सिंहस्थ से पहले ओंकारेश्वर-ममलेश्वर का होगा विकास, 100 करोड़ होंगे खर्च
Siddhi Tamrakar | Jan 11, 2025, 12:42 IST
omlkareshwar temple
ओंकारेश्वर के ममलेश्वर ज्योतिर्लिंग और आसपास के मंदिरों का विकास किया जाएगा, इन विकास कार्यों को 2028 में होने वाले उज्जैन सिंहस्थ से पहले पूरा कर लिया जाएगा।
मध्य प्रदेश के ओंकारेश्वर के दक्षिणी तट पर स्थित ममलेश्वर ज्योतिर्लिंग और उसके आसपास के मंदिरों का विकास किया जाएगा। यह प्रोजेक्ट 2028 में आयोजित होने वाले उज्जैन सिंहस्थ से पहले पूरा किया जाएगा। नर्मदा नदी के दो तटों पर ओंकारेश्वर और ममलेश्वर मंदिर स्थित हैं। इस परियोजना में यहां के काशी विश्वनाथ मंदिर के साथ अन्य छोटे-बड़े मंदिरों को भी शामिल किया गया है।
ममलेश्वर मंदिर से काशी विश्वनाथ मंदिर (ओंकारेश्वर) तक पहुंचने के लिए 6 मीटर चौड़ा पुल बनाया जाएगा। इसके अलावा, 100 करोड़ रुपए के बजट से पूरे क्षेत्र का सौंदर्यीकरण किया जाएगा। ड्रेनेज सिस्टम को सुधारने और पहुंच मार्ग को चौड़ा करने का काम भी किया जाएगा, जिससे लोगों को यात्रा में सुविधा होगी।
ममलेश्वर मंदिर पांच मंजिला है और हर तल पर शिवालय स्थित है। यहां से ओंकारेश्वर मंदिर के शिखर के दर्शन भी होते हैं, जो एक खास अनुभव देता है।
ममलेश्वर मंदिर क्षेत्र में होंगे कई सुधार
इस प्रोजेक्ट के तहत ममलेश्वर मंदिर क्षेत्र में कई जरूरी सुधार किए जाएंगे। इनमें प्रतीक्षा स्थल (waiting area), पार्किंग, क्यू मैनेजमेंट सिस्टम, मंदिरों का पुनरोद्धार (restoration), मॉडर्न लाइटिंग और घाट को सुधारने का काम भी शामिल है। इस काम से पर्यटकों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी और मंदिर क्षेत्र की सुंदरता भी बढ़ेगा।
6 मीटर चौड़ा पुल
ममलेश्वर मंदिर की विशेषताएं
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari