जबलपुर दुर्गावती यूनिवर्सिटी में NSUI ने की VC को चूड़ी देने की कोशिश
Rahul Garhwal | Feb 21, 2024, 20:11 IST
NSUI worker arrested in Jabalpur
जबलपुर में रानी दुर्गावती यूनिवर्सिटी में NSUI के कार्यकर्ताओं ने हंगामा कर दिया। उन्होंने कुलपति पर लंबे समय से एक बीजेपी नेता को मेंटेनेंस का ठेका देने के आरोप लगाए।
नील तिवारी, JABALPUR. रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय (Rani Durgavati University) में बड़ी संख्या में NSUI के कार्यकर्ता इकट्ठे हुए, जिन्होंने विश्वविद्यालय में व्याप्त अव्यवस्थाओं सहित कुलपति पर संघ के इशारों में चलने के आरोप लगाए। कार्यकर्ता रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय के कुलपति को चूड़ियां भेंट करना चाहते थे, लेकिन यूनिवर्सिटी प्रशासन ने पुलिस बल तैनात कर दिया था। NSUI ने मेन गेट पर धरना प्रदर्शन किया।
NSUI ने आरोप लगाए कि विश्वविद्यालय में लंबे समय से एक बीजेपी नेता को मेंटेनेंस का ठेका मिल रहा है। इसके बाद भी छात्रों को सुविधाएं नहीं मिल रही हैं। वहीं विश्वविद्यालय की सुरक्षा व्यवस्था बेहद खराब है, जिसके कारण यहां आए दिन चोरियां हो रही हैं। सचिन रजक ने आरोप लगाते हुए कहा कि कुछ कर्मचारियों के बच्चे चोरी की वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। यही कारण है कि प्रशासन ने मौन धारण कर रखा है।
ये खबर भी पढ़िए..
खुशखबरी.. लाड़ली बहनों को 1 मार्च को ही मिल जाएंगे पैसे, जानिए क्यों ?
जबलपुर में पैसे लेकर परीक्षा में नकल करा रहा महर्षि विद्या मंदिर स्कूल
NSUI कार्यकर्ताओं का कहना था कि वे कुलपति से मिले बिना नहीं जाएंगे। वे यूनिवर्सिटी में फैली अव्यवस्थाओं को लेकर कुलपति से मिलना चाहते थे, लेकिन कुलपति बाहर ही नहीं निकले। हंगामा बढ़ने के बाद पुलिस ने NSUI अध्यक्ष सचिन रजक सहित अन्य कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया।
कुलपति पर आरोप

NSUI कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी
NSUI कार्यकर्ताओं का कहना था कि वे कुलपति से मिले बिना नहीं जाएंगे। वे यूनिवर्सिटी में फैली अव्यवस्थाओं को लेकर कुलपति से मिलना चाहते थे, लेकिन कुलपति बाहर ही नहीं निकले। हंगामा बढ़ने के बाद पुलिस ने NSUI अध्यक्ष सचिन रजक सहित अन्य कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया।
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj