10 हजार कदमों ने One Indore Run Indore को बनाया शहर का सबसे बड़ा फिटनेस कार्निवल

Rahul Dave | Nov 23, 2025, 11:54 IST
Share
indore-10-thousand-steps-fitness-carnival
indore-10-thousand-steps-fitness-carnival

इंदौर में आयोजित वन इंदौर-रन इंदौर मैराथन में 10 हजार से अधिक लोग शामिल हुए। इस इवेंट ने शहर को फिटनेस के मामले में मिसाल बना दिया। इसमें मंत्री सहित कई नेता उपस्थित रहे।

INDORE. रविवार, 23 नवंबर की सुबह इंदौर में एक अनोखा नजारा देने को मिला है। दशहरा मैदान से वन इंदौर-रन इंदौर मैराथन शुरू हुई। यह केवल दौड़ नहीं थी, यह स्वास्थ्य और एकता का प्रतीक थी।

इंदौर की ऊर्जा सड़कों पर हर तरफ दिखाई दी। ढोल की धुन पर लोग कदम उठा रहे थे। बच्चे, दादी, जवान- सब एक साथ दौड़ रहे थे। हर कोई फिट इंदौर, हिट इंदौर का नारा लगा रहा था।

सीएम ने किया वर्चुअल शुभारंभ

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने वर्चुअली काउंटडाउन किया। वहीं, जमीन पर आयोजन का नेतृत्व मंत्री कैलाश विजयवर्गीय कर रहे थे। इस दौरान तुलसीराम सिलावट, मेयर पुष्यमित्र भार्गव, रमेश मेंदोला, मधु वर्मा, सुमित मिश्रा और पद्मश्री सतेंद्र लोहिया भी मौजूद रहे। दशहरा मैदान अब सिर्फ एक राजनीतिक मंच नहीं था। यह इंदौर की सामूहिक ताकत का केंद्र बन चुका था।
d142c534-063
d142c534-063


ये खबर भी पढ़िए...24 नवंबर से 16 कोच के साथ चलेगी इंदौर-नागपुर वंदे भारत एक्सप्रेस, अब इतने यात्री कर सकेंगे सफर

मैराथन बनी शहर का त्योहार

कार्यक्रम की शुरुआत वंदे मातरम् से हुई। उसके बाद हजारों लोगों ने मिलकर स्वच्छ इंदौर, स्वस्थ इंदौर, फिट इंदौर की शपथ ली। पूरे रूट पर ऐसा माहौल था जैसे कोई त्योहार मनाया जा रहा हो। ढोल, बैंड, लोग छतों से फूल बरसाते, और बच्चे हाथ हिलाते हुए धावकों का मनोबल बढ़ाते नजर आ रहे थे।

ये खबर भी पढ़िए...कांग्रेस बोली इंदौर मेट्रो के काम को अब बंद करें, बाकी राशि से फ्लाईओवर बनाओ

One Indore Run Indore मैराथन एक नजर...



  • वन इंदौर-रन इंदौर मैराथन का आयोजन: इंदौर में रविवार, 23 नवंबर को स्वास्थ्य और एकता का प्रतीक बनी मैराथन, जिसमें 10,000 से ज्यादा लोग शामिल हुए।
  • मुख्यमंत्री का वर्चुअल शुभारंभ: सीएम डॉ. मोहन यादव ने वर्चुअली काउंटडाउन किया, जबकि मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने आयोजन का नेतृत्व किया।
  • मैराथन में विभिन्न वर्गों की भागीदारी: बच्चों, युवाओं, सीनियर सिटिज़न्स, दिव्यांगजन, और पेशेवरों ने 3, 5 और 7 किलोमीटर की दौड़ में भाग लिया।
  • इंदौर के लिए फिटनेस का संदेश: सीएम ने कहा कि इंदौर अब फिटनेस में देश के लिए मिसाल बनेगा, और यह सामूहिक चेतना का परिणाम है।
  • इंदौर की एकता का प्रतीक: मेयर पुष्यमित्र भार्गव ने कहा कि यह दौड़ इंदौर की एकता और सामूहिक शक्ति का प्रतीक है, जिसमें 10,000 से अधिक लोग शामिल हुए।
ये खबर भी पढ़िए...MP News: इंदौर में 500 करोड़ लैंटर्न प्रोजेक्ट में बिल्डर शरद डोसी और नेताओं को बड़ा झटका

तीन कैटेगरी की दौड़ बनी सुपरहिट

10 हजार से ज्यादा इंदौरवासी सड़कों पर थे। तीन कैटेगरी की दौड़ बहुत हिट हुई। 3, 5 और 7 किलोमीटर की दौड़ में सभी शामिल हुए। बच्चों, युवाओं, सीनियर सिटिज़न्स, दिव्यांगजन, डॉक्टर, वकील, CA और सेना के जवान भी थे। हर वर्ग के इंदौरवासी इस दौड़ का हिस्सा बने थे।

आज मैं इंदौर के लिए दौड़ा

हर प्रतिभागी को रनिंग किट, फिनिशर मेडल और मेडिकल सुरक्षा दी गई। फिनिशिंग लाइन पार करते ही सभी के चेहरे पर एक ही एक्सप्रेशन था। सबके चेहरे पर लिखा था, आज मैं इंदौर के लिए दौड़ा।

इंदौर फिटनेस का बनेगा सिरमौर- सीएम

मध्यप्रदेश के सीएम मोहन यादव ने कहा, इंदौर अब फिटनेस का भी सिरमौर बनेगा। उन्होंने कहा, स्वच्छता के बाद इंदौर फिटनेस में भी देश के लिए मिसाल बन रहा है। यह इंदौर की सामूहिक चेतना का नतीजा है। इंदौर देश को यह संदेश दे रहा है कि फिटनेस ही भविष्य है।

ये खबर भी पढ़िए...इंदौर न्यूज | जिला प्रशासन के खिलाफ बड़ी साजिश, छवि खराब करने SIR से जोड़ 18 माह पुराना वीडियो किया वायरल

विजयवर्गीय बोले- इंदौर हर क्षेत्र में नंबर-1

कैलाश विजयवर्गीय ने कहा, स्वच्छता, स्वास्थ्य, फिटनेस… इंदौर हर क्षेत्र में नंबर-1 है। उन्होंने भीड़ की ओर देखकर कहा, यह शहर सरकार नहीं, जनता चलाती है। उन्होंने यह भी कहा, इंदौर की ताकत ही उसकी असली पहचान है।

सिलावट बोले- इंदौर अद्भुत है!

मेयर पुष्यमित्र भार्गव ने कहा, 10 हजार से ज्यादा लोग दौड़े, यह इंदौर की एकता का प्रमाण है। उन्होंने कहा, यह दौड़ सिर्फ फिटनेस नहीं, बल्कि इंदौर की एकता की मिसाल है।

मेयर ने यह भी कहा, 10 हजार से ज्यादा लोगों ने भाग लिया, इंदौर हर क्षेत्र में डेफिनेशन सेट करता है। साथ ही उन्होंने बताया कि 70 संजीवनी क्लिनिक, 140 योग सत्र पॉइंट और नशा मुक्त इंदौर मिशन शहर को नई दिशा दे रहे हैं।

Tags:
  • मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव
  • MP News
  • मध्यप्रदेश
  • सीएम मोहन यादव
  • इंदौर न्यूज
  • रमेश मेंदोला
  • मंत्री कैलाश विजयवर्गीय
  • मधु वर्मा
  • मेयर पुष्यमित्र भार्गव
  • तुलसीराम सिलावट
  • वन इंदौर-रन इंदौर
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा