35 साल की महिला ने 74 साल के रिटायर्ड शिक्षक को प्रेम जाल फंसाया, शादी कर हड़प ली संपत्ति

Reena Sharma Vijayvargiya | Jun 12, 2025, 11:34 IST
Share
The sootr
The sootr

भोपाल के निशातपुरा इलाके में एक 35 वर्षीय महिला ने 74 वर्षीय रिटायर्ड शिक्षक को प्रेम जाल में फंसाकर उनकी संपत्ति हड़प ली। महिला ने पहले बुजुर्ग को शादी के नाम पर अपने जाल में फंसाया, फिर उनकी कार और बैंक राशि हड़प ली।

MP News : भोपाल के निशातपुरा इलाके में एक 35 वर्षीय महिला ने 74 वर्षीय बुजुर्ग रिटायर्ड शिक्षक को अपने जाल में फंसाकर न सिर्फ उनकी संपत्ति हड़प ली, बल्कि उन्हें घर से भी बाहर निकाल दिया। महिला ने पहले बुजुर्ग को प्रेम जाल में फंसाया, फिर शादी के नाम पर उनकी कार अपने नाम कराई और बैंक में जमा राशि भी निकाल ली। इसके बाद महिला ने बुजुर्ग को घर से बाहर निकाल दिया। इस घटना के बाद बुजुर्ग की शिकायत पर पुलिस ने महिला और उसके साथी फरहान पर एफआईआर दर्ज की है।

शादी का झांसा और संपत्ति हड़पने की साजिश

जांच अधिकारी सतेंद्र चौबे के अनुसार, महिला ने रिटायर्ड शिक्षक से ब्लैकमेल कर शादी की। उसने बुजुर्ग के साथ अंतरंग फोटो खीचें और इन्हें वायरल करने की धमकी देकर शादी के लिए मजबूर किया। निकाह के समय 8 लाख रुपए की मेहर की रकम तय हुई, जिसे महिला ने शादी के तुरंत बाद ले लिया। यह महिला पहले भी दो अन्य व्यक्तियों को अपना शिकार बना चुकी थी।

खबर यह भी : अब गोतस्करों की संपत्ति जब्त करेगी सरकार... होगी कड़ी कार्रवाई

बुजुर्ग की संपत्ति पर गहरी नजर

पुलिस के मुताबिक, बुजुर्ग रफीक अहमद (74) जो गुना के निवासी हैं, करीब दो साल पहले हसीना बी नामक महिला के संपर्क में आए थे। रफीक की पत्नी नहीं थी और वह अकेले रहते थे। महिला ने बुजुर्ग से जान पहचान बढ़ाई और उसकी संपत्ति को अपना लक्ष्य बना लिया। महिला ने धीरे-धीरे बुजुर्ग के विश्वास को जीत लिया और उसे गुना से भोपाल लेकर आई। दोनों ने हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में एक साथ रहना शुरू किया और अंतत: शादी कर ली।

खबर यह भी : महालेखाकार ऑफिस के सीनियर अधिकारी पर केस दर्ज, करोड़ों की संपत्ति का खुलासा

संपत्ति की हड़पने की पूरी साजिश

महिला ने शादी के बाद धीरे-धीरे बुजुर्ग की संपत्ति अपने नाम करानी शुरू कर दी। सबसे पहले उसने बुजुर्ग की कार अपने नाम करा ली। फिर महिला ने बैंक में जमा लगभग 25 लाख रुपए की राशि निकाल ली और उसे अपने स्वार्थ के लिए इस्तेमाल किया। दो साल के भीतर ही महिला ने बुजुर्ग का बैंक बैलेंस पूरी तरह से खत्म कर दिया।

खबर यह भी : इतने करोड़ की संपत्ति की मालकिन हैं बॉलीवुड एक्ट्रेस Shilpa Shetty

बुजुर्ग को घर से बाहर निकाला

जब बुजुर्ग का बैंक बैलेंस खत्म हो गया, तो महिला ने उन्हें घर से बाहर निकाल दिया। पुलिस के अनुसार, जांच में यह भी सामने आया कि महिला पहले से शादीशुदा थी, जबकि उसने अपनी पहचान को अविवाहित बताया था। इसके बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की और महिला व उसके साथी फरहान के खिलाफ मामला दर्ज किया।

खबर यह भी : अविवाहित बेटी की संपत्ति पर दत्तक पिता का अधिकार नहीं, हाईकोर्ट का अहम फैसला

आरोपियों की भूमिका पर जांच जारी

पुलिस को शक है कि महिला ने बुजुर्ग की संपत्ति को हड़पने के लिए साजिश रची थी। फरहान की भूमिका की भी जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि महिला और उसके साथी ने बुजुर्ग की पूरी जिंदगी को अपनी शातिर साजिश का शिकार बना लिया

रिटायर्ड शिक्षक से लूट

Tags:
  • MP News
  • भोपाल
  • बुजुर्ग
  • रिटायर्ड शिक्षक से लूट
  • शादी
  • आरोपियों
  • शादी का झांसा
  • संपत्ति
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई