मध्यप्रदेश में 27% ओबीसी आरक्षण लागू करने की मांग, कांग्रेस ने बीजेपी को घेरा

Sanjay Dhiman | Jun 28, 2025, 23:51 IST
Share
supreme court
Photograph: (the sootr)

मध्यप्रदेश में ओबीसी को 27 प्रतिशत आरक्षण की मांग को लेकर कांग्रेस ने बीजेपी सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। कांग्रेस ने 6 साल से नियुक्ति न मिलने वाले ओबीसी उम्मीदवारों को 6 साल का वेतन देने की मांग की है।

मध्यप्रदेश में 27 प्रतिशत ओबीसी आरक्षण की मुद्दे पर सुप्रीम कोर्ट द्वारा की गई टिप्पणी के बाद राज्य की राजनीति गरमा गई है। 25 जून, 2025 को सुप्रीम कोर्ट ने मध्यप्रदेश सरकार से यह सवाल किया कि वह ओबीसी को 27 प्रतिशत आरक्षण लागू करने में क्यों विफल रही है, जबकि यह फैसला पहले ही लिया जा चुका था।

इस पर कांग्रेस ने बीजेपी सरकार को घेरते हुए आरोप लगाया कि वह जानबूझकर ओबीसी समुदाय के हक को दबाने का काम कर रही है। कांग्रेस नेताओं ने बीजेपी सरकार पर पिछड़े वर्ग के साथ भेदभाव करने का आरोप लगाया और तत्काल ओबीसी को 27 प्रतिशत आरक्षण लागू करने की मांग की।

सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी और कांग्रेस का रुख

सुप्रीम कोर्ट ने 28 जनवरी, 2025 को इस मामले पर फैसला सुनाते हुए कहा था कि 27 फीसदी ओबीसी आरक्षण लागू किया जाए। साथ ही, सभी जनहित याचिकाओं को भी खारिज कर दिया गया था। इसके बावजूद, मध्यप्रदेश की बीजेपी सरकार ने इस आदेश को लागू करने में कोई ठोस कदम नहीं उठाया।

कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी हरीश चौधरी और प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने बीजेपी पर ओबीसी के अधिकारों का उल्लंघन करने का आरोप लगाते हुए कहा कि अगर जल्द ही इस दिशा में कोई कार्रवाई नहीं की जाती, तो पार्टी सरकार के खिलाफ आंदोलन करेगी।
यह खबरें भी पढ़ें...

मंत्री विजय शाह का वनवास खत्म, मुख्यमंत्री ने सौंपी आदिवासियों को मनाने की जिम्मेदारी

MP के पुलिस ट्रेनिंग स्कूलों में 360 जवानों को मिलेगा इंडियन मार्शल आर्ट का प्रशिक्षण

प्रदेशाध्यक्ष का बीजेपी सरकार पर निशाना

मध्यप्रदेश कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष जीतू पटवारी ने राज्य सरकार पर आरोप लगाया कि बीजेपी सरकार ने जानबूझकर ओबीसी के हक को दबाया और उनके आरक्षण को लागू नहीं किया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा किए गए इस फैसले के कारण लाखों ओबीसी छात्रों को उनकी योग्यताओं के अनुसार नियुक्तियां नहीं मिल पाई। इसके साथ ही, कांग्रेस ने सरकार से यह भी मांग की है कि उन उम्मीदवारों को तुरंत नियुक्ति दी जाए, जिनका नाम 6 साल पहले ही चयनित हो चुका था।

यह खबरें भी पढ़ें...

Ladli Behna Yojana: सीएम मोहन यादव का ऐलान, इस तारीख से लाड़ली बहना को हर महीने मिलेंगे 1500 रुपए

आदिवासियों ने किया सीहोर कलेक्ट्रेट का घेराव, बैठक बीच में छोड़ पहुंचे शिवराज सिंह चौहान

कांग्रेस ने की 6 साल के वेतन की मांग

कांग्रेस ने ओबीसी उम्मीदवारों को 6 साल का वेतन देने की भी मांग की है। पार्टी के नेताओं का कहना है कि इन उम्मीदवारों के साथ पिछले छह सालों से भेदभाव किया गया है और उन्हें नियुक्ति से वंचित रखा गया है। कांग्रेस नेताओं ने यह भी कहा कि यह मुद्दा केवल ओबीसी आरक्षण का नहीं है, बल्कि यह उन छात्रों की पीड़ा से जुड़ा है जो इस दौरान प्रताड़ित हुए हैं।

प्रदेश कांग्रेस की प्रमुख मांगें

तत्काल 27 प्रतिशत आरक्षण लागू किया जाए।

जिन छात्रों को 6 साल से प्रताड़ित किया गया, उन्हें नियुक्तियां दी जाएं।

छात्रों को सर्विस के साथ पिछले 6 साल का वेतन दिया जाए।

thesootr links

दसूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट केसाथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧

Tags:
  • सुप्रीम कोर्ट
  • मध्यप्रदेश
  • कांग्रेस
  • MP
  • बीजेपी
  • ओबीसी
  • ओबीसी आरक्षण
  • 27 प्रतिशत ओबीसी आरक्षण
  • आरक्षण
  • 27 फीसदी ओबीसी आरक्षण
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती