असदुद्दीन ओवैसी ने दिया विधायक आरिफ मसूद को जवाब, 'दुनिया में ऐसा कोई माई का लाल नहीं...'

Jitendra Shrivastava | May 23, 2025, 19:16 IST
Share
owaisi-response-arif-masood
Photograph: (THESOOTR)

सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने भोपाल कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद के पत्र पर कहा, "दुनिया में कोई ऐसा पैदा नहीं हुआ, जिसके सवालों का जवाब असदुद्दीन ओवैसी न दे सके।"

भोपाल मध्य विधायक आरिफ मसूद ने हाल ही में एक पत्र के जरिए AIMIM अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी सहित विदेश जा रहे सांसदों के प्रतिनिधिमंडल को सुझाव दिया था कि वे मध्य प्रदेश के मंत्री विजय शाह के विवादित बयान पर केंद्र सरकार से स्पष्टता मांगें। मसूद ने चेतावनी दी कि विदेश में इस मुद्दे को लेकर सवाल उठ सकते हैं और इसका जवाब देना जरूरी होगा।

इस पत्र का जवाब देते हुए ओवैसी ने एक बार फिर अपनी बेबाकी दिखाई और कहा कि वे किसी भी सवाल का जवाब देने में सक्षम हैं। उनका कहना था कि दुनिया में कोई ऐसा पैदा नहीं हुआ है, जिसके सवाल का वे जवाब न दे सकें।

आरिफ मसूद ने औवेसी को पत्र में लिखा...

आरिफ मसूद ने ओवैसी और अन्य सांसदों को लिखा था कि मध्य प्रदेश के मंत्री विजय शाह के विवादित बयान के कारण कर्नल सोफिया कुरैशी की छवि पर सवाल उठ सकते हैं। इसलिए केंद्र सरकार से इस मामले में स्पष्टता ली जाए ताकि विदेश यात्रा के दौरान सांसदों को जवाब देने में आसानी हो।

मसूद ने यह भी कहा था कि सांसदों को इस विषय में तैयारी करनी चाहिए क्योंकि यह मुद्दा अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चर्चा में आ सकता है।

ये खबरें भी पढ़ें...

EPFO ने बदला PF ट्रांसफर नियम : नौकरी बदलते ही होगा पैसा आसानी से ट्रांसफर

सरकारी गेस्ट हाउस में मिला कुबेर का खजाना, कैश का ढेर देख अधिकारी भी रह गए दंग

ओवैसी बोले- भोपाल विधायक हमारे छोटे भाई हैं

ओवैसी ने मसूद के पत्र का जवाब देते हुए कहा कि भोपाल के विधायक उनके छोटे भाई जैसे हैं और वे इस प्रकार के सवालों का जवाब देने में पूरी तरह सक्षम हैं। उन्होंने कहा,

दुनिया में कोई माई का लाल पैदा नहीं हुआ, जिसके सवाल का जवाब असदुद्दीन ओवैसी न दे सके। मैं जवाब दे सकता हूं।
ओवैसी ने यह भी कहा कि सरकार ने उन्हें डेलिगेशन में शामिल किया है क्योंकि वे जानते हैं कि ओवैसी बेबाकी से और दमदार तरीके से बात करते हैं, भले ही लोग जुबान से न कहें।

मसूद को कांग्रेस नेताओं से भी करने चाहिए सवाल

ओवैसी ने मसूद को लेकर यह भी कहा कि कांग्रेस के नेता भी इस डेलिगेशन में शामिल हैं और उन्हें यह सवाल करना चाहिए कि वे बीजेपी सांसदों के साथ क्यों जा रहे हैं।

ओवैसी ने इस पर अपनी मजबूती जाहिर करते हुए कहा कि वे संसद में भी बीजेपी सांसदों के साथ बैठते हैं, और उनका राजनीतिक व्यवहार एकजुटता और संवाद का प्रतीक है।

ये खबरें भी पढ़ें...

सरकार का बड़ा फैसला : इन मोबाइल नंबरों पर अब UPI ट्रांजैक्शन बंद! जानिए वजह

ट्रंप सरकार का बड़ा फैसला, हार्वर्ड यूनिवर्सिटी में विदेशी स्टूडेंट्स के एडमिशन पर लगाया बैन

विवादित बयान का राजनीतिक असर

मध्य प्रदेश के मंत्री विजय शाह द्वारा कर्नल सोफिया कुरैशी पर दिया गया विवादित बयान राजनीतिक हलकों में चर्चा का विषय बना हुआ है। यह बयान कई दलों के लिए मोर्चा खोलने जैसा है। इस बयान ने कर्नल सोफिया की बहादुरी और देशभक्ति पर सवाल उठाए, जिसके खिलाफ राजनीतिक दल और सामाजिक समूह सख्त विरोध कर रहे हैं।

सांसद असदुद्दीन ओवैसी | AIMIM अध्यक्ष ओवैसी | मध्यप्रदेश

Tags:
  • मध्यप्रदेश
  • कांग्रेस
  • AIMIM अध्यक्ष ओवैसी
  • विवादित बयान
  • सांसद असदुद्दीन ओवैसी
  • विधायक आरिफ मसूद
  • सोफिया कुरैशी
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
अस्पताल का लैब बोतलों में भ्रूण : कोरबा के लाइफ केयर हॉस्पिटल में कौन सा खेल? कोर्ट को भी नहीं मिला जवाब

By VINAY VERMA

अस्पताल का लैब बोतलों में भ्रूण : कोरबा के लाइफ केयर हॉस्पिटल में कौन सा खेल? कोर्ट को भी नहीं मिला जवाब
RCA चुनाव में बड़ा उलटफेर, राजेंद्र राठौड़ के बेटे पराक्रम सिंह ने छोड़ा मैदान

By Ashish Bhardwaj

RCA चुनाव में बड़ा उलटफेर, राजेंद्र राठौड़ के बेटे पराक्रम सिंह ने छोड़ा मैदान