पन्ना टाइगर रिजर्व में पर्यटकों ने रोक दिया बाघों का रास्ता, फिर वन विभाग को करना पड़ा ये काम
Rohit Sahu | Mar 15, 2025, 13:00 IST
panna tiger
पन्ना टाइगर रिजर्व में बाघों को परेशान करने वाले वीडियो के बाद प्रबंधन ने कार्रवाई की है। पांच वाहनों के प्रवेश पर रोक लगा दी गई है और मामले की जांच के निर्देश दिए गए हैं।
एक तरफ एमपी टाइगर स्टेट होने का गौरव लेकर चल रहा है। वहीं दूसरी तरफ प्रशासन की लापरवाही के चलते टाइगर्स को पर्यटक परेशान कर रहे हैं। ऐसा ही मामला पन्ना से सामने आया है। पन्ना टाइगर रिजर्व (Panna Tiger Reserve) में पर्यटकों ने एक टाइगर फैमली को घेर लिया। जिससे टाइगर फैमली को गुजरने के लिए रास्ता नहीं मिला। इसी बीच पर्यटक शोर मचाते रहे। घटना के बाद प्रबंधन की नींद खुली। अब मामले में कार्रवाई करते हुए वन विभाग ने पर्यटकों को लेकर गए टूरिस्ट गाइड्स और 5 जिप्सियों पर बैन लगा दिया है।
रिजर्व की क्षेत्रीय संचालक अंजना सुचिता तिर्की के अनुसार, घटना एक सप्ताह पुरानी है। तब 5 जिप्सी चालकों और गाइड्स ने पर्यटकों के साथ मिलकर नियमों का उल्लंघन किया। गाइड्स टाइगर फैमली के रास्ते में जिप्सी रोककर उनको गुजरने से रोक दिया। जिससे बाघों को परेशानी हुई। इसके बाद प्रशासन ने जिम्मेदार लोगों पर कड़ी कार्रवाई की और उन्हें पार्क में प्रवेश करने से रोक दिया। घटना के दौरान जिप्सियों पर 50 लोग सवार थे।
यह भी पढ़ें: एमपी का 9वां टाइगर रिजर्व जहां इंसानों और बाघों के बीच खड़ी है सिर्फ एक दीवार
घटना के बाद टाइगर रिजर्व प्रशासन ने जांच के आदेश दिए हैं। उन्होंने 5 जिप्सियों की एंट्री पर बैन लगा दिया है।वन्यजीवों की सुरक्षा के लिए टाइगर रिजर्व में स्पष्ट नियम बनाए गए हैं। इसके बाद भी पर्यटक टाइगर रिजर्व में वन्य जीवों को परेशान करते हैं।
यह भी पढ़ें: माधव टाइगर रिजर्व में बाघिन की एंट्री, सीएम मोहन और सिंधिया ने किया रिलीज
पर्यटकों ने मचाया शोर
पन्ना टाइगर रिजर्व (Panna Tiger Reserve) में हुई इस घटना में पर्यटकों की गैरजिम्मेदाराना हरकत सामने आई है। वहीं रिजर्व के गाइड्स भी पर्यटकों को नहीं रोकते उल्टा उनके साथ हो जाते हैं। सभी पर्यटक टाइगर फैमली को घेरकर तस्वीरें लेते रहे और जोर-जोर से शोर मचाते रहे। बाद में मैनेजमेंट को इसकी जानकारी लगी तो मामले में एक्शन हुआ।
जिप्सी चालकों और गाइड की मनमानी
यह भी पढ़ें: एमपी का 9वां टाइगर रिजर्व जहां इंसानों और बाघों के बीच खड़ी है सिर्फ एक दीवार
5 जिप्सियों पर लगा बैन
यह भी पढ़ें: माधव टाइगर रिजर्व में बाघिन की एंट्री, सीएम मोहन और सिंधिया ने किया रिलीज
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari