पंडित धीरेंद्र शास्त्री की पदयात्रा का स्वरूप बदला, अब होगी 11 हजार किलोमीटर की रथयात्रा
Amresh Kushwaha | Feb 14, 2026, 16:49 IST
pandit dhirendra shastri 11000 km rath yatra bageshwar-dham
बागेश्वर धाम सरकार पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने 11 हजार किलोमीटर लंबी रथयात्रा की घोषणा की है। इसका उद्देश्य सनातन हिंदू एकता और घर वापसी अभियान को गति देना है।
बागेश्वर धाम में सातवां सामूहिक कन्या विवाह महोत्सव चल रहा है। यहां करीब 50 दुल्हनें विभिन्न स्थानों से पहुंच चुकी हैं। बाकी दुल्हनें भी देर रात तक पहुंच जाएंगी। इस कार्यक्रम के दौरान पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने मीडिया से बातचीत में अपनी आगामी यात्रा के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस बार उनकी पदयात्रा का स्वरूप बदलकर 11 हजार किलोमीटर लंबी रथयात्रा के रूप में किया जाएगा।
पंडित शास्त्री ने कहा कि भारत बहुत बड़ा है। इतने बड़े देश में कम समय में अधिक दूरी तय करने के लिए 11 हजार किलोमीटर लंबी रथयात्रा निकाली जाएगी। इस यात्रा का उद्देश्य सनातन हिंदू एकता (Sanatan Hindu Unity) और 'घर वापसी' अभियान को बढ़ावा देना है।
सामूहिक कन्या विवाह महोत्सव में महिला मेकअप आर्टिस्ट ने अपनी तैयारी के बारे में बताया कि वे खुद ब्रांडेड मेकअप सामान लेकर आई हैं। उनका मानना है कि बाबा बागेश्वर जो काम कर रहे हैं, वह समाज में बेटियों के लिए एक मजबूत संदेश है। इसलिए लोगों को संतों की आलोचना बंद कर देनी चाहिए।
उत्तर प्रदेश की मुस्कान कश्यप ने भावुक होते हुए कहा कि उनके पिता का निधन डेढ़ साल पहले हो गया था। घर की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं थी। उन्होंने कहा कि हमें कभी नहीं लगता था कि हमारी शादी हो पाएगी, लेकिन बाबा बागेश्वर ने पिता की तरह हमारी शादी की व्यवस्था की है।
इस सामूहिक विवाह महोत्सव में शुक्रवार, 13 फरवरी को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भी शामिल हुए थे। उन्होंने 301 बेटियों की हल्दी रस्म में शामिल होकर बागेश्वर धाम के मंडप का पूजन किया था। पंडित शास्त्री ने इस अवसर पर कई घोषणाएं कीं और सनातन हिंदू एकता के लिए अपनी योजनाओं का साझा किया।
जानें अपनी शादी को लेकर क्या बोले
जब मीडिया ने धीरेंद्र शास्त्री से उनकी शादी को लेकर सवाल किया तो वह मुस्कुराने लगे। इसके साथ ही मजाकिया अंदाज में कहा कि जब भी ऐसा होगा, सबसे पहले वह मीडिया को सूचित करेंगे।
ये खबर भी पढ़िए...
मध्यप्रदेश होटल कारोबारियों से नाराज पंडित धीरेंद्र शास्त्री, कहा- हमसे फल-फूल रहा धंधा
पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने बताई सनातन धर्म की कमियां, बोले- अभी मैं संत नहीं बन पाया
UGC के नए नियम: धीरेंद्र शास्त्री की सरकार से अपील, बोले- हमें आपस....
धीरेंद्र शास्त्री का बयान: सिर पर रूमाल बांधने वालों से बड़ा कष्ट होता है, बालाजी देते है ताकत
भारत के कोने-कोने तक पहुंचेगा घर वापसी अभियान
महिला मेकअप आर्टिस्ट की शानदार तैयारी
दुल्हन बोलीं: बाबा बागेश्वर ने पिता की तरह करवाई शादी
विवाह महोत्सव में शामिल हुए सीएम
जानें अपनी शादी को लेकर क्या बोले धीरेंद्र शास्त्री
ये खबर भी पढ़िए...
मध्यप्रदेश होटल कारोबारियों से नाराज पंडित धीरेंद्र शास्त्री, कहा- हमसे फल-फूल रहा धंधा
पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने बताई सनातन धर्म की कमियां, बोले- अभी मैं संत नहीं बन पाया
UGC के नए नियम: धीरेंद्र शास्त्री की सरकार से अपील, बोले- हमें आपस....
धीरेंद्र शास्त्री का बयान: सिर पर रूमाल बांधने वालों से बड़ा कष्ट होता है, बालाजी देते है ताकत
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava