पाकिस्तानी पिता ने बेटी के सिर पर लगाया CCTV कैमरा, कारण जानकर हो जाएंगे हैरान...

Sourabh Bhatnagar | Sept 09, 2024, 10:10 IST
Share
सुरक्षा का High Tech तरीका!
सुरक्षा का High Tech तरीका!

सोशल मीडिया पर इन दिनों पाकिस्तान का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक लड़की को अपने सिर पर एक CCTV कैमरा लगाए हुए देखा जा सकता है।

इन दिनों सोशल मीडिया ( Social Media ) पर एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो में एक लड़की के सिर पर एक CCTV कैमरा लगा दिख रहा है। लड़की का दावा है कि यह CCTV कैमरा उसके पिता ने उसकी सुरक्षा और निगरानी के लिए लगाया है। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर धड़ल्ले से शेयर किया जा रहा और इस वीडियो पर यूजर्स की प्रतिक्रियाएं भी वायरल हो रही हैं। आपको बता दें कि यह वीडियो पाकिस्तान ( Pakistan ) का बताया जा रहा है।

24/7 निगरानी रखते हैं पिता: वायरल लड़की

वायरल हो रहे वीडियो में पाकिस्तानी लड़की बताती है कि उसके सिर पर लगे इस CCTV कैमरे से उसे पिता 24/7 उसकी गतिविधियों पर नजर रखते हैं। पिता के इस फैसले को लेकर उससे पूछे गए सवाल पर लड़की ने कहा कि इस पर उसे कोई आपत्ति नहीं है, वह अपने पिता के इस निर्णय से पूरी तरह सहमत है।

ये भी देखें...पाकिस्तान में एक पायलट को प्लेन के शीशे साफ करते हुए देखा गया, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

कुछ घटना होने पर रहेगा सबूत: लड़की

पाकिस्तान के कराची ( karachi ) से ताल्लुक रखने वाली लड़की का कहना है कि कराची में अक्सर लड़कियों के साथ घटनाएं घटती रहती हैं। उसने बताया कि ऐसे में पीड़ितों के पास कोई सबूत नहीं होता है, जिसके चलते उन्हें कोई इंसाफ भी नहीं मिल पाता है। लड़की का कहना है कि अगर वह कोई दुर्घटना का शिकार होती है तो कम से कम उसके पास सबूत तो होगा। बातचीत में लड़की ने कराची के प्रसिद्ध हिट एंड रन केस का मुद्दा भी उठाया। लड़की ने बताया कि इस तरह है हालातों से निपटने के लिए ही उसके पिता ने यह कदम उठाया है ताकि जब भी वह घर से बाहर निकले तो उसके पिता उस पर नजर रख सकें।

ये भी पढ़ें...फैक्ट चेक : रेल हादसे की साजिश, पाकिस्तान का वीडियो हुआ वायरल

वीडियो पर लोग दे रहे अपनी प्रतिक्रिया

सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहे इस वीडियो पर यूजर्स भी अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं और कुछ लोग इस वीडियो को एक मजाकिया वीडियो के रूप में भी देख रहे हैं। लोग हैरान हो रहे हैं कि कोई पिता अपनी बेटी की सुरक्षा के लिए ऐसा भी कर सकता है। कुछ लोग इसे कराची हिट एंड रन केस का विरोध के तौर पर भी देख रहे हैं।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • pakistan
  • पाकिस्तान
  • वायरल वीडियो
  • Karachi
  • कराची
  • viral
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा