नितिन गडकरी ने MP को फिर दिया बड़ा तोहफा, लाखों लोगों को होगा फायदा
Siddhi Tamrakar | Dec 07, 2024, 14:59 IST
nitin gadkari 1
केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने मध्य प्रदेश को एक और खुशखबरी दी है। उन्होंने नेशनल हाईवे-752G के सुधार के लिए 615.61 करोड़ रुपए की मंजूरी दी गई है।
केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने मध्य प्रदेश को एक और खुशखबरी दी है। उन्होंनेनेशनल हाईवे-752G के सुधार के लिए 615.61 करोड़ रुपए की मंजूरी दी गई है। इस परियोजना से मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र के बीच अंतर-राज्यीय (Inter-state) कनेक्टिविटी को बेहतर करने में मदद मिलेगी।
मध्य प्रदेश के सेंधवा से लेकर खेतिया (मध्य प्रदेश-महाराष्ट्र सीमा) तक NH-752G के 2-लेन विस्तार और सुधार के कामों के लिए मंजूरी मिल गई है। इस प्रोजेक्ट में कुल 615.61 करोड़ रुपए का खर्च आएगा, जिससे क्षेत्र के सड़क परिवहन नेटवर्क को मजबूत किया जाएगा।
यह सड़क आगरा-मुंबई राष्ट्रीय राजमार्ग-52 से जुड़ी हुई है, जिससे इंदौर शहर और दूसरे नगरों के बीच संपर्क बेहतर होगा। इस सड़क का विस्तार बड़वानी जिले के सेंधवा, निवाली, पानसेमल और खेतिया क्षेत्र को जोड़ने में भी खास भूमिका निभाएगा, जिससे क्षेत्रीय आर्थिक विकास को भी बढ़ावा मिलेगा।
इन परियोजनाओं से न केवल सड़क नेटवर्क का विस्तार होगा, बल्कि राज्य की अर्थव्यवस्था को भी मजबूती मिलेगी। बेहतर कनेक्टिविटी से व्यापार, उद्योग, और पर्यटन क्षेत्र में भी सुधार होगा, जिससे रोजगार के अवसर बढ़ेंगे और राज्य के विकास को नई दिशा मिलेगी।
सेंधवा से खेतिया तक पक्की सड़क निर्माण
आगरा-मुंबई राजमार्ग से जुड़ाव बढ़ेगा
मध्य प्रदेश के लिए अन्य महत्वपूर्ण सड़क परियोजनाएं
ये परियोजना मध्य प्रदेश के लिए एक और बड़ी सौगात है, क्योंकि जनवरी 2024 में राज्य को 10 हजार 405 करोड़ रुपए की लागत वाली 24 राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं का तोहफा मिला था। इन परियोजनाओं में भोपाल में 8 हजार 038 करोड़ रुपए की लागत से 498 किलोमीटर लंबी 15 नेशनल हाईवे परियोजनाओं का शिलान्यास किया गया था। इसके अलावा, जबलपुर में 2 हजार 367 करोड़ रुपए की लागत से 226 किलोमीटर लंबी 9 परियोजनाओं की शुरुआत की गई है। इन परियोजनाओं में NH-46 का छह-लेन विस्तार और एनएच-146B का चार-लेन विस्तार शामिल हैं, जो राज्य के विभिन्न हिस्सों को बेहतर कनेक्टिविटी प्रदान करेंगे।
सड़क विकास से होगा मध्य प्रदेश का आर्थिक उन्नति
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari