पतंजलि का Cow's Ghee लैब जांच में फेल, एक बैच की बिक्री पर रोक, बाजार से वापस मंगाने के निर्देश
Sanjay Gupta | Oct 08, 2026, 20:39 IST
मध्यप्रदेश में पतंजलि Cow's Ghee के एक बैच का नमूना जांच में असुरक्षित पाया गया है।
इंदौर। मध्यप्रदेश में बाबा रामदेव की कंपनी पतंजलि फूड्स के Cow's Ghee को लेकर बड़ा आदेश जारी हुआ है। खाद्य सुरक्षा आयुक्त मनोज पुष्प ने 200 एमएल पैक के बैच नंबर एफएडब्ल्यूवाईबी 260017 को बाजार से वापस मंगाने के निर्देश दिए हैं। छिंदवाड़ा से लिया गया इस बैच का नमूना भोपाल लैब की जांच में असुरक्षित पाया गया था। इसके बाद इसकी बिक्री पर भी रोक लगा दी गई है।
इसलिए दिए गए आदेश
घी की बिक्री भी बंद, सभी जगह से हटाना होगा
अनिल किराना को तत्काल इसकी आपूर्ति बंद करनी होगी। वहीं, इस बैच का घी जिसके पास भी हो, चाहे वह थोक विक्रेता हो, डिस्ट्रीब्यूटर हो या रिटेल विक्रेता, वह इसकी बिक्री नहीं करेगा। साथ ही जहां भी यह घी बिक्री के लिए रखा होगा, उसे चिह्नित कर उस पर 'नॉट फॉर सेल' (Not For Sale) लिखना होगा।
कंपनी इस घी को वापस बुलाएगी
कंपनी को बैच नंबर एफएडब्ल्यूवाईबी 260017 के सभी घी पैकेट बाजार से हटाने होंगे और उनकी बिक्री रोकनी होगी। खाद्य सुरक्षा आयुक्त ने इन सभी कार्रवाइयों की जानकारी संबंधित अधिकारियों से मांगी है।
आपके घर में भी पतंजलि का घी है? ऐसे करें पहचान
अगर आपके पास इसी बैच का पैकेट है, तो फिलहाल इसका इस्तेमाल न करें। पैकेट पर दर्ज जानकारी का मिलान करें। ध्यान रखें कि आदेश केवल एक खास बैच के लिए है। पतंजलि के सभी घी उत्पादों की बिक्री पर रोक नहीं लगाई गई है।
घी को लेकर पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह से हुआ था विवाद
इस बयान के बाद बाबा रामदेव ने इंदौर में सिंह के खिलाफ 50 करोड़ रुपए का मानहानि का केस भी दायर किया था। हालांकि, बाद में दोनों के बीच सुलह हो गई। इंदौर हाईकोर्ट से केस भी वापस ले लिया गया।
वहीं, बाबा रामदेव ने कहा था कि पतंजलि का कुछ भी नकली और मिलावटी नहीं है।
MP Top News : मध्य प्रदेश की बड़ी खबरें, प्रदेश को मिले 90 हजार करोड़ के प्रस्ताव, CS अशोक बर्णवाल की कलेक्टरों को चेतावनी
By Sandeep Kumar
राजस्थान पंचायत चुनाव 2026: कांग्रेस ने बनाई 20 नेताओं की प्रचार समिति, गहलोत-पायलट समेत दिग्गजों को जिम्मेदारी
By Raghvendra Singh Rathore
Rajasthan Top News: पंचायत चुनाव के पहले चरण की अधिसूचना हुई जारी, 22 अक्टूबर को वोटिंग
By Ashish Bhardwaj
एमपी को मिले 90 हजार करोड़ के निवेश के प्रस्ताव,14 हजार युवाओं को मिलेगा रोजगार, निवेशकों को सीएम ने दिया न्योता
By Sandeep Kumar
चूरू में साधु की मौत के 50 घंटे बाद समाधि से निकाला शव, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप, 6 पर केस दर्ज
By Ashish Bhardwaj
मुख्य सचिव अशोक बर्णवाल का कलेक्टरों को सात दिन का अल्टीमेटम, स्वामित्व योजना पर सख्ती, काम नहीं हुआ तो जाएगी कलेक्टरी
By Sanjay Dhiman
बीजेपी के वरिष्ठ नेता सत्यनारायण सत्तन डीसीपी से मिले, नशे के कारोबार पर बोले- पुलिस हो रही फेल
By Sanjay Gupta