ओंकारेश्वर में गूंजेगी बाघों की दहाड़- मध्यप्रदेश को मिली 25वीं वन सेंचुरी

Ravi Awasthi | Nov 01, 2025, 22:07 IST
Share
Omkareshwar
Omkareshwar

मध्यप्रदेश को मिला नया वन उपहार-ओंकारेश्वर बनेगा राज्य की 25वीं वन सेंचुरी। बाघों संग असम के जंगली भैंसे और गेंडे होंगे । यहां पहले नेशनल पार्क की योजना थी ।

Bhopal.मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शनिवार को ओंकारेश्वर अभयारण्य (सेंचुरी) बनाने की घोषणा की। इसमें बाघों के साथ ही असम के जंगली भैंसा व गेंडे भी होंगे। यह सेंचुरी खंडवा और देवास जिले को मिलाकर बनाया जाएगा जो 611 वर्ग किलोमीटर का होगा। इंदिरा सागर बांध के डूब क्षेत्र को अभयारण्य से बाहर रखा गया है।

40 साल का इंतजार खत्म हुआ

इंदिरा सागर बांध के निर्माण की स्वीकृति के करीब 39 साल बाद ओंकारेश्वर वन्यप्राणी अभयारण्य की उम्मीद अब पूरी हो रही है। सभी प्रक्रियाएं पूरी कर जिले से प्रस्ताव शासन के पास भेजा गया था, लेकिन चार दशकों से योजना कागजों से बाहर नहीं आ सका। अधिसूचना जारी होते ही ओंकारेश्वर अभयारण्य अस्तित्व में आ जाएगा।

यह भी पढ़ें.. भगोड़े माल्या की कंपनी पर मप्र के अफसर मेहरबान, 16 साल पुरानी निरस्त लीज बहाल,फिर दो बार बिकी करोड़ों की जमीन

यह भी पढ़ें.. नहीं थम रहा नर्सिंग संस्थानों में फर्जीवाड़ा - एक कर्मचारी दो-दो जगह नियुक्त

नेशनल पार्क बनाने की थी योजना

इंदिरा सागर बांध निर्माण के दौरान प्रदेश सरकार की ओर से तत्कालीन मुख्य सचिव केएस शर्मा ने सुप्रीम कोर्ट में एक शपथ पत्र पेश किया था। इसमें सामान्य वनमंडल खंडवा अंतर्गत ओंकारेश्वर नेशनल पार्क बनाए जाने की बात कही गई थी।

इस वनमंडल का वन क्षेत्र 283773.23 हेक्टेयर है। इसमें इंदिरा सागर बांध का डूब क्षेत्र अधिक होने से नेशनल पार्क की अवधारणा संभव नहीं थी। इसके चलते ओंकारेश्वर को अभ्यारण्य से काम चलाना पड़ा।

यह भी पढ़ें.. मध्य प्रदेश सुगम परिवहन सेवा की राह मुश्किल, बड़े बस आपरेटर्स ने किया किनारा

निमाड़ का सबसे बड़ा वन्य प्राणी अभयारण्य

ओंकारेश्वर अभयारण्य का कुल क्षेत्रफल 61407.09 हेक्टेयर होगा। जो करीब 611 वर्ग किमी है। यह निमाड़ का सबसे बड़ा वन्य प्राणी अभयारण्य होगा। इंदिरा सागर, ओंकारेश्वर के बैकवाटर व नर्मदा नदी के आसपास बनेगा। इसमें पुनासा, मूंदी चांदगढ़ वन परिक्षेत्र के अलावा देवास जिले का वनक्षेत्र शामिल है।

यह भी पढ़ें.. मप्र : निजी वाहन मालिकों पर 2500 करोड़ बकाया, फिर भी परिवहन विभाग की रफ्तार पहली गियर में

सैलानी सुन पाएंगे बाघों की दहाड़

निमाड़ के जंगल में वन्य प्राणियों को सुरक्षित आवास और परिवेश मिलने के साथ ही बाघों की दहाड़ सुनने और सैलानियों को सेंचुरी घूमने की सुविधा मिल सकेगी। अभयारण्य से बाघ, तेंदुआ, सियार, चीतल, भालू जैसे वन्य प्राणियों को बेहतर परिवेश के साथ ही पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा।

यहां तेंदुओं की संख्या को देखते हुए जल्द ही 500 हिरण छोड़े जाएंगे। वर्तमान में यहां सौ से अधिक तेंदुए हैं। मुख्यमंत्री डॉ यादव ने अभयारण्य में असम के जंगली भैंसे व गेंडे लाए जाने की बात भी कही।

Tags:
  • ओंकारेश्वर
  • इंदिरा सागर बांध
  • मुख्य सचिव
  • बाघ
  • निमाड़
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि