पटेल का कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष पटवारी पर हमला, उनके पास ना विजन ना समझ

BP shrivastava | Mar 09, 2024, 23:38 IST
Share
Thesootr
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी और बीजेपी के हुए पूर्व विधायक विशाल पटेल।

कांग्रेस छोड़ते ही पूर्व विधायक विशाल पटेल ने कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष जीतू पटवारी पर हमला बोला है। पटेल ने कहा कि वे ना समझते हैं और ना कोई उनका विजन है। वे किसी भी कांग्रेसी को पार्टी छोड़ने से रोक नहीं पा रहे हैं। वे दिशाहीन हो चुके हैं।

संजय गुप्ता, INDORE. कांग्रेस छोड़ते ही पूर्व विधायक विशाल पटेल ने कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष जीतू पटवारी पर जमकर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि ऐसा लग रहा है कि पटवारी का काम कलेक्टर को दे दिया है। वह ( जीतू पटवारी ) ऐसे प्रदेशाध्यक्ष जो ना समझते हैं ना विजन है, उस व्यक्ति के पास ऐसा कुछ नहीं जो किसी को पार्टी छोड़ने से रोक पाए और समझा पाए। वह दिशाहीन हो चुके हैं। वरिष्ठ और कार्यकर्ता के प्रति जो उनका रवैया रहा है, उसके कारण अनेक नेता बीजेपी में आएंगे। ( मध्य प्रदेश )

मां-बेटे तक सिमट गई पार्टी

विशाल पटेल यहीं तक नहीं रूके, उन्होंने सोनिया गांधी और राहुल गांधी पर भी हमला बोला। पटेल ने कहा कि पार्टी मां-बेटे तक ही सिमट कर रह गई है। पार्टी ने अपनी सेवा भाव वाली विचारधार छोड़ दी है, अखंडता का भाव छोड़ दिया है। आत्मीयता का निर्माण करना छोड़ दिया है। जब उन्होंने राम मंदिर का निमंत्रण स्वीकार नहीं किया तभी साबित हो गया, धर्म के खिलाफ हैं। यदि वह धर्म के खिलाफ नहीं होते तो मैं कांग्रेस का दामन नहीं छोड़ता।

ये खबर भी पढ़ें... वल्लभ भवन अग्निकांड: कौन सी फाइलें थीं इस कक्ष में, जो हो गईं राख ?

विधानसभा चुनाव के पहले था बीजेपी में आने का ऑफर

संजय शुक्ला ने कहा कि पांच साल से मेरा भाई गोलू शुक्ला ( इंदौर विधानसभा तीन के विधायक ) मेरे पीछे पड़े थे कि बीजेपी में आ जाओ। शिवराज जी, कैलाशजी भी लगातार बीजेपी में लाने के लिए बोलते रहे। विधानसभा चुनाव के पहले भी ऑफर था आ जाओ टिकट भी दे देंगे। दोनों ने कहा कि हम परिवार में लौटे हैं, जनसेवा करेंगे।

ये खबर भी पढ़ें...सोमवंशी सीधी, जैन उमरिया, बाथम रतलाम, नेहा झाबुआ, वैद्य विदिशा और कोचर दमोह कलेक्टर बने

'बीजेपी राष्ट्र भक्त पार्टी'

उन्होंने कहा कि बीजेपी ऐसी पार्टी जो राष्ट्र के लिए काम करती है, पीएम मोदी जी देशसेवा कर रहे हैं। मेरे बाबूजी भी बीजेपी में थे, उनकी इच्छा थी मैं भी बीजेपी में आऊं, लेकिन पहले शामिल नहीं हो सका, अब मौका मिला है, हम सभी मिलकर उनके अधूरे काम पूरे करेंगे। लोकसभा चुनाव में लाखों वोट से जिताएंगे। नगराध्यक्ष गौरव रणदिवे ने कहा कि सभी परिवार में लौटे हैं, मिलकर काम करेंगे।

ये खबर भी पढ़ें...Digvijay ने कहा- शुक्ला और पटेल के कई धंधे, इसी के डर से वो BJP में गए

Tags:
  • कांग्रेस
  • बीजेपी
  • मध्य प्रदेश
  • पटवारी
  • पूर्व विधायक विशाल पटेल
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई