सलकनपुर में हुए भीषण हादसे में सातवीं मौत, 6 महीने के बच्चे ने भी तोड़ा दम

Marut raj | May 10, 2024, 22:31 IST
Share
Pandey family Bhopal mp died road accident Devi Dham Salkanpur द सूत्र
Pandey family Bhopal mp died road accident Devi Dham Salkanpur द सूत्र

बिजासन माता के दर्शन के बाद भोपाल लौटते वक्त शाम करीब 6 बजे भैरव घाटी पर कार का संतुलन बिगड़ने से हुआ हादसा। 3 महीने के बच्चे का मुंडन कराने गए थे देवी धाम सलकनपुर ।

भोपाल. सीहोर जिले के सलकनपुर में रोड एक्सीडेंट में एक ही परिवार के 7 लोगों की मौत हो गई। 5 अन्य घायल हैं। सभी भोपाल के रहने वाले हैं। बच्चे का मुंडन कराने शुक्रवार सुबह कार से देवी धाम सलकनपुर गए थे। लौटते वक्त हादसे का शिकार हो गए।

बुधनी एसडीओपी शशांक गुर्जर ( SDOP Shashank Gurjar ) का कहना है कि भोपाल के डीआईजी बंगला क्षेत्र में चौकसे नगर के रहने वाले मोहित पांडेय 3 महीने के बेटे का मुंडन कराने टवेरा से सलकनपुर आए थे। उनके पिता शारदा पांडेय और चाचा राजेंद्र पांडेय समेत परिवार के 12 लोग साथ थे। इनमें तीन बच्चे थे।

भैरव घाटी पर कार का संतुलन बिगड़ा

बिजासन माता के दर्शन के बाद भोपाल लौटते वक्त शाम करीब 6 बजे भैरव घाटी पर कार का संतुलन बिगड़ गया। वह घाट की बाउंड्रीवॉल से टकराकर पलट गई। दो लोगों की मौके पर ही जान चली गई, जबकि एक व्यक्ति ने अस्पताल जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया। तीन महिलाओं की इलाज के दौरान अस्पताल में मौत हो गई। रहटी के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज के बाद घायलों को भोपाल रेफर किया गया था।

दो ने मौके पर तोड़ा दम, एक की रास्ते में मौत

मोहित पांडेय के भाई भरत पांडेय के अनुसार हादसे में पिता शारदा पांडेय ( 72 ), चाचा राजेंद्र पांडेय ( 70 ) और भोपाल की हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी निवासी रिश्तेदार लक्ष्मी नारायण की मौत हो गई। चाची उषा पांडेय, अपर्णा वाजपेयी पांडेय पति सुरेश पांडेय, पुष्पलता अवस्थी ( 90 ) पति स्व. सुशील अवस्थी ने अस्पताल में दम तोड़ दिया।

ये हुए हादसे में घायल

1. मोहित पांडेय (33) पिता राजेंद्र पांडेय 2. शिखा तिवारी पांडेय (29) पति मोहित पांडेय 3. ओम पांडेय (5 महीने) पिता मोहित पांडेय 4. मोनिका पांडेय पिता राजेंद्र पांडेय 5. ज्योति वाजपेयी पति भरत पांडेय 6. गायत्री पांडेय।

अब 6 माह के मासूम की मौत

मालूम हो कि भोपाल के चौकसे नगर निवासी 12 लोग टवेरा वाहन में सवार होकर मोहित पांडे के बेटे व्योम पांडे का मुंडन करने सलकनपुर आए थे। कार्यक्रम होने के बाद वापस लौटते समय शाम 6 बजे के करीब घाटी उतरते समय वाहन अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गया। हादसे में वाहन में आगे बैठे राजेंद्र पांडे (70), शारदाप्रसाद पांडे (65) सहित चालक लक्ष्मीनारायण (45) की मौके पर मौत हो गई थी। ऊषा पांडे, पुष्पलता, अर्पणा पांडे ने अस्पताल में दम तोड़ दिया था, वही अब व्योम की भी मौत हो गई थी।

Tags:
  • भोपाल
  • सीहोर जिले के सलकनपुर में रोड एक्सीडेंट
  • SDOP Shashank Gurjar
  • एसडीओपी शशांक गुर्जर
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती