71 वर्षीय वृद्धा ने कबूला आरोप, कोर्ट ने सुनाई एक दिन की सजा

Madhav Singh | Oct 18, 2024, 15:27 IST
Share
gwalior m mahila ko 1 din ki saza
gwalior m mahila ko 1 din ki saza

11 साल से तारीख पर तारीख कर रही वृद्धा ने हार मानते हुए कोर्ट के समक्ष पुलिस द्वारा लगाए आरोप को यह कहते हुए स्वीकार कर लिया कि, मैं 71 वर्ष की हो गई हूं, अब और नहीं लड़ सकती। कोर्ट ने उसे एक दिन की सजा सुनाई।

पहले मैंने 11 साल तक मजिस्ट्रेट कोर्ट में 950 ग्राम गांजे की तस्करी का मुकदमा लड़ा। अब मामला विशेष न्यायालय (एनडीपीएस) भेज दिया गया है। यह कहते हुए कि गांजे की मात्रा 1 किलोग्राम है। अब फिर से ट्रायल शुरू होगी। बयान दर्ज होंगे, गवाह बुलाए जाएंगे। अब मेरी उम्र 71 वर्ष की हो गई है, मैं अब और मुकदमा नहीं लड़ सकती। मुझ पर लगे आरोपों को मैं स्वीकार करती हूं। यह बात हजारी निवासी बादामी बाई ने कोर्ट में जज के सामने कही।

कोर्ट ने सुनाई एक दिन की सजा

पुलिस द्वारा लगाए गए आरोप को मैं स्वीकार करती हूं। यह बात हजीरा निवासी बादामी बाई ने कोर्ट के समक्ष कही। बताया गया है कि इनके घर से पुरानी छावनी पुलिस ने 1 किलोग्राम गांजा बरामद किया था। केस की परिस्थितियां व महिला की आयु को देखते हुए विशेष न्यायालय ने गुरुवार को बादामी बाई को एक दिन के कारावास की सजा सुनाई और 10 हजार रुपए का जुर्माना भी लगाया।

हनी ट्रैप पर सुनवाई, ex cm kamalnath मामले में शासन से लगी आपत्ति

घर से पकड़ा गया था गांजा

अपर लोक अभियोजक धर्मेंद्र शर्मा ने बताया कि 5 अगस्त 2013 को छावनी पुलिस ने बादामी बाई के हजीरा गौसपुरा स्थित मकान से 1 किलोग्राम गांजा जब्त किया था। तत्कालीन थाना प्रभारी देवेंद्र सिंह सेंगर को सूचना मिली थी कि, बादामी बाई अवैध तरीके से अपने घर में गांजा रखे हुए है। बताते चलें कि जब्ती पत्रक में गांजे की मात्रा 950 ग्राम बताई गई थी। इसलिए मामले की ट्रायल मजिस्ट्रेट कोर्ट में हुई।

लोकायुक्त कार्रवाई की 8 साल बाद खुली पोल, कैसे रफा-दफा किया था केस

बैग सहित था गांजे का वजन एक किलोग्राम

पुलिस ने इस मामले में 11 सितंबर 2013 को चालान पेश किया था। 11 साल तक मामले की ट्रायल मजिस्ट्रेट कोर्ट में चली। जब तौल पंचनामा देखा तो पता चला कि गांजे का कुल वजन 1 किलोग्राम (बैग सहित) था। इसी को आधार बनाते हुए मजिस्ट्रेट ने मामला विशेष न्यायालय ट्रांसफर कर दिया। बादामी बाई ने बताया कि उसके पैर में प्लेट डली हुई हैं। उसे चलने-फिरने में भी काफी दिक्कत होती है। इसलिए अब वह ​बार-बार कोर्ट के चक्कर नहीं लगा सकती।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • MP News
  • ग्वालियर न्यूज
  • मध्य प्रदेश
  • सजा
  • Judge
  • कोर्ट का फैसला
  • गांजा तस्करी
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा