मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने किया नई पारी का ऐलान, बोले- राज्यसभा सदस्य बनना चाहता हूं

Aman Vaishnav | Published:
Share
nitish kumar resigns cm post join rajya sabha bihar politics
nitish kumar resigns cm post join rajya sabha bihar politics

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राजनीति में नई पारी का ऐलान कर दिया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट लिखकर राज्यसभा जाने की इच्छा जताई है। इस फैसले से बिहार की सत्ता संरचना में बड़े बदलाव की उम्मीद है।

बिहार की राजनीति के चाणक्य कहे जाने वाले नीतीश कुमार ने एक बार फिर सबको चौंका दिया है। दशकों तक बिहार की सत्ता के केंद्र में रहने के बाद, उन्होंने अब दिल्ली की राह पकड़ने का मन बना लिया है। उनका यह फैसला न केवल उनके करियर के लिए बल्कि बिहार के भविष्य के लिए भी बेहद अहम माना जा रहा है।

नीतीश कुमार पिछले दो दशकों से बिहार की बागडोर संभाल रहे हैं। अब वह अपने संसदीय जीवन के एक पुराने अधूरे सपने को पूरा करना चाहते हैं।

क्या है पूरा मामला?

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सोशल मीडिया पर एक लंबी पोस्ट के जरिए इसकी जानकारी दी है। कुछ महीने पहले ही उन्होंने 10वीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी। नीतीश कुमार 6 बार सांसद भी रह चुके हैं।

नीतीश कुमार 10 बार बिहार के मुख्यमंत्री भी बने हैं। इसके अलावा वह विधान परिषद सदस्य और विधायक भी रह चुके हैं। करीब दो दशकों से वह बिहार के मुख्यमंत्री पद की जिम्मेदारी निभा रहे हैं।

c38bb352-a48
c38bb352-a48




क्या है सीएम नितीश कुमार की नई पारी?

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार इस बार राज्यसभा चुनाव में हिस्सा लेना चाहते हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर ये बात पब्लिकली बताई है। नीतीश कुमार पिछले दो दशकों से बिहार की सेवा कर रहे हैं।

अब अपने पुराने सपने को पूरा करना चाहते हैं। उनका सपना था कि वे संसद और विधानमंडल के चारों सदनों का हिस्सा बने। उन्होंने यह भी कहा है कि वे बिहार के विकास के लिए अपना संकल्प पूरा करते रहेंगे।

nitish kumar
nitish kumar


नितीश कुमार की ख्वाहिश

मुख्यमंत्री ने यह भी कहा है कि राज्य में बनने वाली नई सरकार को उनका पूरा समर्थन और मार्गदर्शन मिलता रहेगा। नीतीश कुमार का यह कदम बिहार की राजनीति में एक बड़े बदलाव का इशारा करता है।

नीतीश कुमार ने अपनी पोस्ट में बताया कि जब उन्होंने अपना संसदीय जीवन शुरू किया था, तब से उनके मन में एक ख्वाहिश थी। वे बिहार विधानसभा और विधान परिषद के साथ-साथ लोकसभा और राज्यसभा, दोनों सदनों के सदस्य बनें।

मेरा आपका संबंध बना रहेगा

नीतीश कुमार ने कहा जब मैंने अपना संसदीय जीवन शुरू किया था तब से ही मेरा एक सपना था। मैं बिहार विधान मंडल के दोनों सदनों के साथ-साथ संसद के भी दोनों सदनों का सदस्य बनूं। इस बार हो रहे चुनाव में मैं राज्यसभा का सदस्य बनना चाहता हूं।

उन्होंने आगे कहा मैं आपको पूरी ईमानदारी से भरोसा दिलाना चाहता हूं। हमारा यह संबंध हमेशा बना रहेगा और हम मिलकर एक बेहतर बिहार बनाने के लिए काम करते रहेंगे। जो भी नई सरकार बनेगी मैं उसे पूरी तरह से सहयोग और मार्गदर्शन दूंगा।

नीतिश कुमार का राजनीतिक सफर

नीतीश कुमार का राजनीतिक करियर काफी लंबा रहा है। 1985 में वह पहली बार विधायक बने थे।इसके बाद 1989 में उन्होंने सांसद बनने का रिकॉर्ड भी बनाया और कुल मिलाकर छह बार लोकसभा सांसद रहे थे।

1990 में उन्होंने पहली बार मंत्री के रूप में कार्यभार संभाला और 2000 में बिहार के मुख्यमंत्री बने थे। इसके बाद 2006 में वह बिहार विधान परिषद के सदस्य (MLC) बने थे। इससे उनका राजनीतिक सफर और भी मजबूती से आगे बढ़ा।

नीतीश कुमार कितनी बार सीएम बने?

नीतीश कुमार कई बार बिहार के मुख्यमंत्री रहे हैं। वह पहली बार 3 मार्च 2000 से 10 मार्च 2000 तक मुख्यमंत्री रहे थे। इसके बाद 24 नवंबर 2005 से 25 नवंबर 2010 तक रहे थे। वहीं 26 नवंबर 2010 से 19 मई 2014 तक रहे थे।

नीतीश कुमार 22 फरवरी 2015 से 19 नवंबर 2015 तक बिहार के मुख्यमंत्री रहे थे। इसके आलावा 20 नवंबर 2015 से 26 जुलाई 2017 तक सीएम रहे।

वहीं 27 जुलाई 2017 से 12 नवंबर 2020 तक 16 नवंबर 2020 से 9 अगस्त 2022 तक मुख्यमंत्री रहे थे। 10 अगस्त 2022 से 28 जनवरी 2024 तक और 28 जनवरी 2024 से 19 नवंबर 2025 तक बिहार के सीएम पद की बागडोर संभाली थी। अभी भी 20 नवंबर 2025 से वर्तमान में मुख्यमंत्री पद की जिम्मेदारी निभा रहे हैं।

ये खबरें भी पढ़िए...

नीतीश कुमार के बख्तियारपुर से नहीं, बिहार के इस जिले ने दिए सबसे ज्यादा CM, जानें नाम

25 साल में दसवीं बार सीएम बने नीतीश कुमार, पटना के गांधी मैदान में ली शपथ, पीएम ने हाथ मिलाकर दी शुभकामनाएं

राज्यसभा जंग में कांग्रेस का आदिवासी महिला दांव

लक्ष्मी वर्मा होंगी बीजेपी की राज्यसभा उम्मीदवार, दिल्ली के फैसले ने फिर चौंकाया

Tags:
  • नीतीश कुमार
  • विधान परिषद
  • राज्यसभा
  • बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार
इंदौर हाईकोर्ट में नया रोस्टर लागू, इधर जस्टिस की संख्या घटकर हुई 7, बार एसोसिएशन ने मांगी तीन और बेंच

By Sanjay Gupta

इंदौर हाईकोर्ट में नया रोस्टर लागू, इधर जस्टिस की संख्या घटकर हुई 7, बार एसोसिएशन ने मांगी तीन और बेंच
CG Top News : कोहरे ने रोका भाजपा अध्यक्ष का दौरा, AI से फर्जी आदेश और CGPSC के नियमों में बदलाव समेत पढ़े दिनभर की बड़ी खबरें

By Umeshwari Baghel

CG Top News : कोहरे ने रोका भाजपा अध्यक्ष का दौरा, AI से फर्जी आदेश और CGPSC के नियमों में बदलाव समेत पढ़े दिनभर की बड़ी खबरें
Rajasthan Top News: श्रीगंगानगर रेलवे ट्रैक ब्लास्ट केस में बड़ा खुलासा, पाकिस्तानी एजेंट शाह से मिले थे ऑर्डर

By Jageshwar Prasad

Rajasthan Top News: श्रीगंगानगर रेलवे ट्रैक ब्लास्ट केस में बड़ा खुलासा, पाकिस्तानी एजेंट शाह से मिले थे ऑर्डर
जुलूस में देखा, क्यूट कहा, फिर अश्लील VIDEO भेज दिया, धार के TI पर युवती का गंभीर आरोप

By Sandeep Kumar

जुलूस में देखा, क्यूट कहा, फिर अश्लील VIDEO भेज दिया, धार के TI पर युवती का गंभीर आरोप
राजस्थान हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: शादी जन्म-जन्मांतर का बंधन नहीं, अब इसे अनुबंध की तरह देखा जाता है

By Mukesh Sharma

राजस्थान हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: शादी जन्म-जन्मांतर का बंधन नहीं, अब इसे अनुबंध की तरह देखा जाता है
एमपी में सूबेदार और ASI भर्ती परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी: 655 पदों के लिए होंगे EXAM, ऐसे करें डाउनलोड

By Sandeep Kumar

एमपी में सूबेदार और ASI भर्ती परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी: 655 पदों के लिए होंगे EXAM, ऐसे करें डाउनलोड
एमपी शिक्षक पात्रता परीक्षा में शामिल होंगे 33 हजार 834 शिक्षक, 52 जिलों में बनेंगे सेंटर, 20 नवंबर तक मांगी लिस्ट

By Sandeep Kumar

एमपी शिक्षक पात्रता परीक्षा में शामिल होंगे 33 हजार 834 शिक्षक, 52 जिलों में बनेंगे सेंटर, 20 नवंबर तक मांगी लिस्ट