केवल एमपी में यादव सीएम नहीं, बीजेपी में अहीर जाति के इन लोगों को भी मिल चुकी है अहम जिम्मेदारी

Chandresh Sharma | Dec 13, 2023, 24:00 IST
Share
केवल एमपी में यादव सीएम नहीं, बीजेपी में अहीर जाति के इन लोगों को भी मिल चुकी है अहम जिम्मेदारी
केवल एमपी में यादव सीएम नहीं, बीजेपी में अहीर जाति के इन लोगों को भी मिल चुकी है अहम जिम्मेदारी

बीजेपी ने मोहन यादव के पहले कई यादव चेहरों को अहम जिम्मेदारियां दीं। इनमें केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव, राव इंद्रजीत सिंह, नित्यानंद राय और अन्नपूर्णा देवी भी अहीर जाति से ही ताल्लुक रखते हैं।

NEW DELHI. बीजेपी द्वारा मध्यप्रदेश में मोहन यादव को मुख्यमंत्री बनाए जाने के बाद राजनैतिक पंडित इसे यूपी-बिहार में बीजेपी पर लगे उस दाग को मिटाने का प्रयास बता रहे थे। जिसमें कहा जाता है कि बीजेपी यादवों से परहेज करती आई है। बीजेपी के इस कदम को हिंदी पट्टी समेत अन्य राज्यों में ओबीसी को रिझाने के प्रयास के रूप में देखा जा रहा है। बता दें कि ओबीसी जनसंख्या के मामले में देश का सबसे बड़ा तबका है। हालांकि बीजेपी ने मोहन यादव के पहले कई यादव चेहरों को अहम जिम्मेदारियां दीं। इनमें केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव, राव इंद्रजीत सिंह, नित्यानंद राय और अन्नपूर्णा देवी भी अहीर जाति से ही ताल्लुक रखते हैं।

यादव जाति के इन लोगों की भी अहम भूमिका

भारतीय जनता पार्टी का संसदीय बोर्ड पार्टी के तमाम निर्णय लेता है। इस बोर्ड में भी हरियाणा से आने वाली सुधा यादव और ओबीसी राष्ट्रीय आयोग के अध्यक्ष के रूप में हंसराज गंगाराम अहीर शामिल हैं। भूपेंद्र यादव की बात की जाए तो वे केंद्रीय मंत्री के साथ-साथ बीजेपी की केंद्रीय चुनाव समिति के मेंबर हैं। गौर किया जाए तो ये सभी यादव जाति के नेता अलग-अलग राज्यों से ताल्लुक रखते हैं। भूपेंद्र यादव जहां राजस्थान से हैं। तो राव इंद्रजीत सिंह हरियाणा से है, नित्यानंद राय बिहार से ताल्लुक रखते हैं तो अन्नपूर्णा देवी झारखंड से। सुधा यादव भी हरियाणा की हैं तो हंसराज गंगाराम महाराष्ट्र से आते हैं।

इन राज्यों में यादवों की खासी तादाद

बता दें कि यादव जाति के लोग हिंदी पट्टी के हर प्रदेश में अच्छी खासी तादाद में मौजूद हैं। इसमें गुजरात, महाराष्ट्र से लेकर मध्यप्रदेश, झारखंड और राजस्थान भी शामिल है। उत्तर प्रदेश और बिहार में तो इनकी तादाद निर्णायक स्थिति में है।

बीजेपी का लक्ष्य है बड़ा, इसलिए उठाया यह कदम

बीजेपी की नजर में अब पूरी तरह से लोकसभा चुनाव पर फोकस है। बीजेपी के अंदरखाने में चर्चा है कि मप्र के सीएम मोहन यादव के बहाने यूपी-बिहार और हिंदी पट्टी के राज्यों ही नहीं बल्कि आंध्रप्रदेश और तेलंगाना समेत बंगाल में मौजूद यादवों को भी रिझाने में मदद मिलेगी। बीजेपी यादवों की पहली पसंद बनने प्रयासरत है, अब उसमें वह कितनी सफल हो पाती है, यह देखने वाली बात होगी।

Tags:
  • MP CM Mohan Yadav
  • Political News
  • पॉलिटिकल न्यूज
  • Yadavs get important posts in BJP
  • Mission Lok Sabha elections
  • बीजेपी में यादवों को मिले अहम पद
  • मप्र के सीएम मोहन यादव
  • मिशन लोकसभा चुनाव
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
अस्पताल का लैब बोतलों में भ्रूण : कोरबा के लाइफ केयर हॉस्पिटल में कौन सा खेल? कोर्ट को भी नहीं मिला जवाब

By VINAY VERMA

अस्पताल का लैब बोतलों में भ्रूण : कोरबा के लाइफ केयर हॉस्पिटल में कौन सा खेल? कोर्ट को भी नहीं मिला जवाब
RCA चुनाव में बड़ा उलटफेर, राजेंद्र राठौड़ के बेटे पराक्रम सिंह ने छोड़ा मैदान

By Ashish Bhardwaj

RCA चुनाव में बड़ा उलटफेर, राजेंद्र राठौड़ के बेटे पराक्रम सिंह ने छोड़ा मैदान
वेदांता ग्रुप को जल्द नया और युवा नेतृत्व मिलेगा: प्रिया अग्रवाल हेब्बर हो सकती हैं उत्तराधिकारी, कौन सी जिम्मेदारी मिलेगी?

By Arohi Raj

वेदांता ग्रुप को जल्द नया और युवा नेतृत्व मिलेगा: प्रिया अग्रवाल हेब्बर हो सकती हैं उत्तराधिकारी, कौन सी जिम्मेदारी मिलेगी?
हाईकोर्ट की फटकार से जागा स्वास्थ्य विभाग: सचिव अमित कटारिया पर लगा जुर्माना, लापरवाही में कांकेर CMHO सस्पेंड

By Umeshwari Baghel

हाईकोर्ट की फटकार से जागा स्वास्थ्य विभाग: सचिव अमित कटारिया पर लगा जुर्माना, लापरवाही में कांकेर CMHO सस्पेंड