बाबा रामदेव की पतंजलि को MPIDC से पत्र जारी, बताओ पीथमपुर में कितना निवेश किया

Sanjay Gupta | Aug 12, 2026, 12:57 IST
Share
patanjali pithampur investment mpidc ramdev
patanjali pithampur investment mpidc ramdev

बाबा रामदेव और आचार्य बालकृष्ण की कंपनी पतंजलि आयुर्वेद लिमिटेड को एमपीआईडीसी ने एक पत्र भेजा है। यह पत्र कंपनी के उस आवेदन के बाद जारी किया गया है, जिसमें पीथमपुर की जमीन को पतंजलि फूड लिमिटेड के नाम ट्रांसफर करने की मांग की गई थी।

साल 2016 में इंदौर में हुई ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में बाबा रामदेव और आचार्य बालकृष्ण ने पीथमपुर में 500 करोड़ रुपए निवेश करने का ऐलान किया था। इसके बाद पीथमपुर के सेक्टर-3 बगदून में उन्हें 40 एकड़ जमीन रियायती दर पर दी गई थी। यह जमीन करीब 10 करोड़ रुपए में मिली थी, जो असल कीमत की सिर्फ 25 फीसदी थी।

लेकिन करीब 10 साल बीत जाने के बाद भी वहां कोई प्लांट शुरू नहीं हुआ। इसके बाद कंपनी ने जमीन को अपनी दूसरी कंपनी पतंजलि फूड लिमिटेड के नाम ट्रांसफर करने के लिए आवेदन किया। इस पर एमपीआईडीसी ने कंपनी को पत्र जारी कर नियमों के तहत प्रक्रिया पूरी करने को कहा है। इसमें मप्र औद्योगिक भूमि एवं भवन प्रबंधन नियम, 2019 की धारा 19(बी) का पालन करने की बात कही गई है। इस जमीन की मौजूदा कीमत करीब 100 करोड़ रुपए बताई जा रही है।



यह जमीन दी गई बाबा को

मप्र औद्योगिक विकास निगम (एमपीआईडीसी) इंदौर ने पतंजलि आयुर्वेद लिमिटेड को पीथमपुर में प्लॉट नंबर 804, 805, 806 और 807 की कुल 1.68 लाख वर्गमीटर यानी करीब 40 एकड़ जमीन दी थी। यह जमीन करीब 10 करोड़ रुपए में 99 साल की लीज पर आवंटित की गई थी। इसके लिए कंपनी को हर साल करीब 12.50 लाख रुपए लीज रेंट देना तय हुआ था।

इस जमीन पर कंपनी ने 500 करोड़ रुपए का निवेश करने का वादा किया था।

जीरो निवेश, दो बार जमीन वापस लेने का प्रस्ताव गया

करीब 10 साल तक इस जमीन पर कोई काम शुरू नहीं हुआ। इसके बाद सरकार की ओर से जमीन वापस लेने का प्रस्ताव भेजा गया, लेकिन यह मामला भोपाल स्तर पर ही अटक गया।

जमीन वापस लेने के बढ़ते दबाव के बीच बाबा रामदेव और आचार्य बालकृष्ण की दूसरी कंपनी पतंजलि फूड लिमिटेड सामने आई। यह वही कंपनी है, जिसने रुचि सोया इंडस्ट्रीज का अधिग्रहण किया था।

इसके बाद पतंजलि आयुर्वेद लिमिटेड ने एमपीआईडीसी भोपाल को पत्र लिखकर मांग की कि पीथमपुर में मिली 40 एकड़ जमीन को ग्रुप की दूसरी कंपनी पतंजलि फूड लिमिटेड के नाम ट्रांसफर कर दिया जाए।

एमपीआईडीसी से जारी हुआ यह पत्र

इस आवेदन पर विचार करने के बाद एमपीआईडीसी के एमडी चंद्रमौली शुक्ला ने 14 जुलाई को पत्र जारी किया। इसमें बताया गया कि पतंजलि आयुर्वेद लिमिटेड और पतंजलि फूड लिमिटेड दोनों एक ही ग्रुप की कंपनियां हैं।

नए प्रस्ताव के मुताबिक, पतंजलि फूड लिमिटेड पीथमपुर में 450 करोड़ रुपए का निवेश करेगी। कंपनी के इस प्रोजेक्ट से करीब 1600 लोगों को रोजगार मिलने का दावा किया गया है। यहां बिस्किट और सोयाबीन प्रोसेसिंग यूनिट लगाने की योजना है।

लेकिन शर्त 19-बी लागू है

एमपीआईडीसी के एमडी की ओर से जारी पत्र में जमीन ट्रांसफर के लिए शर्त 19(बी) लागू की गई है। इसके तहत कंपनी को कुछ जरूरी शर्तें पूरी करनी होंगी।

पहली शर्त यह है कि जिस कंपनी को जमीन पहले दी गई थी, उसे अपनी स्वीकृत योजना के मुताबिक निवेश करना होगा। पतंजलि ने पहले 500 करोड़ रुपए निवेश का प्रस्ताव दिया था। नियम के अनुसार कंपनी को इसका 25 फीसदी यानी करीब 125 करोड़ रुपए का स्थायी पूंजी निवेश करना होगा या फिर कम से कम 50 करोड़ रुपए का निवेश होना जरूरी है।

अगर कंपनी यह शर्त पूरी कर देती है तो जमीन ट्रांसफर की प्रक्रिया आगे बढ़ सकेगी। इसके लिए लीज राशि का 10 फीसदी और विकास शुल्क का 15 फीसदी देना होगा। मौजूदा दरों के हिसाब से पतंजलि फूड लिमिटेड को लीज प्रीमियम और अन्य शुल्क मिलाकर करीब 5.50 करोड़ रुपए जमा करने पड़ सकते हैं। इसके अलावा रजिस्ट्री शुल्क भी अलग से लगेगा।

इसी शर्त के तहत मांगी गई जानकारी

इसी पत्र के आधार पर एमपीआईडीसी इंदौर ने पतंजलि आयुर्वेद लिमिटेड को पत्र जारी कर जानकारी मांगी है। विभाग के अधिकारियों ने पत्र जारी होने की पुष्टि की है। हालांकि, अभी तक कंपनी की ओर से कोई जवाब नहीं आया है।

एमपीआईडीसी ने अपने पत्र में नियम 19(बी) की पहली शर्त के तहत कंपनी से पूछा है कि पीथमपुर की जमीन पर अब तक कितना स्थायी निवेश किया गया है। कंपनी से जानकारी मिलने के बाद विभाग इसकी जांच करेगा।

अगर जांच में यह पाया जाता है कि कंपनी ने तय शर्त पूरी कर ली है तो नियम 19(बी) की दूसरी शर्त के तहत जमीन ट्रांसफर की प्रक्रिया आगे बढ़ेगी। इसके लिए लीज राशि और अन्य शुल्क की गणना की जाएगी, जो करीब 5.50 करोड़ रुपए बताई जा रही है।

हालांकि, जमीन ट्रांसफर से पहले सबसे जरूरी शर्त यही है कि कंपनी अपने किए गए निवेश का पूरा ब्योरा दे और नियमों को पूरा साबित करे। इसके बाद ही जमीन ट्रांसफर (Indore News) पर फैसला लिया जाएगा।

रुचि सोया ग्रुप के पुराने प्लांट की शिफ्टिंग

इसके अलावा एक और तैयारी चल रही है। मांगलिया में रुचि सोया की बड़ी यूनिट है, जिसे अधिग्रहण के बाद अब पतंजलि फूड लिमिटेड संचालित कर रही है।

अब इस प्लांट को पीथमपुर शिफ्ट करने की योजना पर काम चल रहा है। कंपनी की ओर से जवाब मिलने के बाद एमपीआईडीसी इंदौर आगे की जांच और प्रक्रिया पूरी करेगा। इंदौर ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट

ये खबरें भी पढ़ें...

बाबा रामदेव की पतंजलि का पीथमपुर में निवेश का पूरा सच, सरकार से भी जारी पत्र

उत्तराखंड टेंडर विवाद : टूरिज्म प्रोजेक्ट के लिए तीन कंपनियों ने लगाई बोली, सभी के मालिक बाबा रामदेव के सहयोगी बालकृष्ण

पतंजलि-डीएस ग्रुप 4500 करोड़ में खरीदेंगे मैग्मा जनरल इंश्योरेंस , IRDAI की मंजूरी

नगरपालिका टैक्स घोटाला: पतंजलि फूड्स टैक्स राहत मामले में हाईकोर्ट ने EOW से मांगा जवाब



Tags:
  • Indore News
  • बाबा रामदेव
  • पतंजलि
  • इंदौर ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट
  • एमपीआईडीसी
  • पीथमपुर
  • रुचि सोया
  • पतंजलि आयुर्वेद
  • आचार्य बालकृष्ण
  • रुचि सोया ग्रुप
  • पतंजलि फूड लिमिटेड
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा