसभा चुनाव लड़ने छोड़ी थी नौकरी

निशा ने विधानसभा चुनाव लड़ने के लिए इस्तीफा दिया था। वे बेतुल की आमला सीट से कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ना चाहती थीं।

इस्तीफा स्वीकार होने के बाद निशा ने कांग्रेस पार्टी ज्वाइन की। हालांकि जिस दिन उनका इस्तीफा स्वीकार हुआ वो नामांकन का आखिरी दिन था। ऐसे में कांग्रेस पार्टी की तरफ से उन्हें चुनावी टिकट नहीं मिल पाई।

ये खबर भी पढ़िए...

पूर्व SDM निशा बांगरे को बनाया प्रदेश कांग्रेस का महामंत्री, पीसीसी चीफ कमलनाथ के निर्देश पर पार्टी ने लिया बड़ा फैसला

नौकरी वापस चाहती हैं निशा

विधानसभा चुनाव लड़ने नौकरी छोड़ने वाली निशा बांगरे नौकरी वापस चाहती हैं । उन्होंने जनवरी में इसके लिए एप्लिकेशन दी थी। हालांकि अभी तक कोई जवाब नहीं आया है।

इस बीच निशा ने सीएम मोहन यादव से मुलाकात की जिसके बाद से उनके नौकरी में वापस आने की चर्चा शुरू हो गई हैं।

कैबिनेट के पास पद वापस देने का अधिकार

प्रशासनिक सेवा के नियमों के अनुसार एक बार इस्तीफा देने के बाद नौकरी में वापस आने का कोई प्रावधान नहीं है। हालांकि कैबिनेट की मंजूरी से यह संभव है। मंत्रिमंडल चाहे तो आने वाले विधानसभा सत्र में निशा बांगरे को उनकी नौकरी दोबारा दिला सकता है ( mp cabinet on nisha bangre job )। ऐसे में देखना होगा कि निशा फिर से डिप्टी कलेक्टर के रूप में दिखती है या नहीं...।

ये खबर भी पढ़िए...

मध्य प्रदेश में हाईवे पर घायल गायों को मिलेगी गो-एम्बुलेंस, मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव ने दिए निर्देश

Tags:
  • मोहन यादव
  • निशा बांगरे
  • Nisha Bangre
  • nisha bangre back to job
  • निशा बांगरे ने कोर्ट में इस्तीफा मंजूर करने की गुहार लगाई
  • nisha bangre resignation
  • निशा बांगरे नौकरी वापस चाहती हैं
  • mp cabinet on nisha bangre job
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा