OBC आरक्षण मामलों पर 13 से 15 मई तक हाईकोर्ट में होगी मैराथन सुनवाई, 90 प्रकरण सूचीबद्ध
Neel Tiwari | May 12, 2026, 22:45 IST
Photograph: (THESOOTR)
JABALPUR. मध्यप्रदेश हाईकोर्ट में 13-15 मई को ओबीसी आरक्षण मामलों पर मैराथन सुनवाई होगी। 90 मामले सूचीबद्ध किए गए हैं। सरकार पर देरी करने के आरोप लगे हैं।
समझें पूरा मामला...
- 13 से 15 मई तक OBC आरक्षण से जुड़े 90 मामलों की फाइनल सुनवाई होगी।
- चीफ जस्टिस संजीव सचदेवा और जस्टिस विनय सराफ की डिवीजन बेंच करेगी सुनवाई।
- मामलों को कॉज लिस्ट में सीरियल नंबर 5 से 5.89 तक सूचीबद्ध किया गया।
- सुप्रीम कोर्ट ने 17 फरवरी 2026 को तीन माह में फैसला करने के निर्देश दिए थे।
- ओबीसी पक्ष के अधिवक्ताओं ने सरकार पर सुनवाई टालने के प्रयासों के आरोप लगाए हैं।
कल 13 मई से शुरू होगी निर्णायक सुनवाई
जानकारी के अनुसार चीफ जस्टिस संजीव सचदेवा एवं जस्टिस विनय सराफ की डिवीजन बेंच प्रतिदिन सुबह 11:30 बजे से सुनवाई करेगी। कॉज लिस्ट में ओबीसी आरक्षण से जुड़े लगभग 90 प्रकरणों को सीरियल क्रमांक 5 से 5.89 तक सूचीबद्ध किया गया है।
सुप्रीम कोर्ट पहले ही दे चुका है समयसीमा
सरकार की भूमिका पर उठ रहे सवाल
इसी प्रकार हाईकोर्ट में भी पिछली सुनवाई के दौरान महाधिवक्ता प्रशांत सिंह की पहल पर राज्य शासन की अधिसूचना में बदलाव करते हुए सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता और वरिष्ठ अधिवक्ता केएम नटराज को नियुक्त किया गया। हालांकि, कोर्ट की सुनवाई के अनुसार यह नियुक्तियां इसलिए बदली गई क्योंकि हाईकोर्ट ने इस मामले पर संज्ञान लिया।
ओबीसी वर्ग की ओर से पर भी कर रहे हैं कुछ अधिवक्ता 27 प्रतिशत से अधिक आरक्षण की मांग पर भी बहस करने वाले थे। कोर्ट ने इस मामले पर ही संज्ञान दिया और यह कहा कि सरकार की ओर से नियुक्त किया गया अधिवक्ता सरकार के खिलाफ बहस नहीं कर सकते। इसके बाद ही सरकार के द्वारा या फैसला लिया गया और ओबीसी वर्ग की और से बहस करने वाले कुछ अधिवक्ताओं को अलग किया गया।
ग्रीष्मकालीन अवकाश से पहले फैसला आने पर नजर
हालांकि, अब सभी की निगाहें 13 मई से शुरू होने वाली सुनवाई पर टिकी हुई हैं। माना जा रहा है कि यह सुनवाई मध्यप्रदेश में ओबीसी आरक्षण की भविष्य की दिशा तय करने में बेहद महत्वपूर्ण साबित हो सकती है।
प्रदेश की राजनीति और भर्ती प्रक्रियाओं पर पड़ेगा असर
कई भर्ती परीक्षाएं और चयन प्रक्रियाएं इस विवाद के कारण प्रभावित हुई हैं। ऐसे में हाईकोर्ट की आगामी सुनवाई को प्रदेश के लाखों अभ्यर्थियों और ओबीसी वर्ग के लिए बेहद अहम माना जा रहा है।
ये खबरें भी पढ़ें...
ओबीसी आरक्षण मामले की सुनवाई 13 मई तक टली: जानें अब तक क्या-क्या हुआ
कांग्रेस कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी थी अवैध हिरासत, HC ने दिए भोपाल पुलिस कमिश्नर को कार्रवाई के आदेश
मध्य प्रदेश बार काउंसिल चुनाव: शांतिपूर्ण मतदान के बाद बवाल, वकीलों में चले लात-घूंसे और कुर्सियां
राहुल गांधी बनाम कार्तिकेय चौहान मानहानि केस: हाईकोर्ट में अंतिम सुनवाई 14 मई तक टली
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
By Sanjay Dhiman