पहलगाम आतंकी हमला- बेटे आस्टिन ने बताया आतंकियों ने गोली मारने के बाद ली सेल्फी, चेक करने पेंट उतारवाई

Sanjay Gupta | Apr 25, 2025, 11:28 IST
Share
pahalgam-terrorist-attack-austin-shares-details-indore news
pahalgam-terrorist-attack-austin-shares-details-indore news

पहलगाम में हुए आतंकी हमले ने देश को हिलाकर रख दिया है। इंदौर के सुशील नथानिएल की हत्या के बारे में उनके बेटे आस्टिन और पत्नी जेनिफर ने जो जानकारी दी, वह दिल दहला देने वाली है।

पहलगाम आतंकी हमले में मारे गए इंदौर के सुशील नथानिएल के बेटे आस्टिन और उनकी पत्नी जेनिफर ने हमले को लेकर जो बातें बताई हैं, वह खौफनाक हैं। इस हमले से देश में गुस्सा है तो इंदौर में भी तीखी प्रतिक्रियाएं सामने आई हैं।

बेटे आस्टिन ने यह बताया

बेटे आस्टिन ने बताया कि आतंकी कम उम्र के थे और चार आतंकवादियों के सिर पर कैमरे थे। वह लोगों से धर्म पूछ रहे थे। उन्होंने जवाब देने के बाद मेरी आंखों के सामने 6 को गोली मार दी। मारने के बाद वह सेल्फी ले रहे थे। घटना के वक्त हम लोग दूर जा रहे थे, पिता को वॉशरूम जाना था, इसलिए वह ऊपर जाने लगे। जैसे ही गोली चली, मैं पेड़ के पीछे छिप गया था। पापा से उन्होंने कलमा पढ़ने के लिए कहा, पिता ने कहा भी कि वह क्रिश्चन हैं, कलमा नहीं जानते। इतना सुनते ही पहले सीने में और फिर सिर में गोली मार दी। वो अधिकारी को भी मेरी आंखों के सामने गोली मारी, आतंकी ने उनसे पहले कलमा पढ़ने के लिए कहा, वह पढ़ लिया तो उन्होंने पेंट उतरवाई और चेक किया, इसके बाद गोली मार दी।
खबर यह भी...पहलगाम आतंकी हमला : इंदौर के सुशील को अंतिम विदाई, नंदानगर चर्च में हुई प्रार्थना, जूनी इंदौर में हुआ अंतिम संस्कार

पत्नी जेनिफर ने यह बताया

पत्नी जेनिफर ने बताया कि बेटा मौके पर होता तो उसे भी गोली मार देते। वह महिला और बच्चों को नहीं मार रहे थे लेकिन पुरुषों को चुन-चुन कर गोली मारी। नरसंहार देख मैं बेहोश हो गई थी। जब होश आया तब भी वह वहीं थे। भेड़ चराने वालों को उन्होंने कुछ नहीं किया। इनका लोकल कनेक्शन दिख रहा था।

खबर यह भी...पहलगाम आतंकी अटैक: इंदौर के एलआईसी अफसर सुशील से बोले आतंकी कलमा पढ़ो और मार दी गोली

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Busi

पहलगाम में आतंकी हमला | पहलगाम में हादसा | MP News | Indore News

Tags:
  • MP News
  • Indore News
  • मध्य प्रदेश
  • पहलगाम में हादसा
  • पहलगाम में आतंकी हमला
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा